Bank Holidays : मार्च 2025 में भी हर महीने की तरह कई बैंकिंग छुट्टियां रहेंगी, जब बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों में त्योहारों के आधार पर अलग-अलग तारीखों पर होंगी। जहां शनिवार और रविवार के अलावा कई अन्य दिन बैंकों में अवकाश रहेगा, वहीं दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर बाकी शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, महीने के सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, इस महीने में होली (Holi 2025) और ईद-उल-फितर समेत अन्य प्रमुख त्योहारों के चलते 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। लेकिन, बैंक बंद होने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेन-देन कर सकते हैं, क्योंकि ये सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
आठ दिनों तक बैंक रहेंगे बंद
मार्च 2025 में रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर पूरे भारत में बैंकों को कुल आठ दिनों तक बंद रखा जाएगा। ये छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 1881 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत निर्धारित की गई हैं, जो राज्य और त्योहारों के आधार पर बदलती रहती हैं। इन छुट्टियों में होली, ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहार और क्षेत्रीय उत्सव भी शामिल हैं।
मार्च 2025 में विभिन्न राज्यों में रहेंगी छुट्टियां :
- 7 मार्च (शुक्रवार): फसल कटाई के पारंपरिक त्यौहार (मिजोरम)
- 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल)
- 14 मार्च (शुक्रवार): होली (त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्य)
- 15 मार्च (शनिवार): होली (त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और मणिपुर)
- 22 मार्च (शनिवार): बिहार दिवस (बिहार)
- 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र (जम्मू और कश्मीर)
- 28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-उल-विदा रमजान (जम्मू और कश्मीर)
- 31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर (मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश) रहेगा।
यह भी पढ़ें : वाशिम के खेर्डा गांव में बर्ड फ्लू का खतरा, 6,831 मुर्गियों की मौत से प्रशासन हाई अलर्ट पर!
मार्च में यदि आपको बैंक जाना है, तो पहले से योजना बनाकर रखें। चूंकि अधिकांश छुट्टियां सप्ताह के दिनों में पड़ रही हैं, इसलिए ग्राहकों को अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं को इसी हिसाब से प्लान करना चाहिए। जबकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, किसी भी विशेष बंद या बदलाव के बारे में जानकारी के लिए अपनी स्थानीय बैंक शाखा से जांच करना उचित होगा।