सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : सीएम योगी का सख्त रुख,सरकारी कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर योजना की इतने स्तरों पर होगी निगरानी

सीएम योगी ने सरकारी योजनाओं की सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय जाएगी। परफॉर्मेंस रैंकिंग से कमजोर विभागों में सुधार होगा और 100% लक्ष्य पूरा करने के लिए मॉनीटरिंग सिस्टम मजबूत किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
मार्च 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
CM Yogi strict monitoring of government schemes
Share on FacebookShare on Twitter

 CM Yogi strict monitoring of government schemes उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की। सीएम ने दो टूक कहा कि जनहित के कार्यों में कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि काबिल और मेहनती लोगों को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

तीन श्रेणियों में होगी योजनाओं की निगरानी

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं और विभागों की निगरानी सिर्फ तीन श्रेणियों,ए, बी और सी में होनी चाहिए। इस व्यवस्था के तहत,

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026

जनपद स्तर पर रोजाना समीक्षा होगी

हर हफ्ते या पखवाड़े में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

इसके लिए जिलों में विशेष अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि रिपोर्ट में दिया गया डेटा सही और सटीक हो।

रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाए

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि हर महीने मंत्री स्तर पर योजनाओं की समीक्षा की जाए और इनकी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में पेश की जाए। उन्होंने खासतौर पर वरासत और लैंड यूज जैसी सुविधाओं के मामलों को तय समयसीमा में निपटाने पर जोर दिया।

फ्लैगशिप योजनाओं के लिए नई रैंकिंग प्रणाली

सरकार की प्रमुख योजनाओं की निगरानी के लिए एक रैंकिंग प्रणाली बनाई गई है, जिसमें क्वालिटी और स्पीड दोनों पर ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन विभागों और परियोजनाओं की पहचान की जानी चाहिए, जिनका प्रदर्शन कमजोर है, ताकि उनकी कार्यशैली में सुधार हो। उन्होंने यह भी कहा कि हर विभाग को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

सीएम योगी ने साफ कहा कि सिर्फ आंकड़ों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, बल्कि असली फोकस क्वालिटी पर होना चाहिए। उन्होंने एमएसएमई विभाग को निर्देश दिया कि एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना को और आगे बढ़ाया जाए और यह भी देखा जाए कि क्या जनपदों के खास खाद्य उत्पादों को इसमें शामिल किया जा सकता है।

डेटा की होगी रैंडम चेकिंग

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकारी विभागों द्वारा दी जाने वाली परफॉर्मेंस रिपोर्ट की रैंडम चेकिंग की जाए। मुख्य सचिव स्तर पर होने वाली बैठकों में टॉप-10 विभागों और योजनाओं पर चर्चा होनी चाहिए। जो विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके कामकाज की प्रस्तुति सभी के सामने रखी जाए, ताकि बाकी विभाग उनसे सीख सकें। इसके अलावा, जो विभाग पीछे रह गए हैं, उनके कमजोर प्रदर्शन की वजहों का पता लगाया जाए।

हर सरकारी योजना का 100% लक्ष्य पूरा हो

सीएम योगी ने दो टूक कहा कि यदि कोई सरकारी योजना या अभियान पूरी तरह लागू नहीं होता तो उसका असली मकसद अधूरा रह जाता है। इसलिए हर योजना का 100% लक्ष्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने स्तर पर रोजाना मॉनीटरिंग करें और टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करके जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाएं।

छोटे लक्ष्य देकर खानापूर्ति न करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर काम को पूरा हुआ मान लेना सही नहीं है। उन्होंने आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निपटारा तेजी से और संतोषजनक तरीके से होना चाहिए। पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, जिला प्रशासन और नगर निगम जैसे विभागों को भी जवाबदेही तय करनी होगी।

निवेश से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा हो

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा भी की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जाएं। कानपुर मेट्रो जैसी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी समय समय पर अपडेट की जाए। उन्होंने ई-अधियाचन यानी सरकारी खरीद से जुड़े मामलों को पहले विभागीय स्तर पर जांचने और फिर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, निवेश मित्र पोर्टल पर पेंडिंग मामलों का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।

Tags: CM Yogi AdityanathUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Next Post
मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, बस डाइट में इन फूड्स को कर लें शामिल

मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, बस डाइट में इन फूड्स को कर लें शामिल

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली किए ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist