Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Arun Rajbhar News: ‘पीले गमछे से जिनको दिक्कत, उनकी आंखें निकाल लेंगे’, अरुण राजभर का विवादित बयान, सरकार को खुली चेतावनी

Arun Rajbhar News: ‘पीले गमछे से जिनको दिक्कत, उनकी आंखें निकाल लेंगे’, अरुण राजभर का विवादित बयान, सरकार को खुली चेतावनी

यूपी में सुभासपा नेता उमापति राजभर की पिटाई से नाराज अरुण राजभर ने सरकार और प्रशासन को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा, "पीले गमछे से जिनको दिक्कत है, उनकी आंखें निकाल लेंगे।" कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार से अलग होंगे।

by Mayank Yadav
06/03/2025
Arun Rajbhar

Arun Rajbhar Statement: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी (सुभासपा) के नेता और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बलिया जिले के बांसडीह में सुभासपा के एक नेता की थाने में पिटाई को लेकर Arun Rajbhar ने राज्य सरकार और प्रशासन को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा, “पीले गमछे से जिनको दिक्कत है, जिनकी आंखें काम नहीं कर रही हैं, तो हमारे कार्यकर्ता उनकी आंख निकाल लेंगे।” इतना ही नहीं, उन्होंने सरकार से अलग होने तक की चेतावनी दे दी है। मामला एसडीएम की गाड़ी से टक्कर के बाद बढ़ा, जब नेताजी को थाने ले जाकर पीटा गया। अब इस मुद्दे पर सुभासपा ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंत्री के बेटे का बड़ा बयान, सरकार पर हमलावर

बलिया में मीडिया से बात करते हुए Arun Rajbhar ने कहा कि यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की पिटाई किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर प्रशासन ने तुरंत दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे सरकार से भी टकराने को तैयार हैं।

यूपी में बीजेपी की सत्ता में साझेदार सुभासभा के अरूण राजभर बीजेपी सरकार और सिस्टम पर फायर हो गए है-

"कार्यकर्ता पर आंच आयी तो #बलिया के किसी भी थाने में दारोगा बैठने लायक नही रहेगे. पीले गमछे से जिनकी आंखों को तकलीफ है, हम उनकी आंखें निकाल लेगे"

"यूपी सरकार के मुखिया (सीएम… pic.twitter.com/Sd0DeVGf0v

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 6, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

Arun Rajbhar ने यह भी कहा कि अगर सरकार में रहते हुए कार्यकर्ताओं की सुरक्षा नहीं हो रही है, तो वे सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं देखते। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी स्टेनो पर शाम तक कार्रवाई नहीं हुई, तो खुद उनके पिता, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, थाने का घेराव करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर कहते हैं कि पीला गमछा पहनकर कहीं चले जाओ, अफ़सर कुर्सी छोड़कर खड़ा हो जाएगा और काम करेगा।

बलिया में SBSP के विधानसभा प्रभारी को थाने में पुलिस ने बाथरूम में बंद कर पट्टों से मारा।@oprajbhar कहाँ हैं ? pic.twitter.com/dhqVlCjply

— Pawan Bhai Gupta (@PawanKGupta01) March 5, 2025

एसडीएम की गाड़ी से टक्कर के बाद बढ़ा विवाद

मामला तब शुरू हुआ जब बलिया के बांसडीह तहसील में सुभासपा के बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर की गाड़ी को एसडीएम के स्टेनो की गाड़ी ने टक्कर मार दी। जब नेताजी ने इसका विरोध किया, तो स्टेनो ने दारोगा को बुलवाकर उन्हें थाने ले जाकर पिटवा दिया। इस घटना के बाद सुभासपा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

#बलिया
सुभासपा कार्यकर्ता के साथ बांसडीह कोतवाली के उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट की घटना में अरविंद राजभर के तेवर के सामने पुलिस हुई पस्त ।

आनन फानन में थाना बांसडीह कोतवाली जनपद बलिया पर नियुक्त उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मा व आ0 शैलेश कुमार को सुभासपा नेता उमापति राजभर के साथ… pic.twitter.com/DSRFeFJX0k

— राजू गुप्ता (@8E31kYZlXjGW2Oy) March 5, 2025

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, लेकिन स्टेनो पर अब भी अटका विवाद

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुनील कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। हालांकि, सुभासपा के नेता बांसडीह एसडीएम के स्टेनो दीपक कुमार पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने 7 मार्च को तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है। ऐसे में देखना होगा कि योगी सरकार इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाती है।

यहां पढ़ें: Pintu Mahara News: नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा, हत्या समेत कई संगीन मामलों में जा चुका है जेल

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bareilly News : लेडी टीचर का बड़ा फर्जीवाड़ा! दो पैन कार्ड से करोड़ों का लोन, विदेशों में ऐश

Bareilly News : लेडी टीचर का बड़ा फर्जीवाड़ा! दो पैन कार्ड से करोड़ों का लोन, विदेशों में ऐश

Reliance Industries Ltd

मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर बनेगा रॉकेट, ₹1400 का होगा मुनाफा...जानें क्यों लग रहा अनुमान?

Mohammed Shami

'अल्लाह माफ नहीं करेगा...' रमजान में शमी ने नहीं रखा रोजा तो भड़के मौलाना ने दिया श्राप

POPULAR POST

Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India