शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

हर साल की तरह इस बार भी सैफई में फूलों की होली का भव्य आयोजन हुआ, अखिलेश यादव ने परिवार सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।

by Vinod
मार्च 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। होली पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश परिवार के साथ सैफई पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। होली पर्व को लेकर सैफई का सजाया गया था। हर गली-मोहल्ले में होलिकाउत्सव की धूम थी। यूपी के कोने-कोन से सपा के कार्यकर्ता नेता जी के गांव सैफई पहुंचे। जिनका होरियारों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। सभी के चेहरों पर खुशी थी।

होलिकाउत्सव पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

दरअसल, 2023 में मुलायम सिंह के निधन के बाद यादव कुनबा सैफई पहुंचा था। नेता जी के निधन के बाद ये दूसरी होली थी और उस समय का माहौल भावुक कर देने वाला था। अखिलेश यादव और समाजवादी परिवार ने मुलायम सिंह को याद करते हुए उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। वहीं, 2024 में भी सैफई की होली ने उसी परंपरा को बनाए रखा। 2025 में सपा के गढ़ में होलिकाउत्सव पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ अपने गांव पहुंचे।

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

जुलाई 10, 2026
Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

जून 30, 2026

समर्थकों की भीड़ से सराबोर नजर आया सैफई 

अखिलेश यादव ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सांसद अक्षय यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूरा सैफई समाजवादी झंडों, नारों और समर्थकों की भीड़ से सराबोर नजर आया।

मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं

होली में पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं। मंच से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के जरिए कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। मंच से गूंजते समाजवादी नारों और फूलों की वर्षा ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

सैफई की होली का खास महत्व रहा

सैफई में फूलों की होली की परंपरा लगभग दो दशक पहले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने शुरू कराई थी। नेताजी को जब यह महसूस हुआ कि हर साल होली के अवसर पर दूर-दूर से समर्थक और कार्यकर्ता सैफई पहुंचते हैं, तो उन्होंने इस मिलन को यादगार बनाने के लिए फूलों की होली की शुआत की। तब से यह आयोजन हर साल बड़े स्तर पर होता आ रहा है। जब नेताजी खुद इस आयोजन की अगुवाई करते थे, तब इसमें प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता जुटते थे। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए भी सैफई की होली का खास महत्व रहा।

उसी परंपरा का निर्वहन

मंच से मुलायम सिंह यादव का संबोधन कार्यकर्ताओं में जोश भर देता था। उनकी होली में शामिल होने के लिए दूर-दराज से कलाकार आते थे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती थीं। समाजवादी पार्टी की होली हमेशा से चर्चा में रही है। 2023 की होली नेताजी के बिना दूसरी होली थी। अखिलेश यादव और समाजवादी परिवार ने नेताजी को याद करते हुए उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। सैफई में नेता जी द्धारा शुरू की गई होली बदस्तूर जारी है। नेता जी फूलों से होली खेलते थे। इसी के चलते अखिलेश यादव भी उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए फूलों की होली खेलते हैं।

राजनीतिक रूप से भी एक बड़ा संदेश

हर साल सैफई की होली में अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पत्रकारों से कोई वार्ता नहीं की। कार्यक्रम का समापन फूलों की होली के साथ हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश चरम पर दिखा। सैफई की यह होली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन का प्रतीक बन चुकी है। यह आयोजन न केवल सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करता है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी एक बड़ा संदेश देता है।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav played Holiholi festivalsaifai
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Next Post
Mumbai : क्या है Motilal Nagar redevelopment project किसको मिला इसका ठेका रहवासियों को मिलेगा कितने square फीट का मकान

Mumbai : क्या है Motilal Nagar redevelopment project किसको मिला इसका ठेका रहवासियों को मिलेगा कितने square फीट का मकान

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist