शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Religious News: शनि का बड़ा बदलाव, कब से होगी साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू किन राशियों को रहना होगा सतर्क

29 मार्च 2025 से शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मेष, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि पर असर पड़ेगा। साढ़ेसाती और ढैय्या से तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और धन हानि हो सकती है।

by Sadaf Farooqui
मार्च 20, 2025
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

29 मार्च 2025 को ज्योतिष के अनुसार एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस दिन शनि देव अपनी वर्तमान राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं और इस बार वे ढाई साल तक मीन राशि में रहेंगे। शनि के इस परिवर्तन से कुछ राशि वालों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, क्योंकि उनकी साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी।

क्यों खास है शनि का यह गोचर?

शनि को ज्योतिष में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वे जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर असर डालते हैं। इस बार 29 मार्च की रात 9:44 बजे शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि को एक चक्र पूरा करने में 30 साल लगते हैं, इसलिए जब भी वे अपनी चाल बदलते हैं तो कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
कौन-कौन सी राशियां होंगी प्रभावित?

RELATED NEWS

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

अगस्त 30, 2025
Importance of Kamika Ekadashi and diya lighting rituals

कामिका एकादशी 2025: कौन से पवित्र स्थानों पर जलाएं दीपक और पाएं विष्णु-शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि

जुलाई 20, 2025

शनि के इस गोचर से 5 राशियां मुख्य रूप से प्रभावित होंगी। इनमें से कुछ पर साढ़ेसाती का असर रहेगा, तो कुछ पर ढैय्या का प्रभाव होगा। इस दौरान इन राशि वालों को मानसिक तनाव, धन हानि, स्वास्थ्य समस्याओं और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। इस कारण यह समय कठिनाइयों से भरा रहेगा। कारोबार और नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार और करीबी लोग भी विरोध कर सकते हैं। इसके अलावा, इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

शनि के गोचर से सिंह राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस दौरान चोट लगने की संभावना रहेगी। किसी पुरानी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आपके शत्रु हावी रह सकते हैं, और धन की हानि के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों पर भी ढैय्या का असर होगा। इस समय आपके लिए आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। घर में कलह की संभावना रहेगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैरों में चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उनकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। हालांकि, शुरुआत में परेशानियां रह सकती हैं। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय कठिन रहने वाला है, क्योंकि उनकी साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। शनि की राहु के साथ युति पिशाच योग बनाएगी, जिससे समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। करियर और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं, और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

क्या करें उपाय

अगर आप भी उन राशियों में शामिल हैं, जिन पर शनि का प्रभाव पड़ने वाला है, तो कुछ उपाय अपनाकर नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।

हर शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाएं और तेल चढ़ाएं।

एक कटोरे में तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर दान कर दें।

शनिवार को ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र की तीन माला जाप करें।

हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

काला छाता, काले जूते-चप्पल और काले तिल का दान करें।

गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।

रोज पीपल के पेड़ की पूजा करें और काले कुत्ते, कौवे और गाय को भोजन कराएं।

Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। पाठक अपने विवेक का इस्तेमाल करें News1India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags: "religion"astrology remedieszodiac impact
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म...

Importance of Kamika Ekadashi and diya lighting rituals

कामिका एकादशी 2025: कौन से पवित्र स्थानों पर जलाएं दीपक और पाएं विष्णु-शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Importance of Kamika Ekadashi and diya lighting rituals:सावन माह का हर दिन धार्मिक दृष्टि से खास होता है, लेकिन एकादशी...

palmistry: हाथों की रेखाओं के जादू से,आपकी हथेली में कितनी दौलत छिपी है जानिए राज़

palmistry: हाथों की रेखाओं के जादू से,आपकी हथेली में कितनी दौलत छिपी है जानिए राज़

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 12, 2025

palmistry: क्या आपने कभी अपनी हथेली की लाइफ लाइन पर ध्यान दिया है? अगर इसके अंत में त्रिशूल, डमरू या...

Religion: आपकी ये आदतें बन सकती हैं लक्ष्मी माँ की नाराज़गी का कारण, तो आज ही करें ये बदलाव

Religion: आपकी ये आदतें बन सकती हैं लक्ष्मी माँ की नाराज़गी का कारण, तो आज ही करें ये बदलाव

by Sadaf Farooqui
जनवरी 21, 2025

Religion: कई बार इंसान जाने-अनजाने ऐसी गलतियां करता है कि उससे धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और...

Religion:हर्षा रिछारिया ही नहीं और भी कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने अध्यात्म के लिए छोड़ी चकाचौंध की दुनिया

Religion:हर्षा रिछारिया ही नहीं और भी कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने अध्यात्म के लिए छोड़ी चकाचौंध की दुनिया

by Sadaf Farooqui
जनवरी 18, 2025

Religion: इस बार महाकुंभ में शामिल होने देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इस बीच, साध्वी की वेशभूषा...

Next Post
Uttar Pradesh: यूपी के विधायकों के लिए बुरी खबर, उनकी कौन सी गाड़ियों को अब नहीं मिलेगा वीआईपी पास

Uttar Pradesh: यूपी के विधायकों के लिए बुरी खबर, उनकी कौन सी गाड़ियों को अब नहीं मिलेगा वीआईपी पास

justice Ram Manohar Mishra verdicts

Uttar Pradesh : कौन हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर मिश्र जो रेप और यौन उत्पीड़न का फ़र्क बता चर्चा मे आए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist