सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

भारतीय मेंटलिस्ट सुहानी शाह ने ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी शो में अपनी माइंड-रीडिंग से सबको चौंका दिया। वे सिर्फ जादूगर नहीं, बल्कि ह्यूमन बिहेवियर की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 5000 से ज्यादा परफॉर्मेंस दी हैं और एक बेस्टसेलर किताब लिखी है।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 28, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Mentalist:इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने शो के होस्ट्स के दिमाग को पढ़कर उनके मन की बातें सही-सही बता दीं। वीडियो के साथ लिखा गया था, “मेंटलिस्ट सुहानी शाह कोई जादूगर नहीं, बल्कि वे अपने दिमाग का उपयोग करती हैं। इसलिए हमने लाइव टीवी पर उन्हें टेस्ट किया और उन्होंने हमारे मन की बातें जान लीं।” इस वीडियो ने साबित कर दिया कि सुहानी इस फील्ड की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक क्यों हैं।

सुहानी शाह कौन हैं

सुहानी शाह एक जानी-मानी मेंटलिस्ट, परफॉर्मर और लेखिका हैं। Eastern Eye को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वे सिर्फ छह साल की थीं, तब टीवी पर एक जादूगर को देखकर इस फील्ड में जाने के लिए प्रेरित हुईं।उनके माता-पिता ने उनके इस जुनून का समर्थन किया, लेकिन साथ ही यह शर्त भी रखी कि अगर वे इसे अपनाना चाहती हैं तो पूरी गंभीरता से अपनाएं। इस सपोर्ट के चलते वे सिर्फ सात साल की उम्र में बड़े मंचों पर परफॉर्म करने लगीं।

RELATED NEWS

World Magic Championship2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब जीत,सुहानी शाह ने रचा इतिहास भारत को दिलाया सम्मान

World Magic Championship2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब जीत,सुहानी शाह ने रचा इतिहास भारत को दिलाया सम्मान

जुलाई 21, 2025

जादू से माइंड-रीडिंग तक का सफर

सुहानी शाह ने अपने करियर की शुरुआत एक इल्यूजनिस्ट के रूप में की थी। उनके शुरुआती शो में भव्य सेटअप, दो बड़े ट्रक, 30 असिस्टेंट और शानदार कॉस्ट्यूम्स होते थे। वे अलग-अलग शहरों में अपने शो करने के लिए जानी जाती थीं।हालांकि, उनकी परफॉर्मेंस इतनी प्रभावशाली होती थी कि लोग उन्हें असली जादूगर मानने लगे। कई लोग अपनी निजी समस्याओं को लेकर उनसे समाधान मांगने आने लगे। लेकिन सुहानी ने हमेशा साफ किया कि उनका काम केवल एक कला है, जादू नहीं।

5000 से ज्यादा परफॉर्मेंस और बेस्टसेलर किताब

अब तक सुहानी शाह 5000 से अधिक स्टेज परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। उनका काम मुख्य रूप से ह्यूमन बिहेवियर और साइकोलॉजी पर आधारित होता है, जिसे वे माइंड-रीडिंग के रूप में प्रस्तुत करती हैं।वे सिर्फ एक परफॉर्मर ही नहीं, बल्कि एक लेखिका भी हैं। उन्होंने “Unleash Your Inner Power” नाम की किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने पर्सनल ग्रोथ और मानसिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं।

पारंपरिक जादू से हटकर नई पहचान

पिछले करीब 30 वर्षों में सुहानी शाह ने भारत और दुनियाभर के मंचों पर अपनी परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने पारंपरिक जादू से हटकर मेंटलिज्म को एक नई पहचान दी और भारत की पहली महिला मेंटलिस्ट के रूप में खुद को स्थापित किया।आज वे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट्स में से एक हैं।

Tags: mentalistmind readingSuhani Shah
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

World Magic Championship2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब जीत,सुहानी शाह ने रचा इतिहास भारत को दिलाया सम्मान

World Magic Championship2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब जीत,सुहानी शाह ने रचा इतिहास भारत को दिलाया सम्मान

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2025

FISM Italy 2025:मैजिक की अंतरराष्ट्रीय दुनिया से भारत के लिए गर्व की खबर आई है। इटली में हुई 'वर्ल्ड चैंपियनशिप...

Next Post
Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

TRP Report: वीकली TRP रिपोर्ट में टॉप 10 की लिस्ट में शामिल रहे ये सीरियल्स, जानिये कौन रहा सबसे आगे पर और कौन पीछे

Tuhin Kanta Pandey

Tuhin Kanta Pandey: कौन हैं SEBI के नए चेयरमैन तुहिन कांता पांडे? एयर इंडिया- टाटा से कनेक्शन?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist