रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

MahaKumbh 2025 ख़त्म, प्रयागराज मे जाम से राहत, सफाई अभियान तेज़,अब सफाई और जल निकासी पर ज़ोर

महाकुंभ के बाद प्रयागराज में सफाई अभियान तेज किया गया है। साथ ही, जलभराव से बचाव के लिए 17 नए नाले बनाए जाएंगे। नगर निगम इसे जल्द पूरा करने की तैयारी में है।

by SYED BUSHRA
मार्च 4, 2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाधिवेशन
Prayagraj cleanliness after Maha Kumbh
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj cleanliness after Maha Kumbh महाकुंभ 2025 के समापन के साथ ही प्रयागराज की सड़कों पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिल गई है। लेकिन अब नगर निगम की नई चुनौती शहर को स्वच्छ और मच्छरों से मुक्त बनाना है। 45 दिनों तक चले इस आयोजन के बाद नगर निगम ने सात दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया है, जिससे पूरे शहर को चमकाया जा सके।

नगर निगम का यह अभियान गंगा किनारे के मोहल्लों, अस्थायी 78 पार्किंग स्थलों और होल्डिंग एरिया में चलाया जा रहा है। इन जगहों पर फॉगिंग कराई जा रही है और मच्छरों को खत्म करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है। साथ ही, शहर से गुजरने वाले सभी राजमार्गों की भी सफाई की जा रही है। इस अभियान में 10,000 सफाई कर्मियों और 500 से अधिक मशीनों व वाहनों को लगाया गया है।

RELATED NEWS

Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

अगस्त 10, 2026
Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

अगस्त 7, 2026

सफाई पर कड़ी नजर, होली से पहले चमकाएंगे शहर

नगर निगम के अधिकारी इस अभियान की हर दिन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और स्वास्थ्य प्रभारी दीपेंद्र यादव के अनुसार, अभियान को मूल रूप से 15 दिनों तक चलाने की योजना थी, लेकिन अब इसे सात दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा, उन इलाकों को भी चिह्नित किया जा रहा है जहां मच्छरों के पनपने की आशंका है। गंगा और यमुना के किनारे स्थित मोहल्लों में फॉगिंग शुरू कर दी गई है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि होली से पहले पूरे शहर को साफ-सुथरा और चमकदार बना दिया जाएगा। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने इसकी प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक भी की थी।

जलभराव से बचाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान

बारिश के दौरान जलभराव से शहर को बचाने के लिए नगर निगम ने स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत संवेदनशील इलाकों में 17 नए नाले बनाए जाने की योजना तैयार की गई है।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात के आदेश पर नगर निगम ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। अब नालों के निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने और उनके निर्माण के साथ पांच साल तक रखरखाव का जिम्मा सीएंडडीएस को सौंपा गया है।

किन इलाकों में बनाए जाएंगे नाले

जल निकासी की इस योजना के पहले चरण में निम्नलिखित इलाकों में नाले बनाए जाएंगे।

मेंहदौरी

अशोक नगर (नेवादा)

गंगानगर (बेली)

राजापुर (गली नंबर 21)

बच्चा सोनकर आवास के पास

चाका, महेवा और झूंसी

चमनगंज बाजार

क्रिया योग आश्रम

शांतिपुरम (चंद्रपुर)

मिलन चौराहा (बहमलपुर)

बाबाजी कुटिया (गोहरी)

बसना नाला और करेलाबाग (घाघर नाला)

जल निकासी योजना के लिए बड़ा बजट

पिछले साल दिसंबर में प्रमुख सचिव ने सभी नगर निकायों को जलभराव से निपटने के लिए मास्टर प्लान बनाने का आदेश दिया था। इस आदेश में उन्होंने नालों के निर्माण के लिए बजट में 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की बात भी कही थी।

नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अनिल मौर्या ने बताया कि जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि आने वाली बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

महाकुंभ 2025 के समापन के बाद प्रयागराज नगर निगम ने सफाई और मच्छर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। शहर को होली से पहले साफ-सुथरा बनाने की योजना है। साथ ही, जलभराव से बचाव के लिए 17 नए नाले बनाए जाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

Tags: Maha Kumbh updatesPrayagraj News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Toll Plaza controversy: प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर 8 अगस्त को मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा मामला सामने...

Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Big Reveal: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की पढ़ाई को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही...

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित सुभाष चौराहे के पास रविवार रात एक...

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Next Post
India vs Australia Champions Trophy semi-final

New Zealand पर India की जीत ने आसान की ICC की मुश्किलें, दिया Pakistan को एक अहम Match की मेज़बानी का मौका

Ashish Chanchlani emotional message

India got latent : कौन है आशीष चंचलानी क्यों भावुक होकर कहा फैंस से, मुश्किल दौर है गुज़र जाएगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist