गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट से इन राज्यों के लिए सुपर कनेक्टिविटी, यमुना अथॉरिटी की बैठक में अहम प्रस्ताव पास

यमुना अथॉरिटी की 83वीं बोर्ड बैठक में एयरपोर्ट से 26 जिलों के लिए 250 बसें चलाने, 25 सड़कों की मरम्मत, बकायेदारों को राहत, मेडिकल कॉलेज और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने समेत कई अहम प्रस्ताव पास किए गए।

by Mayank Yadav
मार्च 4, 2025
in Latest News, नोएडा
Jewar airport
Share on FacebookShare on Twitter

Jewar airport connectivity: यमुना अथॉरिटी की 83वीं बोर्ड बैठक में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में एयरपोर्ट से राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड समेत 26 जिलों के लिए 250 बसें चलाने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही Jewar airport के आसपास की 25 जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए भी हरी झंडी दी गई। बैठक में 8500 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई, जो पिछले साल के 5,629 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है।

इसके अलावा, आवंटियों को रजिस्ट्री के लिए अतिरिक्त समय देने और बकायेदारों को राहत देने के प्रस्ताव भी पास हुए। सेक्टर-17 में मेडिकल कॉलेज और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने का भी निर्णय लिया गया।

RELATED NEWS

Jewar Airport Waterlogging

Heavy Rain: तेज बारिश में जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग बनी तालाब, वीडियो ने बढ़ाई ड्रेनेज पर चिंता

अगस्त 12, 2026
Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

जून 15, 2026

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 250 बसें और सड़कें होंगी दुरुस्त

यमुना अथॉरिटी ने एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 250 बसें चलाने का फैसला किया है, जिससे 26 जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नोएडा इंटरनेशनल Jewar airport पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा, अथॉरिटी ने पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तहत आने वाली 25 सड़कों की मरम्मत का भी निर्णय लिया है। 17 सड़कें पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं, जिनकी मरम्मत पर 14.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधीन 32.17 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 26.21 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

बकायेदारों को चार किश्तों में चुकाने की सुविधा

बैठक में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की राशि न भरने वाले 8673 बकायेदारों को बड़ी राहत दी गई है। इन बकायेदारों पर प्राधिकरण का लगभग सात हजार करोड़ रुपये बकाया है। अब इन्हें 60 दिन के अंदर 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, जबकि शेष 75 प्रतिशत रकम दो वर्षों में चार किश्तों में चुकाने का विकल्प मिलेगा। ब्याज में छूट का लाभ ग्रुप हाउसिंग को छोड़कर अन्य सभी आवंटियों को मिलेगा।

कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और अन्य फैसले

यमुना सिटी के सेक्टर-17ए और 22ई में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसके लिए उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग को एक रुपये प्रतिवर्ष की दर पर 90 वर्षों के लिए जमीन लीज पर दी गई है। यहां उन महिलाओं को रहने की सुविधा दी जाएगी जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों में काम कर रही हैं। इसके अलावा, सेक्टर-17 में 20 एकड़ में मेडिकल कॉलेज और 8000 वर्ग मीटर में इंडस्ट्री स्थापित करने का भी फैसला लिया गया है।

यहां पढ़ें: Jewar News:एयरपोर्ट निर्माण के बाद बढ़ा जेवर का रियल स्टेट मार्केट, आने वाले समय में आसमान छू सकते हैं रेट
Tags: Jewar Airport
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Jewar Airport Waterlogging

Heavy Rain: तेज बारिश में जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग बनी तालाब, वीडियो ने बढ़ाई ड्रेनेज पर चिंता

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Parking Waterlogging : उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद...

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Jewar Airport Farmers Honoured in Lucknow: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान सोमवार...

: Noida International Airport Flights

Noida International Airport : UP मे खुला नया हवाई दरवाजा, जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, विकास और निवेश को मिलेगा बड़ा बल

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Noida International Airport: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे को सोमवार को...

Jewar Airport

‘जेवर एयरपोर्ट’ की सुरक्षा में सेंध! ₹15 लाख के केबल चोरी, साइट इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Jewar Airport cable theft: गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से क़रीब 15 लाख रुपये मूल्य...

Jewar Airport

Jewar Airport के नाम पर बड़ा प्लॉट घोटाला! टप्पल की Expressway Residency में करोड़ों की ठगी, प्रशासन चुप

by Mayank Yadav
जून 22, 2025

Jewar Airport Plot Scam: अगर आप सोशल मीडिया पर जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते प्लॉट मिलने का विज्ञापन देख रहे...

Next Post
IND vs AUS

IND vs AUS : सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला, आंकड़ों में देखें कौन किस पर भारी?

Sambhal Masjid Case

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद को लिखवाया विवादित ढांचा, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist