Gold Rate Today : आज, 2 मार्च को सराफा बाजार में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने का रेट पिछले कुछ दिनों से गिरावट का सामना कर रहा है। 1 मार्च को सोने के भाव में गिरावट आई थी, वहीं चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। 22 कैरेट सोने के प्रति ग्राम रेट में 1 मार्च को 20 रुपये की गिरावट देखी गई थी।
ग्लोबल मार्केट में गिरे सोने के दाम
2 मार्च को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। कॉमेक्स पर सोने का दाम -0.99% घटकर 2,867.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका में इन्फ्लेशन के आंकड़े जारी होने के बाद सोने की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि फेडरल रिजर्व आगामी दिनों में अतिरिक्त ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर सख्त रवैया अपना सकता है, जिसके कारण सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है।
24 कैरेट सोना हुआ कितना सस्ता ?
आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम अब 86,770 रुपये हो गया है, जबकि 100 ग्राम की कीमत 8,67,700 रुपये तक पहुँच गई है। लखनऊ, जयपुर और दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति ग्राम 8677 रुपये है, वहीं पटना और अहमदाबाद में यह 8667 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें : माणा हादसे में तीसरे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, 5 लापता मजदूरों को खोजने में जुटी टीम
क्या है 22 कैरेट सोने का दाम ?
आज 22 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 79,550 रुपये है, जबकि 100 ग्राम की कीमत 7,95,500 रुपये पर पहुंच गई है।
क्या होगा चांदी का भाव ?
आज चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 10 ग्राम चांदी का दाम 970 रुपये पर है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 9,700 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज 97,000 रुपये है। 1 मार्च से पहले, यानी 28 फरवरी को चांदी के दाम में गिरावट आई थी।