रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 7 करोड़ की रिश्वत का मामला, ACB ने दर्ज की FIR

दिल्ली सरकार के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के खिलाफ दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 19, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
New Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के खिलाफ दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला 571 करोड़ रुपये के सीसीटीवी प्रोजेक्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

RELATED NEWS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

अगस्त 22, 2025

दिल्ली सरकार ने अपनी सभी 70 विधानसभाओं में 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 571 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट का ठेका भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को दिया गया था। लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी के चलते सरकार ने कंपनी पर 16 करोड़ का जुर्माना लगाया था। आरोप है कि तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर इस जुर्माने को माफ कर दिया। यही नहीं, उसी ठेकेदार को 1.4 लाख अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों का ठेका भी दे दिया गया।

ACB को कैसे मिली जानकारी?

दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि इस घोटाले की जानकारी सबसे पहले मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई थी। बाद में BEL कंपनी के एक अधिकारी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने घोटाले की पूरी जानकारी दी।शिकायत में बताया गया कि सत्येंद्र जैन को 7 करोड़ की रिश्वत ठेकेदार के माध्यम से दी गई। 1.4 लाख अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने के ठेके में भी गड़बड़ी हुई। प्रोजेक्ट के तहत घटिया गुणवत्ता के कैमरे लगाए गए, जो पहले से ही खराब स्थिति में थे।

यह भी पढ़े: यूपी पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

पहले भी जेल में रह चुके हैं सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में रह चुके हैं। हालांकि, खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। लेकिन अब ACB की इस नई एफआईआर से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

क्या कह रही है AAP?

आम आदमी पार्टी (New Delhi) ने इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। पार्टी का कहना है कि सत्येंद्र जैन को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और यह दिल्ली सरकार के कामों को रोकने की साजिश है। हालांकि, ACB का कहना है कि जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई है, और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या होगी अगली कार्रवाई?

ACB जल्द ही सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर सकती है। प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य अधिकारियों को भी तलब किया जा सकता है। BEL कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अब देखना होगा (New Delhi) कि सत्येंद्र जैन इस मामले में कानूनी लड़ाई कैसे लड़ते हैं और क्या दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर कोई सफाई देती है या नहीं।

Tags: New DelhiSatyendra Jain
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
अगस्त 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

New Delhi

शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिलक और आजाद को दी श्रदधांजलि

by Gulshan
जुलाई 23, 2025

New Delhi : भारत माता के दो वीर सपूतों—लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद—की जयंती के अवसर पर शिवसेना...

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

by Vinod
जुलाई 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुस्कान, इंदौर के राजा की रानी के बाद एक और बेवफा बीवी ने प्यार के कारण...

क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला

क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

by Akhand Pratap Singh
जून 4, 2025

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में दिल्ली के पूर्व...

Next Post
Mainpuri

Mainpuri murder case: गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड को फांसी की सजा... बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर पुरानी मोहब्बत का कत्ल

UP News

यूपी सरकार ने निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कसा शिकंजा, 17 डॉक्टरों पर गिरी गाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist