बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

सुबह 10.30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर झंडा लहराकर गंगा मेला का शुभारंभ किया है। पूरे शहर से लोग हटिया पहुंचे और भैंसा ठेले के साथ होरियारे निकल पड़े।

by Vinod
मार्च 20, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे मूड में रहता है तो रोजगार और कारोबार का कानपुर भी पीछे नहीं है। होली दहन के बाद रंगोत्सव का आगाज होता है और गंगा मेला के बाद पर्व का समापन होता है। बृहस्पतिवार की सुबह से हटिया में होरियारों की टोली एकत्र हुई। भैसा ठेले सज-धज कर तैयार हुए। रंगबाज 1942 के क्रांतिकारियों की होली के रंगों को ड्रमों में भरकर सड़क पर उतरे। महिलाएं और युवतियां अटरियन से रंग-गुलाल उड़ेल का रंगबाजों का स्वागत कर रही हैं। फाग के साथ फिल्मी गानों की धुन में लोग थिरक रहे हैं।

झंडा लहराकर गंगा मेला का शुभारंभ किया

कानपुर में होली पर्व पूरे आठ दिनों तक बनाया जाता है। अनुराधा नक्षत्र में गंगा मेला के दिन इसका समापन होता है। बृहस्पतिवार को गंगा मेला का आयोजन हटिया के रज्जन बाबू पार्क में हुआ। यहां पर छह घंटे तक जमकर रंग बरसा। सुबह 10.30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर झंडा लहराकर गंगा मेला का शुभारंभ किया है। गंगा मेला को लेकर पूरे शहर से होरियारे हटिया बाजार पहुंचे। होरियारों की टोली भैसा ठेले पर सवार होकर निकल चुकी है। होरियारे नाचते-गाते होली का जश्न मना रहे हैं। करीब सात किमी के जुलूस के बाद होरियारे वापस हटिया आएंगे। गंगा मेला में ं सबसे आगे भैंसा ठेला, उसके पीछे हाथी, घोड़े और ऊंट की सवारियां हैं।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

शाम को सरसैया घाट पर मेला लगेगा

शाम को सरसैया घाट पर मेला लगेगा। इसमें शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। सरसैया घाट पर मेला के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। यहां पर विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों आदि के शिविर लगेंगे। इसमें शामिल लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे। मेले में खानपान, खिलौने की दुकानें और बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे। स्टॉल लगाने के लिए सरसैया घाट पर बुधवार रात से तैयारियां होने लगी थीं। सरसैया घाट पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के स्टॉल लग चुके हैं। राजनीतिक दलों के नेता एक साथ गंगा मेला पर्व मनाएंगे। एक-दूसरे को गले लगाएंगे और रंग-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाएंगे।

अब तो होली होकर ही रहेगी

कानपुर हटिया होली मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्नोई बताते हैं कि 1942 में जब हटिया (कानपुर के प्रमुख बाजारों का संगम) के नवयुवकों ने तय किया होली खेलनी है। उस समय के डीएम रहे लुईस ने पाबंदी लगा दी थी। इस फैसले से नवयुवक खफा हो गए और उन्होंने ऐलान किया अब तो होली होकर ही रहेगी। होली वाले दिन पर जब नवयुवक रंग खेल रहे थे, तभी कोतवाल फोर्स लेकर आए और कई नवयुवकों को उन्होंने हिरासत में ले लिया। फिर क्या था, कनपुरिए होरियारों की फौज पूरे शहर से इकट्ठा हो गई और उसी समय तय हुआ, तब तक रंग खेला जाएगा जब तक सभी नवयुवकों को रिहा कर दिया जाएगा।

अनूठे पर्व गंगा मेला की शुरुआत

ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया, होली से ठीक छठवें दिन जब नवयुवकों की जानकारी आजादी के अगुआकारों तक पहुंची तो उन्होंने ब्रिटिश सरकार से बात की. उस समय गवर्नर ने फैसला किया और सभी युवकों को रिहा कर दिया जाए। तब अंग्रेजों ने युवकों को सरसैया घाट के पास ले जाकर गंगा में छो़ड़ दिया। बस, उस दिन से अनुराधा नक्षत्र पर कानपुर में अनूठे पर्व गंगा मेला की शुरुआत हो गई। इस दिन हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क से रंगों का भैंसा ठेला निकलता है। जिसके पीछे-पीछे ऊंट, घोड़े, तमाम युवकों के वाहन, ट्रैक्टर चलते हैं। सभी युवा पूरी उमंग और उत्साह के साथ होली खेलते हुए जाते हैं। फिर, सभी गंगा स्नान भी करते हैं।

पुलिस भी अलर्ट पर

वहीं गंगा मेला पर बवाल की आशंका को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। देरशाम से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह तक जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। एसीपी चकेरी सुमित सुधाकर रामटेके, चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला, महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय, नर्वल इंस्पेक्टर राजेश सिंह थाने के फोर्स और पीएसी के साथ हिस्ट्रीशीटर, पुराने अपराधी और पूर्व के बवाल के आरोपितों के घर पहुंचे। उनसे पूछताछ की और किसी भी तरह की घटनाओं को न करने की हिदायत दी।

जुलूस के रूट पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा

एसीपी चकेरी ने बताया कि जिले में सबसे पहले चकेरी से हिस्ट्रीशीटर, पूर्व के आरोपित, अपराधियों का सत्यापन कराया गया है। कुछ ऐसी जगह भी पुलिस गई है, जहां दो-तीन दिन पहले नशेबाजी या अन्य कारणों से विवाद हुआ था। पुलिस और पीएसी ने रूट मार्च निकाला। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वाहनों के आवागमन के लिए नए रूट पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हटिया मेला जुलूस के रूट पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

Tags: Ganga MelaGanga Mela of KanpurHoli 2025kanpur
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Weight Gain

शादी के बाद लोग क्यों हो जाते हैं मोटे? बेहद खास है कनेक्शन... वजह कर देगी हैरान

UP Police Result

यूपी पुलिस में पश्चिमी यूपी के इस गांव का जलवा, एक साथ 21 युवा पहनेंगे वर्दी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist