Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » The Ranveer Show: सुप्रीम कोर्ट से रणवीर इलाहाबादिया को राहत, ‘द रणवीर शो’ फिर शुरू करने की इजाजत… शर्तों के साथ मिली अनुमति

The Ranveer Show: सुप्रीम कोर्ट से रणवीर इलाहाबादिया को राहत, ‘द रणवीर शो’ फिर शुरू करने की इजाजत… शर्तों के साथ मिली अनुमति

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को शर्तों के साथ ‘द रणवीर शो’ फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कंटेंट में शालीनता बनाए रखने का निर्देश दिया और सोशल मीडिया नियमन पर दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा।

by Mayank Yadav
03/03/2025
Samay Raina

The Ranveer Show: विवादित बयान के बाद प्रतिबंध का सामना कर रहे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उन्हें अपने शो ‘द रणवीर शो’ का प्रसारण फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। कोर्ट ने इलाहाबादिया (The Ranveer Show) को निर्देश दिया कि वह अपने कार्यक्रम में शालीनता और नैतिकता बनाए रखें ताकि कोई भी दर्शक इसे सहज रूप से देख सके। अदालत ने यह फैसला केंद्र सरकार को सोशल मीडिया सामग्री के नियमन के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का आदेश देते हुए दिया। हालांकि, कोर्ट ने इलाहाबादिया की विदेश यात्रा पर रोक बरकरार रखी है और कहा कि जांच में सहयोग करने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।

Image

विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘BeerBiceps Guy’ के नाम से जाना जाता है, हाल ही में एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आए थे। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड में एक प्रतियोगी से पूछा था, “क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स (The Ranveer Show) करते देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे रोक देंगे?” इस आपत्तिजनक सवाल पर जमकर हंगामा हुआ और सोशल मीडिया पर इलाहाबादिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां पहले उन्हें शो अपलोड करने से रोक दिया गया था।

RELATED NEWS

No Content Available

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यूट्यूबर की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी अश्लील और अनुचित थी, इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, इलाहाबादिया ने कोर्ट में दलील दी कि यह उनका मुख्य व्यवसाय है और शो पर रोक लगने से उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है।

केंद्र को सोशल मीडिया रेगुलेशन पर दिशानिर्देश बनाने के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार को सोशल  (The Ranveer Show) मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट रेगुलेशन के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि “नैतिकता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।” सरकार को इस संबंध में सभी हितधारकों से राय लेकर उचित दिशानिर्देश बनाने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा, अदालत ने इलाहाबादिया को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह ‘द रणवीर शो’ में इस विवाद से जुड़ा कोई भी विषय न उठाएं।

कोर्ट ने नैतिकता बनाए रखने की दी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया से यह (The Ranveer Show) वचन लिया कि उनके कार्यक्रम नैतिकता और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करेंगे। अदालत ने कहा, “आपका कंटेंट ऐसा होना चाहिए जिसे सभी आयु वर्ग के लोग देख सकें।”

हालांकि, कोर्ट ने विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि इलाहाबादिया को पहले जांच में शामिल होना होगा। इस फैसले के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट का आभार जताया और कहा कि वह आगे से अपनी सामग्री में और सावधानी बरतेंगे।

यहां पढ़ें: रोहित शर्मा को ‘मोटा’ कहने पर फैंस ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला…

Related Posts

No Content Available
Next Post
Samay Raina

Samay Raina News:'खुद कनाडा भाग गया और फिर मजाक बना रहा'... सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर जताई नाराजगी

IPL 2025

IPL 2025 : KKR ने किया नए कप्तान का एलान, अजिंक्य रहाणे को बनाया कैप्टन

Uttar Pradesh: अब उत्तर प्रदेश के युवा भी बनेंगे टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट, जानें किन शहरों में खोलेगी योगी सरकार नई AI labs

Uttar Pradesh: अब उत्तर प्रदेश के युवा भी बनेंगे टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट, जानें किन शहरों में खोलेगी योगी सरकार नई AI labs

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India