गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लव मैरिज.. बेवफाई और फिर किए पति के 15 तुकड़े, मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

प्यार, शादी और फिर धोखे की ऐसी खौफनाक कहानी शायद ही कभी सामने आई हो। मेरठ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Merrut Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Merrut Murder Case: प्यार, शादी और फिर धोखे की ऐसी खौफनाक कहानी शायद ही कभी सामने आई हो। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस क्रूर हत्याकांड में साजिश, प्रेम-प्रसंग और विश्वासघात की कहानी छिपी है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश

RELATED NEWS

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

अप्रैल 8, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

मार्च 28, 2025

ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी सौरभ राजपूत (Merrut Murder Case) को यह जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस पत्नी मुस्कान से उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी वही उसकी मौत की वजह बनेगी। मुस्कान के अवैध संबंध इंदिरा नगर के ही साहिल शुक्ला से थे और जब सौरभ को इस रिश्ते की भनक लगी तो मुस्कान और साहिल ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

कैसे रची गई हत्या की साजिश?

सौरभ और मुस्कान की शादी 2016 में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला लेकिन जब सौरभ नौकरी के सिलसिले में लंदन चला गया तो मुस्कान की जिंदगी में साहिल आ गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार उन्होंने सौरभ को मारने का फैसला किया। 26 फरवरी को सौरभ लंदन से वापस आया था। 28 फरवरी को उसने अपनी बेटी पीहू का जन्मदिन मनाया। 4 मार्च की रात मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया जो घर में छिप गया।

जब सौरभ सो गया तो मुस्कान और साहिल ने मिलकर उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए साहिल पहले से सीमेंट का एक बैग लेकर आया था। दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए और एक प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिए। इसके बाद सीमेंट और पानी का घोल बनाकर उसे ड्रम में भर दिया और ऊपर से सील कर दिया।

यह भी पढ़े: मेरठ में कातिलाना खेल, ‘कातिल मुस्कान’ ने पति के किए 15 टुकड़े, बॉयफ्रेंड संग पहुंची मनाली

हत्या के बाद हनीमून मनाने चले गए कातिल

हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल ने घर पर ही रात बिताई, जबकि उनकी बेटी पीहू दूसरे कमरे में सोई थी। अगले दिन दोनों शिमला घूमने निकल गए। वहां मौज-मस्ती करने के बाद दोनों वापस लौटे और अपने-अपने घर चले गए। हत्या के बाद मुस्कान को अपराधबोध सताने लगा। वह ठीक से सो नहीं पा रही थी और घबराहट में उसने पूरी सच्चाई अपने पिता को बता दी। उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी और मंगलवार को मुस्कान को थाने ले गए जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस जांच में जुटी.. साहिल गिरफ्तार

मुस्कान की निशानदेही (Merrut Murder Case) पर पुलिस ने साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने ड्रम को सील कर मौके से बरामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या था हत्या का मकसद?

सूत्रों के मुताबिक मुस्कान सौरभ से तलाक चाहती थी लेकिन सौरभ इसके लिए तैयार नहीं था। इसीलिए मुस्कान और साहिल ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। इस वारदात ने पूरे मेरठ को हिला कर रख दिया है। एक तरफ लव मैरिज का विश्वासघात, दूसरी तरफ प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Tags: Merrut Murder Case
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 8, 2025

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। प्रेमी साहिल के प्यार में पागल होकर पति सौरभ का बेरहमी से कत्ल करने वाली मुस्कान...

Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

by Akhand Pratap Singh
मार्च 28, 2025

Merrut Murder Case: सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज मामले में अब एक...

Merrut Murder Case

एक हफ्ते से कर रहे थे मर्डर की रिहर्सल.. जानिए कैसे मुस्कान और साहिल ने की हत्या की प्लानिंग

by Akhand Pratap Singh
मार्च 25, 2025

Merrut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के नए और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस...

Merrut Murder Case

जेल में नशे के लिए तड़प रहा साहिल.. मुस्कान भी है बेचैन, सौरभ हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे

by Akhand Pratap Singh
मार्च 23, 2025

Merrut Murder Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल के नशे की लत से जुड़ा एक नया खुलासा...

Merrut Murder Case

मुस्कान ने पहले सौरभ का दिल चीरा.. फिर काटा सिर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 21, 2025

Merrut Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के...

Next Post
Gorakhpur and Unnao police selection success

Uttar Pradesh : गोरखपुर के तीन भाइयों उन्नाव की तीन बहनों ने मेहनत से पाया मुक़ाम सबने एक साथ पाई सफलता

electricity bill defaulters

Lucknow news : बिजली बिल बकाएदारों पर सख्ती,आज से कनेक्शन काटने की तैयारी, बिजली चोरी की होगी रोकथाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist