शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

International news : पांच मिनट में इतने मिलियन पाउंड के सोने का शौचालय हुआ चोरी,ब्रिटेन का अनोखा मामला, मुकदमा शुरू

ब्रिटेन में चोरों ने 4.8 मिलियन पाउंड का ठोस सोने का शौचालय चुरा लिया गया। यह शौचालय 2019 में ब्लेनहेम पैलेस से गायब हो गया था और माना जाता है कि इसे सोने के टुकड़ों में तोड़ दिया गया है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2025
in विदेश
gold toilet theft

International news ब्रिटेन की एक अदालत में चल रहे एक अनोखे मुकदमे के दौरान यह खुलासा हुआ कि चोरों ने ब्लेनहेम पैलेस से 4.8 मिलियन पाउंड मूल्य का ठोस सोने का शौचालय चुरा लिया था। अगर इस शौचालय की कीमत पाकिस्तानी रुपये में आंकी जाए, तो यह 1.7 अरब रुपये से भी ज्यादा होगी।

पांच मिनट में शौचालय गायब

सितंबर 2019 में ऑक्सफोर्डशायर के एक शानदार महल में एक प्रदर्शनी के दौरान इस कीमती शौचालय को लगाया गया था। यह पूरी तरह कार्यशील था और इसका उपयोग किया जा सकता था। लेकिन चोरों ने महज पांच मिनट में इसे चोरी कर लिया। अदालत को बताया गया कि इस दौरान चोरों ने हथौड़ों से दरवाजे तोड़कर इमारत में प्रवेश किया और शौचालय को उखाड़कर ले गए।

RELATED NEWS

Mathura Gold Theft

Gold theft: मथुरा में शोरूम से 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश चुराया, 36 घंटे में पकड़ा गया, पूरा माल बरामद

सितम्बर 15, 2026

आरोपियों ने किया इनकार

इस मामले में 39 वर्षीय माइकल जोन्स, 36 वर्षीय फ्रेड डो और 41 वर्षीय बोरा गोकिक पर चोरी का आरोप लगा है, लेकिन उन्होंने किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी 40 वर्षीय जेम्स शीन ने अप्रैल 2024 में शौचालय चोरी करने और इसे ठिकाने लगाने की साजिश स्वीकार कर ली थी।

शौचालय चोरी की पूरी कहानी

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 14 सितंबर 2019 की सुबह पांच लोगों ने ब्लेनहेम पैलेस में जबरन घुसकर यह शौचालय चुराया। यह सभी चोर दो वाहनों में आए थे और दरवाजे तोड़ने के लिए हथौड़ों का इस्तेमाल किया, जिन्हें वे घटनास्थल पर ही छोड़ गए।

अदालत को यह भी बताया गया कि चोरी होने से 17 घंटे पहले इस शौचालय की एक तस्वीर ली गई थी। यह तस्वीर माइकल जोन्स ने खींची थी, जब वह चोरी की योजना बना रहे थे।

सोने के टुकड़ों में बांटा गया शौचालय

अभियोजन पक्ष के वकील जूलियन क्रिस्टोफर ने अदालत को बताया कि यह बहुमूल्य कलाकृति अब दोबारा नहीं मिल सकेगी क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसे सोने के छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया गया है। अदालत को यह भी बताया गया कि चोरी में शामिल आरोपियों ने 20 किलोग्राम सोने के लिए 25,632 पाउंड प्रति किलो की दर से सौदा किया था।

18 कैरेट सोने से बना था शौचालय

यह शौचालय प्रसिद्ध इतालवी कलाकार मौरिज़ियो कैटेलन की ‘अमेरिका’ नामक प्रदर्शनी का हिस्सा था। इसका वजन 98 किलोग्राम था और इसे 6 मिलियन डॉलर का बीमा मिला हुआ था। 2019 में इस शौचालय में इस्तेमाल किए गए ठोस सोने की कीमत 2.8 मिलियन पाउंड थी।

ब्लेनहेम पैलेस,ऐतिहासिक विरासत स्थल

ब्लेनहेम पैलेस एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का जन्मस्थान भी है। चोरी के इस अनोखे मामले की सुनवाई अभी भी अदालत में चल रही है, लेकिन सोने का यह शौचालय अब शायद कभी बरामद नहीं किया जा सकेगा।

Tags: gold theftstolen art case

SYED BUSHRA

Related Posts

Mathura Gold Theft

Gold theft: मथुरा में शोरूम से 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश चुराया, 36 घंटे में पकड़ा गया, पूरा माल बरामद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Mathura gold theft:मथुरा के कोसीकलां में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 14 करोड़ रुपये कीमत का सोना और 15 लाख...

Next Post
Shashi Tharoor Piyush Goyal meeting

Shashi Tharoor और Piyush Goyal की मुलाकात,राजनीतिक चर्चा या संयोग? क्या इस कांग्रेसी को बीजेपी से मिलेगी संजीवनी

Indian Railway: क्या आप जानते हैं कि रेल से सफ़र के दौरान हुए हादसे में आप को भी मिल सकता है मुआवज़ा, जानें पूरा प्रोसेस

Indian Railway: क्या आप जानते हैं कि रेल से सफ़र के दौरान हुए हादसे में आप को भी मिल सकता है मुआवज़ा, जानें पूरा प्रोसेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In