गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखनऊ-आगरा से ISI के 3 एजेंटों को हुई गिरफ्तारी, PAK लेडी नेहा को दी गगनयान प्रोजेक्ट और ड्रोन की गुप्त जानकारी

यूपी एटीएस ने लखनऊ और आगरा से तीन आईएसआई के एजेंटों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने पाकिस्तान को भेजी गुप्त जानकारियां।

by Vinod
मार्च 14, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी एटीएस ने होली पर्व पर एक बड़ा ऑपरेशन लांच करते हुए लखनऊ से आईएसआई के संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। एटीएस को आरोपी के पास से कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। यूपी एटीएस संदिग्ध के साथ पूछताछ कर रही है। वह यहां किस मकसद से आया था। उसे कैसे गिरफ्तार किया गया, साथ ही उसके पास से क्या-क्या अहम जानकारी मिली है। इस बारे में यूपी एटीएएस लखनऊ में दो बजे पत्रकार वार्ता करेगी। वहीं आगरा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद के चार्जमैन रविंद्र कुमार और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गुप्त सैन्य और वैज्ञानिक जानकारी भेजने का आरोप है।

आईएसआई के एक एजेंट को दबोचा

यूपी एटीएस की तरफ से होली पर्व से ठीक पहले बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया। इसी कड़ी में लखनऊ से एटीएस ने आईएसआई के एक एजेंट को दबोचा है। एटीएस आरोपी को अरेस्ट कर अपने साथ लेकर चली गई है। संदिग्ध के साथ पूछताछ जारी है। पूरे मामले पर यूपी एटीएस दो बजे प्रेसवार्ता के जरिए पकड़े गए संदिग्ध के बारे में जानकारी देगी। वहीं सटीक सूचना पर उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने आगरा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद के चार्जमैन रविंद्र कुमार और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गुप्त सैन्य और वैज्ञानिक जानकारी भेजने का आरोप है।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026

पूरे खेल में रविंद्र फंसता गया

यूपी एटीएस की जांच में सामने आया है कि रविंद्र कुमार को आईएसआई की एक महिला एजेंट ने ‘नेहा शर्मा’ नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए अपने जाल में फंसाया था। महिला एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए रविंद्र से पहले दोस्ती की। इसके बाद उससे संवेदनशील जानकारी लेने लगी। इस पूरे खेल में रविंद्र फंसता गया। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का एजेंट बताया और पैसों का लालच देकर रविंद्र से गुप्त जानकारी हासिल की। यूपी एटीएस अब रविंद्र से देश में आईएसआई के फैले पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेजे

रविंद्र ने आईएसआई एजेंट को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेजे। इनमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा स्क्रीनिंग कमिटी के गोपनीय पत्र भी उसने लीक किए। साथ ही, ड्रोन और गगनयान प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम जानकारियां दोनों ने लीक की हैं। यूपी एसटीएस को रविंद्र के मोबाइल से सेना और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें 51 गोरखा राइफल्स के अफसरों और लॉजिस्टिक ड्रोन के ट्रायल से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।

पूरे मामले की गहराई से जांच

जांच में पाया गया कि उसने व्हाट्सएप के जरिए भी ये संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं। यूपी एटीएस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। रविंद्र के अन्य संपर्कों की भी तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इससे देश में आईएसआई के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। रवींद्र के सहयोगी से भी एटीएस की पूछताछ जारी है। सूत्र बताते हैं कि रवींद्र का सहयोगी भी आईएसआई की महिला एजेंट के संपर्क में था। आईएसआई की महिला एजेंट ने उसे भी अपने प्यार के जाल में फंसाया और गुप्त जानकारियां हासिल की।

आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था

बीते दिनों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में छह मार्च को यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित प्ैप् के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में था। आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आतंकी लजर की दिल्ली से प्रयागराज आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस को उड़ाने की भी साजिश थी।

इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने हमले की साजिश रची

बीते दिनों ही फरीदाबाद के बांस रोड पाली से पकड़े गए अब्दुल रहमान (19) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब्दुल रहमान को अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची। ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया था। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है।

 

Tags: ISIISI agent arrestedPAKISTANUP STS
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Next Post
शरीर के जहरीले तत्व को करें बाहर हड्डियों को बनाए मज़बूत ,घर पर गमलों में उगाएं यह चमत्कारी साग

शरीर के जहरीले तत्व को करें बाहर हड्डियों को बनाए मज़बूत ,घर पर गमलों में उगाएं यह चमत्कारी साग

बिना इजाज़त कॉल रिकॉर्ड करने से हो सकती है सज़ा, जानिए इससे जुड़े ज़रूरी नियम

बिना इजाज़त कॉल रिकॉर्ड करने से हो सकती है सज़ा, जानिए इससे जुड़े ज़रूरी नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In