Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » शरीर के जहरीले तत्व को करें बाहर हड्डियों को बनाए मज़बूत ,घर पर गमलों में उगाएं यह चमत्कारी साग

शरीर के जहरीले तत्व को करें बाहर हड्डियों को बनाए मज़बूत ,घर पर गमलों में उगाएं यह चमत्कारी साग

गार्डन क्रेस एक पोषण से भरपूर साग है, जो शरीर से विषैले तत्वों को निकालता है, इम्यूनिटी को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह हार्ट, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।

by Sadaf Farooqui
14/03/2025

Garden Cress Saag गार्डन क्रेस एक छोटा लेकिन बेहद फायदेमंद साग है, जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसे छोटे गमलों या ट्रे में आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा थोड़ा बढ़ते ही खाने लायक हो जाता है और इसे हलीम का साग भी कहा जाता है।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 30 ग्राम गार्डन क्रेस में 1.3 ग्राम प्रोटीन, 0.5 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और पोटैशियम जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में जमा जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है

हम जो भी भोजन खाते हैं, उसके पचने के दौरान शरीर में कई हानिकारक तत्व जमा हो जाते हैं। लिवर और किडनी इन्हें बाहर निकालने का काम करते हैं, लेकिन जब शरीर में ज़रूरत से ज्यादा टॉक्सिन इकट्ठा हो जाता है, तो इन अंगों पर ज़बरदस्त दबाव बढ़ जाता है। इससे शरीर में हैवी मेटल जमा होने लगते हैं, जो दिल और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

यहां तक कि दवाइयों के सेवन से भी शरीर में टॉक्सिन बनने लगता है। गार्डन क्रेस इन हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक स्टडी के मुताबिक, इसमें मौजूद तत्व लिवर से हाइड्रोजन पेरॉक्साइड जैसे टॉक्सिन को जल्दी बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाकर बीमारियों से बचाता है

गार्डन क्रेस में विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इससे संक्रमण से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विटामिन के खून में थक्का बनने की आशंका को कम करता है, जबकि विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जिससे शरीर में फ्री रेडिकल्स कम होते हैं।

इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन की समस्या नहीं होती। गार्डन क्रेस डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

गार्डन क्रेस में कैल्शियम, विटामिन के, पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। बच्चों को खासतौर पर हलीम साग खिलाने की सलाह दी जाती है ताकि उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहें।

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है, जिससे यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और वजन कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देते। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करता है, जिससे डायबिटीज का खतरा घटता है।

गार्डन क्रेस साग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न सिर्फ शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है, बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई बीमारियों से भी बचाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ यह दिल और दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर सेहतमंद जीवन जिया जा सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
बिना इजाज़त कॉल रिकॉर्ड करने से हो सकती है सज़ा, जानिए इससे जुड़े ज़रूरी नियम

बिना इजाज़त कॉल रिकॉर्ड करने से हो सकती है सज़ा, जानिए इससे जुड़े ज़रूरी नियम

जानें CM योगी ने पहली बार ऐसे क्यों खेली HOLI, सम्मत की राख से किया तिलक और कह दी बड़ी बात

जानें CM योगी ने पहली बार ऐसे क्यों खेली HOLI, सम्मत की राख से किया तिलक और कह दी बड़ी बात

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India