रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने के आसार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में घने बादल छा गए हैं, जिससे गर्मी का असर कम हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश का प्रभाव अब यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मौसम
UP Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में घने बादल छा गए हैं, जिससे गर्मी का असर कम हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश का प्रभाव अब यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।

धूप से राहत, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग (UP Weather Update) के अनुसार शुक्रवार को दिनभर धूप नहीं निकली जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई जिससे रात की गर्मी थोड़ी बढ़ी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अगले दो दिनों तक यूपी में बादल छाए रहेंगे और पश्चिमी यूपी में तेज बारिश होने की संभावना है। नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है जबकि ओलावृष्टि के कारण ठंडक महसूस की जा रही है।

RELATED NEWS

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

जून 28, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

जून 23, 2026

सहारनपुर में ओला गिरने से फसलें प्रभावित

शिवालिक की पहाड़ियों से सटे सहारनपुर में शुक्रवार शाम तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। दिनभर हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई जिससे गलियों और खेतों में पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा दो-तीन दिन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा जिसके बाद तापमान में फिर तेजी से वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन तापमान में खास गिरावट नहीं होगी। रविवार से प्रदेश में तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

तेज हवाओं का अलर्ट जारी

यह भी पढ़े: श्रीकांत शर्मा को मिल सकता है इनाम, मंत्री मंडल में किया जा सकता है शामिल!

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

आज उत्तर प्रदेश के बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शनिवार को औसतन 2 मिमी तक बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है हालांकि रविवार से मौसम फिर शुष्क हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

UP Weather Update June 2026:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
नवम्बर 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
जुलाई 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

Next Post
new railway ticket booking rules

Railway news : 1 मार्च से रेलवे नियम में बड़ा बदलाव ,वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच की सुविधा ख़त्म

Uttarakhand Glacier Burst

Uttarakhand Glacier Burst Live Update: ग्लेशियर टूटने से बर्फ के नीचे दबे 57 मजदूर, अब तक 32 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist