Gold Rate Today : आज, शनिवार 8 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। इंटरनेशनल वुमेंस डे और होली से पहले सोने के भाव में लगातार कमी आई है। सोने के रेट में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 87,150 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 79,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 99,200 रुपये के स्तर पर है। आज 7 मार्च के सोने-चांदी के भाव भी चेक करें।
क्या है सोने के दामों में गिरावट की वजह ?
सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव हैं। खासकर, अमेरिका की टैक्स नीतियों में संभावित बदलाव और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, बाजार में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इस कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है, जिससे सोने की मांग में कमी आ रही है और इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें : लाहौर में जन्म.. यूपी के इस शहर से राजनीतिक शुरुआत, जानें कौन है यूपी की पहली मुस्लिम महिला विधायक