मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

होली पर यूपी सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर.. जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Free Gas Cylinder In UP
Share on FacebookShare on Twitter

Free Gas Cylinder In UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 1,890 करोड़ रुपये की धनराशि से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित करने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन सभागार में पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण करेंगे।

RELATED NEWS

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

मार्च 20, 2025
Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

मार्च 14, 2025

साल में दो बार मिलता है फ्री गैस सिलेंडर

उत्तर प्रदेश सरकार हर साल दो बार होली और दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना (Free Gas Cylinder In UP) के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करती है। इसी कड़ी में होली से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी किया गया है। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है जबकि बाकी छूट राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

इस पहल से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें रसोई गैस की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। योगी सरकार ने दीवाली और होली के अवसर पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना 10 नवंबर 2023 को शुरू की थी। इस योजना के तहत सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 2023 में ही होली के मौके पर 1.75 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिला था।

यह भी पढ़े: संभल मस्जिद मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष की मांग को मिली मंजूरी

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता आवश्यक है। लाभार्थी को अपने गैस कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) करानी होगी। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं..

  • गैस कनेक्शन धारक की जानकारी
  • गैस कंज्यूमर नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

वेबसाइट पर दस्तावेज करे अपलोड

ई-केवाईसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। सत्यापन के बाद लाभार्थी को योजना का लाभ मिल जाएगा। योगी सरकार का यह कदम गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतभरा है। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलने से न सिर्फ महिलाओं को सहूलियत मिलेगी बल्कि उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा। इस योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Tags: Free Gas Cylinder In UPHoli 2025
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

by Vinod
मार्च 20, 2025

कानपुर। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे...

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

by Vinod
मार्च 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, ब्रज समेत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की...

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

by Ahmed Naseem
मार्च 13, 2025

14 March 2025: होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल आज (13 मार्च 2025...

Holi

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एक साथ, गंजडुंडवारा की इन मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

by Manish Pandey
मार्च 13, 2025

कासगंज: होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961...

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

by Ahmed Naseem
मार्च 13, 2025

Inflation Decreased Before Holi,होली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि महंगाई के मोर्चे पर सरकार से...

Next Post
Trump

US Tariff War: भारत पर भड़का व्हाइट हाउस, ट्रंप बोले- "हमें लूटा गया"... शराब पर 150% टैरिफ

IPL Ads

IPL में शराब और तंबाकू विज्ञापनों पर प्रतिबंध, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist