मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला, 66 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में स्नान किया, कुंभ में पिंटू मल्लाह ने नाव के जरिए करोड़ों की कमाई की।

by Vinod
मार्च 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। प्रदेश सरकार के खजाने में करोड़ों रूपए आए तो तीर्थराज के कारोबारी भी मुस्कराए। इन्हीं में से नैनी निवासी पिंटू मल्लाह हैं, जिनका नाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में लिया। पिंटू संगम में नाव चलाने का काम करते हैं। महाकुंभ के आयोजन के दौरान उन्होंने करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कौन हैं पिंटू मल्लाह

पिंटू मल्लाह रूप से प्रयागराज के नैनी स्थित अरैल के निवासी हैं। पिंटू के परिवार में कुल 100 सदस्य हैं। पिंटू के परिवार के सदस्य संगमत तट पर नाव के जरिए अपना भरण-पोषण करते हैं। महाकुंभ को लेकर पिंटू ने परिवार के साथ मिलकर रणनीति बनाई और नावों के निर्माण को लेकर मेला शुरू होने से कई माह पहले से तैयारी शुरू कर दी। करीब तीन माह के अंदर परिवार के सदस्यों ने मिलकर 130 नावों को तैयार कराया, ताकि उन्हें चलाकर कुंभ में अच्छी-खासी अर्निंग की जा सके।

RELATED NEWS

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

जून 8, 2025
Sonali

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

फ़रवरी 23, 2025

मां के जेवरात रखे गिरवीं

पिंटू ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान बताया कि महाकुंभ के आगाज से पहले उसके पास पैसे नहीं थे। नाते-रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों से पैसे मांगे पर सभी ने देने से इंकार कर दिया। पिंटू ने बताया कि थक-हार कर वह अपनी मां के पास गए और जेवरात मांगे। पहले मां भी जेवरात देने को तैयार नहीं हुई। आखिर में मां ने पिंटू को जेवरात दिए। पिंटू ने जेवरात को गिरवी रख दिया। इसके बाद नावों के तैयार करने के काम में जुट गया। नांव बनकर तैयार हो गई और संगम के तट पर पहुंच गई।

और खूब पैसे कमाए

पिंटू के मुताबिक, उनके परिवार ने सभी लोगों ने मिलकर 45 दिन तक चले इस महाकुंभ में करीब 30 करोड़ रुपये कमाए। उनके पास 130 नावें थीं, जिनको उन्होंने जमकर कुंभ में चलाया और खूब पैसे कमाए। वहीं, श्रद्धालुओं से मनमाना किराया लेने के सवाल पर पिंटू कहते हैं कि हम लोगों ने उतना ही किराया लिया जितना सरकारी रेट था। किसी से भी फालतू पैसा नहीं ले रहे थे। हां कुछ लोग ऐसे रहे होंगे, लेकिन हमारे लोग ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे थे। कुछ श्रद्धालु तो खुद हम लोग को दान दे रहे थे।

तकरीबन 50-60 हजार रुपये लगते हैं

पिंटू ने बताया कि एक नाव को बनाने में तकरीबन 50-60 हजार रुपये लगते हैं। हमने 130 नाव तैयार करवाई थीं। ऐसे में पिंटू के परिवार ने एक नाव से एक दिन में 50 हजार से अधिक रुपये कमाए। यानी एक नाव से एक महीने में 23 लाख रुपये परिवार ने कमाए हैं। ऐसे में 130 नावों से उन्होंने करीब 30 करोड़ कमाए। बताया, हमारे परिवार में 100 से अधिक लोग हैं और सभी ने जमकर मेहनत की। यह हमारे लिए किसी महाप्रसाद से कम नहीं है।

हर परिवार के पास 10-20 नावें थीं

पिंटू बताते हैं कि हमारे पास खुद 70 नाव हैं, और लगभग हर परिवार के पास 10-20 नावें थीं। हर किसी ने अच्छी कमाई की। पूरे गांव या कहे तो पूरे प्रयागराज के नाविकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई। इतना पैसा होगा कभी कल्पना नहीं की थी। पिंटू ने कहा कि योगी जी और मोदी जी का धन्यवाद, जिनकी वजह से इतना बड़ा आयोजन हुआ और हम नाविकों पर विशेष ध्यान दिया गया। हम लोगों ने जितना पैसा कमाया, उतना जीवन में कभी देखा भी नहीं था।

 

Tags: MahakumbhPintu MallahPrayagraj Mahakumbh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

by Mayank Yadav
जून 8, 2025

MahaKumbh stampede: MahaKumbh मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली...

Sonali

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 23, 2025

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपनी महाकुंभ यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने...

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

by Vinod
फ़रवरी 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय...

जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

by Vinod
फ़रवरी 21, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ में 144 साल बाद ऐसा शुभ अवसर आया है जब एक साथ छह शाही स्नान...

Arjun Munda

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जंक्शन पर झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा का साधारण अंदाज, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 16, 2025

Mahakumbh 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा...

Next Post
Holi 2025: क्या होली के रंगों में भी छुपा सेहत का कोई राज़, जानिए “कलर थेरेपी” और इसके फायदे के बारे में

Holi 2025: क्या होली के रंगों में भी छुपा सेहत का कोई राज़, जानिए "कलर थेरेपी" और इसके फायदे के बारे में

Holi 2025: क्या होली के रंगों में भी छुपा सेहत का कोई राज़, जानिए “कलर थेरेपी” और इसके फायदे के बारे में

Holi 2025: दुनिया में मशहूर है यूपी के इन शहरों की होली, जानें रंगों के साथ क्या होता हैं ख़ास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist