• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

हिमाचल में है ‘मिनी अमरनाथ’…. यहां भी बर्फ से बनता है 30 फीट ऊंचा शिवलिंग

हिमाचल प्रदेश की मनमोहक वादियों में स्थित अंजनी महादेव मंदिर एक अत्यधिक रहस्यमयी और पवित्र स्थल है, जहाँ प्रकृति स्वयं हर साल भगवान शिव की पूजा करती है। जैसे बाबा अमरनाथ में बर्फ से बने शिवलिंग को श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है, ठीक उसी तरह मनाली में भी बर्फ से बने शिवलिंग का आकार लगभग 20 से 30 फीट तक होता है।

by Gulshan
February 26, 2025
in Latest News, धर्म
0
Mini Amaranth
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मनाली, (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की मनमोहक वादियों में बसा अंजनी महादेव मंदिर एक रहस्यमयी और पवित्र स्थान है, जहां प्रकृति हर साल स्वयं भगवान शिव की आराधना करती है। बाबा अमरनाथ की तरह ही मनाली में भी बर्फ से बनने वाला शिवलिंग लगभग 20 से 30 फीट ऊंचा होता है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और चमत्कार का प्रतीक बन गया है। इसी कारण इसे ‘मिनी अमरनाथ’ भी कहा जाता है। यह पवित्र स्थल अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शक्ति से भक्तों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

आस्था का प्रमुख केंद्र ‘अंजनी महादेव’ 

हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ कहा जाता है। यहां की हर घाटी, पर्वत और नदी में ईश्वरीय आभा समाई हुई है। बाबा अमरनाथ की तरह ही मनाली में बनने वाला बर्फीला शिवलिंग इस देवभूमि की दिव्यता(Mini Amaranth) का एक अद्भुत प्रमाण है। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर, मनाली की सोलंग घाटी से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंजनी महादेव मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रकृति हर साल एक चमत्कारिक शिवलिंग का निर्माण करती है। जिस तरह अमरनाथ की गुफा में बर्फ से शिवलिंग बनता है, ठीक उसी तरह अंजनी महादेव मंदिर में भी हर वर्ष सर्दियों में एक विशाल शिवलिंग प्राकृतिक रूप से आकार लेता है। इसकी ऊंचाई मौसम के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है। इस वर्ष भी यह लगभग 20 से 30 फीट ऊंचा शिवलिंग भक्तों को अपनी दिव्यता का अनुभव करा रहा है।

Related posts

54th KV National Sports Meet

54वीं केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2024-25, इला पाण्डेय के नेतृत्व में दिल्ली बनी चैंपियन

September 26, 2025
Greater Noida

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना LC3 सीमेंट से तैयार होने वाला पहला एयरपोर्ट, जानें क्या है खासियत

September 26, 2025

माता अंजनी ने की थी तपस्या

मान्यता है कि त्रेता युग में 7 हजार वर्षों तक माता अंजनी ने इसी स्थान पर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी, ताकि उन्हें एक दिव्य पुत्र की प्राप्ति हो। उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव यहां प्रकट हुए और माता अंजनी को वरदान दिया, जिससे उन्हें हनुमान जी के रूप में एक परम शक्तिशाली पुत्र की प्राप्ति हुई। इसलिए इस स्थान का नाम अंजनी महादेव पड़ा।

इस शिवलिंग की एक और अनूठी विशेषता है कि यहां एक प्राकृतिक झरना पूरे साल 24 घंटे शिवलिंग का जलाभिषेक करता रहता है। यह दृश्य देखने लायक होता है। जहां बिना किसी मानवीय प्रयास के प्रकृति स्वयं भगवान शिव की पूजा करती है। मान्यता ये भी है कि इस शिवलिंग के दर्शन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। अंजनी महादेव के दर्शन नंगे पांव चलकर किए जाते हैं। पर्यटक और श्रद्धालु शिवलिंग तक पहुंचने के लिए 500 मीटर की दूरी नंगे पांव तय करते हैं।

बाबा प्रकाश पुरी ने की थी खोज

बीते 22 वर्षों से यहां रह रहे बाबा फुलटुन ने मीडिया को बताया कि बाबा प्रकाश पुरी ने इस स्थान की खोज की थी। उन्होंने ही अपनी दिव्य दृष्टि से इस स्थान की महत्वता को बताया था। माता अंजनी ने यहां पुत्र प्राप्ति के लिए घोर तपस्या की थी। मैंने अपने जीवनकाल में इस शिवलिंग को 40 फीट तक ऊंचा बनता देखा है। इस वर्ष इसकी ऊंचाई करीब 30 फीट है।

आगरा से यहां आए संकल्प ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। हल्की बर्फबारी हो रही है। इन दिनों दूसरे राज्यों से पर्यटक भी भारी संख्या में भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि अमरनाथ की तरह ही यहां भी बर्फ से शिवलिंग बनता है। मैंने यहां से पहले बाबा अमरनाथ की भी यात्रा की हुई है। अब यहां अंजनी महादेव के भी दर्शन कर लिए हैं। यह एक यादगार अनुभव है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग के इचाक में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद

सहारनपुर के निवासी शुभम ने बताया कि यह प्राकृतिक रूप से बना शिवलिंग है। यहां प्राकृतिक झरना इस शिवलिंग का जलाभिषेक भी कर रहा है, जोकि प्रकृति का ही कमाल है। लखनऊ से यहां पहुंचे सुशांत का कहना है कि वे अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने के लिए आए हैं। अंजनी महादेव के बारे में सुना था कि यहां भगवान के दिव्य दर्शन होते हैं, इसलिए महादेव के दर्शन के लिए हम यहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचना बेशक कठिन है, लेकिन भगवान के दर्शन के आगे यह कुछ भी नहीं है।

Tags: Mini Amaranth
Share196Tweet123Share49
Previous Post

महाशिवरात्रि पर सोने की कीमतों में उछाल? यहां जानें 10 ग्राम सोने का ताजा भाव…

Next Post

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दिल छूने वाली मुलाकात,37 साल बाद दो दोस्तो की पुरानी यादों ने दी नई मुस्कान

Gulshan

Gulshan

Next Post
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दिल छूने वाली मुलाकात,37 साल बाद दो दोस्तो की पुरानी यादों ने दी नई मुस्कान

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दिल छूने वाली मुलाकात,37 साल बाद दो दोस्तो की पुरानी यादों ने दी नई मुस्कान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
54th KV National Sports Meet

54वीं केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2024-25, इला पाण्डेय के नेतृत्व में दिल्ली बनी चैंपियन

September 26, 2025
UP शिक्षा सेवा चयन आयोग की चेयरमैन कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफ़ा,सरकार ने त्यागपत्र स्वीकार कर वरिष्ठ सदस्य को सौंपी ज़िम्मेदारी

UP शिक्षा सेवा चयन आयोग की चेयरमैन कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफ़ा,सरकार ने त्यागपत्र स्वीकार कर वरिष्ठ सदस्य को सौंपी ज़िम्मेदारी

September 26, 2025
Greater Noida

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना LC3 सीमेंट से तैयार होने वाला पहला एयरपोर्ट, जानें क्या है खासियत

September 26, 2025
Lucknow Crime Branch Inspector death

Lucknow Crime:लखनऊ में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत,नहाने के दौरान हुआ हादसा

September 26, 2025
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : बसीर और अमाल में आवेज़ को रोने पर किया मजबूर, फिर गौरव बनकर आए मसीहा, जानें इस एपिसोड में हुआ था क्या ?

September 26, 2025
UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

September 26, 2025
Leh Violence

लेह में हुई हिंसा के बाद सरकार ने अपनाया कड़ रुख, गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक, NGO का लाइसेंस भी हुआ रद्द

September 26, 2025
Hapur

Hapur में दर्दनाक लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की खुदकुशी के 3 दिन बाद सिपाही ने भी दी जान

September 26, 2025
Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza का बड़ा बयान: फर्जी लेटरपैड का खेल, बरेली छावनी में तब्दील

September 26, 2025
Uttar Kumar Bail

Uttar Kumar Bail : दो बार रिपोर्ट लगाने के बाद पीड़िता ने मैडिकल करवाने से किया इनकार, 10 दिन जेल में रहकर बाहर आए उत्तर कुमार

September 26, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version