शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Voter ID and Aadhaar linking : कब से लागू होगा मतदाता पहचान पत्र और आधार लिंकिंग क्या इससे चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी

भारतीय निर्वाचन आयोग वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। 18 मार्च को अहम बैठक होगी, जिससे फर्जी वोटर आईडी और डुप्लीकेसी रोककर चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।

by SYED BUSHRA
मार्च 16, 2025
in राष्ट्रीय
Voter ID and Aadhaar linking
Share on FacebookShare on Twitter

Voter ID and Aadhaar Linking : भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर तेजी से काम कर रहा है। डुप्लीकेट ईपीआईसी को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहे हैं, और इसे रोकने के लिए आधार से लिंकिंग सबसे बेहतर उपाय माना जा रहा है। इससे न सिर्फ फर्जी वोटर आईडी खत्म होगी, बल्कि चुनावी प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी।

ECI के सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द लागू कराना चाहते हैं। इसी कारण चुनाव आयोग ने गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ को इस विषय पर चर्चा के लिए बुलाया है।

RELATED NEWS

Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

जुलाई 30, 2026
New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

जुलाई 13, 2026

मीटिंग कब होगी?

सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे पर अहम बैठक 18 मार्च, 2025 को चुनाव आयोग में होगी। इससे पहले भी आधार को बैंक खातों और पैन कार्ड से जोड़ना कारगर साबित हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सिम कार्ड फर्जीवाड़ा रोकने के लिए भी आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया गया था। अब चुनाव आयोग भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

डुप्लीकेट ईपीआईसी रोकने के प्रयास

चुनाव आयोग ने पहले भी डुप्लीकेट वोटर आईडी को लेकर हो रही बहस के बीच, 11 मार्च को सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों और वरिष्ठ नेताओं को चर्चा के लिए बुलाया था। इसके अलावा, ईसीआई ने 30 अप्रैल तक सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं, ताकि मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

राजनीतिक दलों का रुख

इस मुद्दे को सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस ने उठाया था, जिसने ऐसे लोगों की सूची सार्वजनिक की थी, जिनके वोटर आईडी नंबर एक जैसे थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप लगाए। अब कई राजनीतिक दल इस मुद्दे पर चर्चा करने और समाधान निकालने के लिए आगे आ रहे हैं।

मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया चुनावी प्रणाली को और मजबूत और पारदर्शी बनाएगी। इससे फर्जी वोटर आईडी और डुप्लीकेसी की समस्या खत्म हो सकती है। अगर यह कदम लागू हो जाता है, तो भारतीय लोकतंत्र को और अधिक निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाया जा सकता है।

Tags: Aadhaar linkingelection commission
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Election Commission Case : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से...

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

New Voter Registration Update: अगर आप पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Election Commission

Election Commission ने अखिलेश को सिखाया नैतिकता का पाठ: बोले- ‘भेड़िया आया’ चिल्लाना बंद करे सपा!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Election Commission On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और समाजवादी पार्टी (सपा) के...

Next Post
कहीं बारिश, कहीं लू के थपेड़े.. यूपी में मौसम ने बदला रंग, प्रयागराज में भीषण गर्मी

कहीं बारिश, कहीं लू के थपेड़े.. यूपी में मौसम ने बदला रंग, प्रयागराज में भीषण गर्मी

Lavender plant benefits

Lavender plant benefits :कीड़े मकोड़े और मच्छर को भगाएं घर महकाएं खूबसूरती बढ़ाए जानिए इसके लिए कौन सा Plant लगाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist