Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » प्रयागराज » Pintu Mahara News: नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा, हत्या समेत कई संगीन मामलों में जा चुका है जेल

Pintu Mahara News: नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा, हत्या समेत कई संगीन मामलों में जा चुका है जेल

नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा हत्या, बमबाजी, रंगदारी समेत कई संगीन अपराधों में नामजद रहा है। 2009 के दोहरे हत्याकांड का आरोपी पिंटू महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बना हुआ है।

by Mayank Yadav
06/03/2025
Pintu Mahara

Pintu Mahara history sheeter: प्रयागराज के नैनी थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा एक बार फिर चर्चा में है। महाकुंभ मेले के दौरान उसने अपने परिवार के साथ मिलकर 30 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि बेहद खतरनाक रही है। हत्या, हत्या के प्रयास, बमबाजी, रंगदारी और कई अन्य संगीन अपराधों में उसका नाम दर्ज है। 2009 के जघन्य दोहरे हत्याकांड में भी वह आरोपी था और जेल जा चुका है। उसके पिता और दोनों बड़े भाई भी अपराधी रहे हैं। हाल ही में महाकुंभ मेले के दौरान नाविक से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में उस पर मुकदमा दर्ज हुआ। नैनी के गंजिया परिवार से उसकी रंजिश पुरानी है, जिसमें कई हत्याएं हो चुकी हैं। अपराध की दुनिया में उसका नाम खौफ का पर्याय बन चुका है।

हिस्ट्रीशीटर परिवार से है संबंध

Pintu Mahara प्रयागराज के अरैल का रहने वाला है और उसके पिता बच्चा महरा भी अपराधी थे। बच्चा महरा जेल में रहते हुए बीमार पड़ा और वहीं उसकी मौत हो गई। Pintu Mahara का बड़ा भाई आनंद महरा भी कुख्यात अपराधी था, जिसकी यमुना नदी के बीच नाव में हत्या कर दी गई थी। दूसरा भाई अरविंद महरा भी नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस परिवार पर हत्या, लूट, रंगदारी, बमबाजी और गोलीबारी जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।

2009 का दोहरा हत्याकांड

Pintu Mahara 2009 में हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड में भी आरोपी था। नैनी के लोकपुर इलाके में अनिरुद्ध उर्फ बर्रू निषाद और उसके बेटे छगन निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि हमलावरों ने दो गाड़ियों से रास्ता रोककर उन पर बम और गोलियां बरसाईं। इस मामले में पिंटू, उसके भाई अरविंद और परिवार के अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

RELATED NEWS

No Content Available

गगन निषाद पर हमला

2017 में पिंटू महरा एक और हत्या के मामले में नामजद हुआ। बर्रू निषाद हत्याकांड का वादी उसका बेटा गगन निषाद था, जिस पर 2017 में बमबाजी और गोलीबारी की गई। इस हमले में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। 2022 में पिंटू के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ, जिसमें आरोप था कि सोनभद्र जेल में रहते हुए उसने बर्रू निषाद के परिवार को धमकाकर गवाही अपने पक्ष में करवाई थी।

महाकुंभ में रंगदारी का आरोप

महाकुंभ मेले के दौरान पिंटू महरा समेत आठ लोगों पर नाविक से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगा। नाविक शनि निषाद ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपियों ने उसके भाई को घायल कर दिया और धमकी दी कि नाव चलाने के लिए हर नाविक को पांच-पांच हजार रुपये देने होंगे।

महरा-गंजिया रंजिश

नैनी में महरा और गंजिया परिवार की दुश्मनी वर्षों से चली आ रही है। दोनों गुटों के बीच कई बार खूनी संघर्ष हो चुके हैं। आनंद महरा की हत्या के बाद गंजिया परिवार के पप्पू गंजिया पर भी जानलेवा हमला हुआ था। वहीं, बर्रू निषाद की हत्या के बाद गगन निषाद भी महरा परिवार का दुश्मन बन गया। इस पुरानी रंजिश ने नैनी में आतंक का माहौल बना रखा है।

यहां पढ़ें: UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Related Posts

No Content Available
Next Post
safe ear cleaning methods

Ears cleaning tips : अगर चुटकियों में चाहते हैं कान की गंदगी से छुटकारा,अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Atta Maker Machine

आटा गूंथने की झंझट से पाएं छुटकारा, सिर्फ 500 रुपए में होगा काम आसान...

Arun Rajbhar

Arun Rajbhar News: 'पीले गमछे से जिनको दिक्कत, उनकी आंखें निकाल लेंगे', अरुण राजभर का विवादित बयान, सरकार को खुली चेतावनी

POPULAR POST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India