Sunday, November 22, 2026 2:09 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » जानें CM योगी ने पहली बार ऐसे क्यों खेली HOLI, सम्मत की राख से किया तिलक और कह दी बड़ी बात

जानें CM योगी ने पहली बार ऐसे क्यों खेली HOLI, सम्मत की राख से किया तिलक और कह दी बड़ी बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में खेली होली, देशवासियों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं और एक जनसभा को भी किया संबोधित।

by Vinod
14/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। होली पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। काशी से लेकर ब्रज में रंगोत्सव की धूम हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व मनाने के लिए गोरखपुर पहुंचे। इस मौके पर फूलों के अलावा, रंग और गुलाल के साथ सीएम योगी ने जमकर होली खेली। इसके अलावा सीएम योगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने सनातन धर्म, एकता और विजय का संदेश देते हुए कहा कि होली रंगों का ही नहीं, समरसता और भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व है।

तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया

हरसाल की तरह इस वर्ष भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व गोरखपुर में मनाया। सीएम योगी ने होलिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी। इस अनुष्ठान के बाद साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की।

गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया

होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथजी को होलिका भस्म अर्पित किया। इसके बाद श्रीनाथ जी के मंदिर के चबूतरे पर फाग गीतों का आयोजन हुआ। सीएम ने गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की। सीएम योगी ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान नृसिंह की विधिविधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, फल, रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया। भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद सीएम योगी पूरी तरह होली के माहौल में रम गए।

RELATED NEWS

CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026

फूल की पंखुड़ियां, अबीर, गुलाल उड़ाईं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों के ऊपर जमकर फूल की पंखुड़ियां, अबीर, गुलाल उड़ाईं। देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों के बीच उत्सवी उल्लास आसमान पर था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा पिछले 100 वर्षों से निकाली जा रही है। यात्रा में हजारों भक्त शामिल होते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दशक से सीएम योगी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। सीएम योगी के गुरू भी इस यात्रा में शामिल होते थे।

सनातन का सामर्थ्य प्रयागराज महाकुंभ में देखा

सीएम योगी आदित्यनाथ होली के पावन महापर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया। सभी प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि पौराणिक गाथा गाथा के अनुसार भारत में जन्म लेना दुर्लभ है। और, उसमें भी मनुष्य रूप में, सनातन धर्म में जन्म लेना और भी दुर्लभ। जो लोग सनातन को कोसते थे उन्होंने भी सनातन का सामर्थ्य प्रयागराज महाकुंभ में देखा है।

डुबकी लगाकर जीवन को धन्य बनाया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म जितनी समृद्ध पर्व-त्योहारों की परंपरा दुनिया के किसी भी अन्य देश में या मत, मजहब के पास नहीं है। हमारी आस्था ही सनातन धर्म की ताकत है और आस्था की आत्मा पर्व, त्योहार में है। सनातन पर्व परंपरा में दक्षिण से उत्तर तक, पूरब से पश्चिम तक वर्षभर उत्साह और उमंग से जुड़ने का अवसर भारतवासियों को प्राप्त होता है। सीएम योगी ने कहा, प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य के भागीदार बने। दुनिया में कहीं भी, किसी भी क्षेत्र में, किसी भी जाति का, किसी भी भाषा को बोलने वाला सनातनी रहा हो, उसने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर जीवन को धन्य बनाया है।

जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति और अस्पृश्यता के नाम पर सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को प्रयागराज महाकुंभ को जरूर देखना चाहिए। प्रयागराज महाकुंभ में चाहे राष्ट्राध्यक्ष हो या सामान्य नागरिक, बड़े से बड़ा धर्माचार्य हो या गांव का योगी, सबने एक घाट पर, एक भाव से आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सनातन को बदनाम करने वाले और समाज को बांटने वाले वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। जिन्होंने गो तस्करी में लिप्त लोगों को संरक्षण दिया। जिन्होंने यह मान रखा था कि भारत कभी विकसित नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों की मंशा देश और सनातन धर्म के प्रति जगजाहिर है।

जहां धर्म है वही विजय होगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है। यतो धर्मस्ततः जयः। जहां धर्म है वही विजय होगी। विजय पथ के लिए कठिन साधना और कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। साधना जितनी कठिन होगी, सिद्धि उतनी बड़ी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है वह तभी पूर्ण होगा जब भारत एक होगा और जब भारत एक होगा तो श्रेष्ठ होगा, तब उसे विकसित होने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। सीएम ने कहा कि हमारी साधना राष्ट्रमाता के चरणों में समर्पित होनी चाहिए।

एकता से ही आगे रहेगा यह देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के के प्रति अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि होली का एक ही संदेश, एकता से ही आगे रहेगा यह देश। उन्होंने कहा कि अगर देश अखंड रहेगा तो एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना अवश्य पूरी होगी। उन्होंने भगवान नृसिंह के अवतार का उल्लेख करते हुए कहा कि यह चेतावनी भी है कि हिरण्यकश्यप जैसे लोगों का घमंड नहीं टिक सकता और एक उदाहरण भी है कि यदि भक्त प्रहलाद के अनुरूप सत्य के मार्ग का अनुसरण किया जाएगा तो ईश्वर की कृपा जरूर बरसेगी।

Related Posts

CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
UP Diwali Security CM Yogi

Diwali Security : शांति और भाईचारा को लेकर CM योगी सख्त, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; बाजारों की बढ़ेगी निगरानी

November 3, 2026
: UP Police Holiday Cancellation

UP Police Holidays : योगी सरकार का बड़ा फैसला! छठ-दीपावली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक

November 3, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

July 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
Next Post
जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

Mumbai : क्या है Motilal Nagar redevelopment project किसको मिला इसका ठेका रहवासियों को मिलेगा कितने square फीट का मकान

Mumbai : क्या है Motilal Nagar redevelopment project किसको मिला इसका ठेका रहवासियों को मिलेगा कितने square फीट का मकान

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

POPULAR POST

Hyundai Creta vs Kia Seltos

Auto news : बारिश में कौन सी SUV है बेहतर, Creta या Seltos जानिए कीमत और EMI का पूरा गणित

November 19, 2026
Ujjwala Yojana LPG Subsidy

LPG Relief : उज्ज्वला लाभार्थियों को 625 रुपये की मदद, 1267 का सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

November 18, 2026
Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

November 17, 2026
Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

November 15, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India