शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रोहित शर्मा को ‘मोटा’ कहने पर फैंस ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला…

कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित शर्मा को मोटा कह दिया था, जिसके बाद वह क्रिकेट फैंस से लेकर नेताओं तक की आलोचनाओं का सामना कर रही हैं।

by Gulshan
मार्च 3, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
Rohit Sharma
Share on FacebookShare on Twitter

Rohit Sharma : कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण आलोचनाओं का शिकार हो गईं। रोहित शर्मा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर क्रिकेट फैंस और राजनीतिक पार्टियां दोनों ही नाराज हैं। इस विवाद के बीच शमा मोहम्मद ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि उनका ट्वीट खिलाड़ियों की फिटनेस पर था, और यह बॉडी शेमिंग नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि रोहित शर्मा ओवरवेट हैं, इसलिए उन्होंने यह टिप्पणी की।

2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान शमा मोहम्मद ने ‘X’ पर लिखा, “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं, उन्हें वजन घटाने की आवश्यकता है! और निश्चित रूप से, वह भारत के अब तक के कप्तानों में सबसे कम प्रभावशाली हैं।”

RELATED NEWS

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

जून 24, 2026
Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

जून 22, 2026

शमा ने सभी पोस्ट्स की डिलीट

इस पर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बताया, तो शमा ने जवाब देते हुए लिखा, “गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व कप्तानों से तुलना करने पर रोहित शर्मा में ऐसा क्या विशेष है? वह एक औसत कप्तान और औसत खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का मौका मिला।” हालांकि जब इन टिप्पणियों पर विवाद बढ़ा, तो शमा ने अपनी सभी पोस्ट डिलीट कर दीं।

यह भी पढ़ें : सोने के भाव में चौथे दिन आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी घटी कीमत ?

सोशल मीडिया पर शमा की टिप्पणियों के सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने उन्हें तीखा जवाब दिया। कुछ फैंस ने रोहित के रिकॉर्ड को बताया, जबकि कुछ ने उनके कप्तान के रूप में जीत के आंकड़े साझा किए। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ओर से हर देशभक्त का अपमान करार दिया और यहां तक ​​कहा कि क्या अब कांग्रेस राहुल गांधी को क्रिकेट के मैदान पर उतारने का सोच रही है?

शिवसेना सांसद ने किया विरोध 

इंडिया गठबंधन के दल ‘शिवसेना (UBT)’ की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शमा मोहम्मद की टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “मैं क्रिकेट की बड़ी फैन नहीं हूं, लेकिन रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, चाहे उनका वजन बढ़ा हो या नहीं। उनकी प्रतिबद्धता ही महत्वपूर्ण है।”

Not an avid cricket fan however even with my limited interest in the game, I can say that Rohit Sharma – with extra pounds of weight or without it, has led India team to great heights. It is his work and commitment to it that matters. Win the trophy, Champion!

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) March 3, 2025

शमा मोहम्मद ने दी सफाई 

इस विवाद के बीच शमा मोहम्मद ने सफाई दी और कहा, “यह केवल खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर एक सामान्य टिप्पणी थी, जिसे गलत समझा गया। लोकतंत्र में बोलने का अधिकार है, और मैंने अपनी बात रखी। मैं बस यह कहना चाहती थी कि विराट कोहली अपने साथियों की हिम्मत बढ़ाते हैं। जब पाकिस्तान से मैच हारने के बाद मोहम्मद शमी को निशाना बनाया जा रहा था, तो विराट कोहली उनके साथ खड़े थे।”

 

#WATCH | On her comment on Indian Cricket team captain Rohit Sharma, Congress leader Shama Mohammed says, “It was a generic tweet about the fitness of a sportsperson. It was not body-shaming. I always believed a sportsperson should be fit, and I felt he was a bit overweight, so I… pic.twitter.com/OBiLk84Mjh

— ANI (@ANI) March 3, 2025

Tags: Rohit Sharma
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Padma Shri Award Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों...

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Rohit Sharma sixes record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में...

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

Rohit Sharma ODI Record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार करियर में...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
दिसम्बर 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

Next Post
Kerala man shot

Kerala man shot: केरल के व्यक्ति की जॉर्डन बॉर्डर पर हुई मौत... अवैध सीमा पार करने पर सुरक्षा बलों ने गोली मारी

Birthday Special: दमदार आवाज़ और अपने “Breathless” अंदाज़ से कर रहे हैं संगीत की दुनिया में राज, जानें इनसे जुड़े कुछ ख़ास किस्से

Birthday Special: दमदार आवाज़ और अपने "Breathless" अंदाज़ से कर रहे हैं संगीत की दुनिया में राज, जानें इनसे जुड़े कुछ ख़ास किस्से

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist