सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Health News: छोटे बीज, बड़े फायदे,शरीर को करे डिटॉक्स जानिए चिया सीड्स रात में खाने के क्या है फायदे

चिया सीड्स का पानी रात में पीने से पाचन अच्छा होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, अच्छी नींद आती है और शरीर डिटॉक्स होता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

by Ahmed Naseem
मार्च 18, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Health News: चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि ये फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। आमतौर पर लोग इनका सेवन सुबह स्मूदी या दही में मिलाकर करते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें रात में भिगोकर पानी के साथ पीते हैं, तो इससे और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं, रात में चिया सीड्स का पानी पीने के फायदे।

पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

चिया के बीजों में मौजूद घुलनशील फाइबर जब पानी में भिगोया जाता है, तो यह जेल जैसी बनावट बना लेता है। यह पेट को हेल्दी बनाए रखता है और सुबह मल त्याग को आसान करता है। जो लोग कब्ज या पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए रात में चिया सीड्स का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे सुबह उठते ही पेट हल्का महसूस होता है।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सोने से पहले चिया सीड्स का पानी पीना बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे देर रात की भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।इसके अलावा, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

बेहतर नींद के लिए फायदेमंद

अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती, तो सोने से पहले चिया सीड्स का पानी पीना आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के निर्माण में मदद करता है। ये दोनों हार्मोन बेहतर नींद के लिए बहुत जरूरी होते हैं।अगर आप बेचैनी या अनिद्रा से परेशान रहते हैं, तो चिया सीड्स का पानी आपके दिमाग को शांत कर नींद लाने में मदद करेगा।

शरीर को डिटॉक्स करता है

चिया के बीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।अगर आप जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में सूजन या शरीर में भारीपन जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो चिया सीड्स का पानी रात में पीने से फायदा हो सकता है। यह लीवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है, जिससे सोते समय शरीर खुद को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स कर पाता है।इसे अपनी डाइट में शामिल करें और इसके फायदे उठाएं।

Tags: Health Tipssuperfoods
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
randeep hooda

'जाट' में 'रणतुंगा' के किरदार के लिए बढ़ाया वजन और बदली आवाज, चर्चा में आया रणदीप हुड्डा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

pakistan cricketer

मैदान पर अचानक चक्कर खाकर गिरा पाकिस्तानी खिलाड़ी, अस्पताल ले जाते ही हुई मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In