शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मेरठ की मर्डर मिस्ट्री! भोलेनाथ की तस्वीर, तंत्र-मंत्र के निशान.. कुछ अंग्रेजी शब्द, रहस्य से भरा है साहिल का घर

मेरठ में हुई सौरभ की हत्या कोई आम वारदात नहीं थी। यह एक निर्मम हत्या थी, जिसमें प्यार, धोखा, तंत्र-मंत्र और वहशीपन का खौफनाक मंजर दिखाई दिया।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Merrut Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Merrut Murder Case: मेरठ में हुई सौरभ की हत्या कोई आम वारदात नहीं थी। यह एक निर्मम हत्या थी, जिसमें प्यार, धोखा, तंत्र-मंत्र और वहशीपन का खौफनाक मंजर दिखाई दिया। सौरभ एक सीधा-सादा लड़का जिसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी शादीशुदा जिंदगी उसे मौत के मुंह तक ले जाएगी। वो यह सोच बी नही सकता था जिससे उसने प्यार किया जिसके लिए उसने परिवार को छोड़कर उसके साथ शादी रचाई, वहीं उसे मौत के घाट उतार देगी।

खौफनाक रहस्य से भरा साहिल का घर

जब पुलिस साहिल के घर पहुंची तो वहां का मंजर चौंकाने वाला था। मकान की दीवारों पर भगवान भोलेनाथ की तस्वीरें, लाल और काले रंग के तांत्रिक चिह्न और अंग्रेजी में लिखे कुछ अजीबोगरीब वाक्य नजर आए। ऐसा लगा कि यह कमरा किसी साधारण व्यक्ति का नहीं बल्कि किसी तंत्र-मंत्र में डूबे सनकी इंसान का था। पुलिस को अंदेशा है कि साहिल सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं था बल्कि वह काले जादू और अंधविश्वास का भी अंध भक्त था। अब जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई और बड़ा रहस्य छिपा है या नहीं।

RELATED NEWS

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

अप्रैल 8, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

मार्च 28, 2025

कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने की पिटाई

बुधवार को पुलिस ने साहिल और मुस्कान (Merrut Murder Case) को पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जैसे ही दोनों बाहर निकले वहां मौजूद वकीलों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और गुस्साए वकीलों ने साहिल पर हमला कर दिया। भीड़ के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वकीलों ने साहिल को बुरी तरह पीटा और उसका कुर्ता तक फाड़ दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आरोपियों को सुरक्षित बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

5 मार्च से लापता.. 18 मार्च को हुआ खुलासा

18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई बबलू ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई 5 मार्च से लापता है। बबलू को शक था कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि सौरभ लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था और महीने में एक बार भारत आता था। उसने खुद को मर्चेंट नेवी का कर्मचारी बताया था। इसी बीच उसकी पत्नी मुस्कान के साहिल शुक्ला से अवैध संबंध बन गए थे। दोनों ने मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

यह भी पढ़े: बिहार में रिश्तों का खून! नित्यानंद राय के दो भांजों में गोलीबारी, एक की मौत, मां भी घायल

4 मार्च की रात.. नशीला पदार्थ खिलाकर की हत्या

हत्या की रात, 4 मार्च को मुस्कान ने पति सौरभ के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने प्रेमी साहिल को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर पहले चाकू से सौरभ के सीने पर वार किया फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ काट दिए। अगले दिन दोनों ने पास के बाजार से एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम, सीमेंट और रेत खरीदा। शव को ड्रम में डालकर उसे सीमेंट और रेत से भर दिया और कमरे में छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो।

हत्या के बाद शिमला घूमने गए थे आरोपी

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल बेफिक्री से शिमला घूमने चले गए। 17 मार्च की रात जब वे वापस लौटे तब तक पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्रम से शव बरामद कर लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू व उस्तरा भी जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सौरभ को न्याय मिलना चाहिए‘ –मुस्कान की मां

मुस्कान की मां ने कहा कि जब हमें पता चला कि उसने यह सब कर दिया है तो हमने साफ कह दिया कि हम उसका साथ नहीं देंगे। सौरभ बहुत अच्छा लड़का था और हमारी बेटी से बेहद प्यार करता था। उसे न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। सौरभ लंदन में नौकरी करता था और मुस्कान यहां अकेली रह रही थी।

‘मेरी बेटी को फांसी होनी चाहिए‘ –मुस्कान के पिता

मुस्कान के पिता ने भावुक होते हुए (Merrut Murder Case) कहा कि मेरी बेटी ने जो किया, वह अक्षम्य है। उसने अपना जीने का हक खो दिया है। सौरभ हमारा दामाद ही नहीं बेटा था। वह हमारी बेटी का और हमारा बहुत ख्याल रखता था। हमारी बेटी को फांसी होनी चाहिए ताकि ऐसा करने से पहले कोई भी सौ बार सोचे।

Tags: Merrut Murder Case
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 8, 2025

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। प्रेमी साहिल के प्यार में पागल होकर पति सौरभ का बेरहमी से कत्ल करने वाली मुस्कान...

Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

by Akhand Pratap Singh
मार्च 28, 2025

Merrut Murder Case: सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज मामले में अब एक...

Merrut Murder Case

एक हफ्ते से कर रहे थे मर्डर की रिहर्सल.. जानिए कैसे मुस्कान और साहिल ने की हत्या की प्लानिंग

by Akhand Pratap Singh
मार्च 25, 2025

Merrut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के नए और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस...

Merrut Murder Case

जेल में नशे के लिए तड़प रहा साहिल.. मुस्कान भी है बेचैन, सौरभ हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे

by Akhand Pratap Singh
मार्च 23, 2025

Merrut Murder Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल के नशे की लत से जुड़ा एक नया खुलासा...

Merrut Murder Case

मुस्कान ने पहले सौरभ का दिल चीरा.. फिर काटा सिर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 21, 2025

Merrut Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के...

Next Post
Prayagraj में दहशत का माहौल, जनरल स्टोर पर बम फेंकने से इलाके में हलचल, जानें पूरा मामला

Prayagraj में दहशत का माहौल, जनरल स्टोर पर बम फेंकने से इलाके में हलचल, जानें पूरा मामला

Yuzvendra Chahal Networth

तलाक के बाद धनश्री को मिलेंगे 4.75 करोड़, जानिए युजवेंद्र चहल कितनी संपत्ति के हैं मालिक ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist