Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : माउथवॉश से मिलती तो है ताज़गी, मगर इसके नुकसान आपको चौंका देंगे

माउथवॉश मुंह की सफाई और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा उपयोग करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 27, 2025
in Uncategorized
: mouthwash benefits and side effects
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Benefits and Side Effects of Mouthwash : साफ-सुथरा मुंह और ताज़ी सांसें हर किसी को पसंद होती हैं। यह न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारता है, बल्कि दांतों और मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है। यही वजह है कि दुनियाभर में लोग माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप इसके नुकसान के बारे में जानते हैं? माउथवॉश फायदेमंद तो है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों जानना ज़रूरी है।

दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद

माउथवॉश दांतों में कैविटी और प्लाक बनने से रोकता है। रोजाना सही तरीके से इस्तेमाल करने से दांतों में कैविटी बनने का खतरा 90% तक कम हो सकता है। यह पहले से मौजूद कैविटी को बढ़ने से भी रोकता है और मसूड़ों में होने वाली सूजन या इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर मुंह में छाले हो गए हैं, तो माउथवॉश का इस्तेमाल करने से वे जल्दी ठीक हो सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

बैक्टीरिया को खत्म करता है

माउथवॉश का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है। इससे दांतों और मसूड़ों में इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। यह मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करके सांसों को ताजा बनाए रखता है। अगर आप इसे रोजाना सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपके मुंह की सफाई बनी रहती है।

जरूरत से ज्यादा माउथवॉश के नुकसान

अगर माउथवॉश का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, जिससे मुंह में जलन या लाली हो सकती है। कई बार इसका लगातार इस्तेमाल करने से मुंह में अल्सर भी हो सकता है। इसके अलावा, यह दांतों पर दाग छोड़ सकता है और मुंह में सूखापन महसूस हो सकता है।

माउथवॉश का सही इस्तेमाल कैसे करें

अगर आप माउथवॉश का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो इसे सही तरीके से करें ताकि कोई नुकसान न हो। सबसे पहले, ब्रश करने के बाद ही माउथवॉश का उपयोग करें। अगर आप फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ब्रश के तुरंत बाद माउथवॉश का उपयोग न करें। कभी भी माउथवॉश को सीधे बोतल से मुंह में न डालें, बल्कि मेजरिंग कप का उपयोग करें। इससे कुल्ला और गरारे करें, लेकिन गलती से भी इसे निगलें नहीं।

मुंह और दांतों की सेहत का रखें ध्यान

अपने मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और सही दिनचर्या अपनाना बहुत जरूरी है। दांतों की देखभाल करने से न सिर्फ वे स्वस्थ रहते हैं, बल्कि पूरे शरीर पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। क्योंकि जो भी खाना हम खाते हैं, वह सबसे पहले हमारे दांतों के जरिए ही शरीर में जाता है। इसलिए अपने दांतों का ध्यान रखें और माउथवॉश का इस्तेमाल सही तरीके से करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: mouthwash benefitsoral hygiene tips
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sam Pitroda

Sam Pitroda News: 150 करोड़ के जमीन घोटाले पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई, बोले- 'मेरे पास कुछ भी नहीं'

Eid holiday dispute

Eid holiday dispute: विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी रद्द, ईद पर लीव डबल... विवाद के बाद ममता सरकार की सफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version