• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

PM Modi: नमस्ते, आप लोग ठीक हव ना? भोजपुरी में बोल जीता दिल, PM Modi को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, जिससे भारत-मॉरीशस के संबंध और प्रगाढ़ हुए। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भोजपुरी में संवाद कर उनका दिल जीता।

by Ahmed Naseem
March 12, 2025
in राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मॉरीशस के दौरे पर हैं, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय नेता बन गए हैं। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को “मारा भाई मोदी जी” कहकर संबोधित किया, जो दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है। इससे पहले, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई बताया था।

प्रवासी भारतीयों से आत्मीय मुलाकात

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, पीएम मोदी ने मॉरीशस में बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उनसे भोजपुरी में संवाद किया। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा,

Related posts

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025
Kishtwar

Kishtwar बादल फटना: मचैल माता यात्रा में तबाही, 20 से अधिक की मौत, राहत अभियान जारी

August 14, 2025

“नमस्ते… आप लोग ठीक हव ना? आज हमके मॉरीशस के धरती पर आप लोगन के बीच आके बहुत खुशी होत बा।”

पीएम मोदी के इस आत्मीय संबोधन ने प्रवासी भारतीयों का दिल जीत लिया। वहां मौजूद लोगों ने जोश और गर्व के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति और परंपरा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और इसका गौरव फिर से स्थापित करने की जरूरत है।

बिहार के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि,

“एक समय था जब बिहार समृद्धि का केंद्र हुआ करता था। जब दुनिया के कई हिस्सों में शिक्षा का नाम भी नहीं था, तब बिहार में नालंदा जैसा बड़ा शिक्षण संस्थान था, जहां दुनियाभर से छात्र ज्ञान अर्जित करने आते थे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बिहार और पूर्वांचल का सामर्थ्य अपार है, और अगर सभी मिलकर प्रयास करें, तो इस क्षेत्र को फिर से अपनी पुरानी प्रतिष्ठा दिलाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें:-GST DC संजय सिंह की आत्महत्या, नए दावे और बढ़ता विवाद, क्यों निशाने पर आए प्रमुख सचिव एम देवराज

भारत और मॉरीशस के रिश्तों को और मजबूत करने का वादा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान मॉरीशस के साथ भारत के मजबूत रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस का संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो भारत और मॉरीशस के बीच एक मजबूत सांस्कृतिक सेतु का काम करते हैं। साथ ही, उन्होंने बिहार की समृद्ध विरासत पर चर्चा करते हुए इसे फिर से विश्व पटल पर लाने की बात कही।

Tags: India Mauritius tiesPM Modi MauritiusPravasi Bharatiya news
Share196Tweet123Share49
Previous Post

GST DC संजय सिंह की आत्महत्या, नए दावे और बढ़ता विवाद, क्यों निशाने पर आए प्रमुख सचिव एम देवराज

Next Post

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Next Post
ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version