Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शेयर बाजार में हाहाकार के बीच तुहिन पांडेय ने संभाली SEBI की कमान, बाजार की बदहाली को लेकर कही ये बात….

जनवरी से अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। तुहिन कांत पांडे के लिए बाजार की यह ऐतिहासिक गिरावट एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Gulshan by Gulshan
March 2, 2025
in Latest News
SEBI Chairperson
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SEBI Chairperson : शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच वरिष्ठ नौकरशाह तुहिन कांत पांडे ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के 11वें चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने पारदर्शिता और टीम-वर्क पर विशेष ध्यान देने का वादा किया। पांडे ऐसे समय में सेबी की कमान संभालेंगे जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा निकासी के कारण बाजार में मंदी का दबाव बढ़ रहा है।

SEBI के नए चेयरमेन ने क्या कहा ?

इस साल जनवरी से अब तक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। तुहिन कांत पांडे के लिए इस बाजार संकट का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगा, जहां निवेशकों को सुरक्षा और विश्वास प्रदान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेबी के नए चेयरमैन ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि उन्हें सेबी को एक मजबूत और विश्वसनीय संस्थान बनाने का लक्ष्य है, जिसे दशकों से विभिन्न दिग्गजों ने आकार दिया है।

RELATED POSTS

No Content Available

कुछ महीनों पहले SEBI कर्मचारियों ने किया था प्रदर्शन

उन्होंने अपने कार्यकाल में चार मुख्य तत्वों – विश्वास, पारदर्शिता, टीम-वर्क और प्रौद्योगिकी – को प्राथमिकता देने का ऐलान किया। उनका मानना है कि ये चार बिंदु सेबी को एक विशिष्ट और उत्कृष्ट संस्थान बनाएंगे। हालांकि, अपने कार्य-एजेंडे या कार्यशैली को लेकर उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार किया।

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक टक्कर! 24 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में फिर से होगा हाई-वोल्टेज…

पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के आरोपों का सामना करना पड़ा था, और पिछले कुछ महीनों में सेबी के कर्मचारियों द्वारा प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी देखा गया था। तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और उनका कार्यकाल तीन साल का है। वे वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) में सबसे लंबे समय तक सचिव के रूप में सेवा देने वाले अधिकारी हैं।

Tags: SEBI Chairperson
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Madhabi Puri

Madhabi Puri Buch: माधबी बुच की बढ़ीं मुश्किलें, शेयर बाजार फ्रॉड मामले में केस दर्ज करने का आदेश

TCS मैनेजर सुसाइड केस में हुआ नया खुलासा! पत्नी निकिता शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

TCS मैनेजर सुसाइड केस में हुआ नया खुलासा! पत्नी निकिता शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version