शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

KKR vs RCB LIVE Score IPL 2025: ईडेन गार्डंस के मैदान पर छिड़ा IPL का रण, RCB के खिलाफ KKR ने बनाए 174 रन

इंडियन प्रीमयर लीग में कोलकाता में ईडेन गार्डन में पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ केकेआर ने बनाए 174 रन, रहाड़े ने खेली कप्तानी पारी।

by Vinod
मार्च 22, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2025 का शनिवार को ईडेन गार्डंस के मैदान पर आगाज हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। केकेआर की तरफ से कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने गेंदों में 56 रन बनाए। वहीं सुनील नरेन ने भी शानदार बैटिंग करते हुए 26 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी

आईपीएल सीजन 18वां का आगाज शनिवार को ईडेन गार्डंस के मैदान में हो गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। केकेआर की तरफ से सलामी बल्लेबाजी के लिए सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक मैदान पर उतरे। केकेआर को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। रहाणे ने धुआंधार बैटिंग की। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन आरसीबी के लिए टेढ़ी खीर साबित हुए। रहाणे और नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई।

RELATED NEWS

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

अगस्त 10, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

अगस्त 6, 2026

आरसीबी का पलटवार और

तभी आरसीबी का पलटवार हुआ और कोलकाता के चार गेंदों के अंदर कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) और सुनील नरेन (44) के हासिल कर मैच में वापसी की। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने वेंकटेश अय्यर को बोल्ड किया। आंद्रे रसेल भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिंकू सिंह का भी बल्ला नहीं चला। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने बोल्ड किया। वह 10 गेंदों में 12 रन बना सके। पहले मुकाबले में आरसीबी के स्पिनर्स ने शानदार बॉलिंग की। क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लेकर केकेआर की मैच में वापसी करवाई। अब जीत के लिए आरसीबी को 175 रन बनाने हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

आईपीएल 2025 की शुरुआत

बता दें, आईपीएल 2025 का संस्करण्र 65 दिनों तक चलेगा। आईपीएल 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। ाईपीएल के 18वें सीजन के मौके पर केक काटा गया और आतिशबाजी के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अंत में राष्टगान हुआ। आईपीएल के उद्घाटन समारोह की शुरुआत शाहरुख खान के भाषण के साथ हुई जिसके बाद बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल ने प्रस्तुति पेश की। श्रेया ने अपने धुन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने डांस से जलवा बिखेरा। फिर पंजाबी गायक करण औजला ने रंग जमाया।

विराट-रिंकू सिंह ने किया डांस

शाहरुख ने विराट कोहली से डांस की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। रिंकू सिंह ने भी ठुमके लगाए। शाहरुख ने इसके बाद मंच पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों और प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुलाया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस दौरान विराट कोहली को आईपीएल के 18 सीजन पूरे होने पर एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उद्घाटन समारोह के अंत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ट्रॉफी लेकर मंच पर आए।

आईपीएल 2025 में कई बदलाव

आईपीएल-18 में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव लार पर से प्रतिबंध को हटाकर किया गया है। कप्तानों की बैठक में सहमति के बाद गेंदबाज अब आईपीएल में गेंद को चमकाने के लिए लार का प्रयोग कर सकेंगे। कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर होगा जब गेंदबाज रिवर्स स्विंग के लिए लार का प्रयोग कर सकेंगे। अब यह देखना होगा कि इस बार रिवर्स स्विंग के दम पर भारी-भरकम स्कोर पर रोक लगेगी या पहली बार 300 का स्कोर देखने को मिलेगा।

लार बढ़ाएगी पेस अटैक की धार

लार के अलावा अन्य बदले गए नियमों में अंपायर को दूसरी गेंद देने का भी अधिकार होगा। शाम को खेले जाने वाले मैचों में अगर अंपायरों को लगता है कि ओस खेल पर अपना प्रभाव डाल रही है तो वह दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद के इस्तेमाल की अनुमति दे सकते हैं। साढ़े तीन बजे से होने वाले मैचों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इसके अलावा टीमें ऊंचाई और ऑफसाइड की वाइड के लिए भी निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग कर सकती हैं। हालांकि इंपैक्ट प्लेयर का नियम पहले की तरह बरकरार रहेगा।

कई टीमों के बदले कप्तान

इस बार कई टीमें नए कप्तान के साथ खिताबी ताल ठोकेंगी। इनमें चौंकाने वाला नाम आरसीबी के रजत पाटीदार का है। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे, जबकि 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। कोलकाता की टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। ऋषभ पंत इस सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं।

पुराने धुरंधर भी बिखेरेंगे जलवा

इस बार पुराने धुरंधरों का जलवा भी देखने को मिलेगा। 264 आईपीएल मैच खेलने वाले धोनी चेन्नई की, 252 मैच खेलने वाले विराट आरसीबी और 257 मैच खेलने वाले रोहित शर्मा मुंबई की शोभा बढ़ाएंगे। 185 मैच खेलने वाले रहाणे, 212 मैच खेलने वाले अश्विन, मनीष पांडे (171 मैच) रविंद्र जडेजा (240 मैच) की चमक भी देखने को मिलेगी।

 

Tags: 2025 IPLBCCIIPL 2025
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लगातार मिली हार के बाद भारतीय...

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से  चर्चा हुई तेज़

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से चर्चा हुई तेज़

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

IPL Matches Discussion: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की थी।...

Next Post
IPL 2025 KKR vs RCB : IPL के ओपनिंग मैच में कोहली और साल्ट ने खेली ‘विराट’ पारी, फिर ऐसे RCB ने KKR पर दर्ज की प्रचंड जीत

IPL 2025 KKR vs RCB : IPL के ओपनिंग मैच में कोहली और साल्ट ने खेली ‘विराट’ पारी, फिर ऐसे RCB ने KKR पर दर्ज की प्रचंड जीत

कानपुर के युवा साइंटिस्ट ने बनाया ‘त्रिशूल’, इस ‘ब्रम्हास्त्र’ की खासियत जानकर आप हो जाएंगे चकित

कानपुर के युवा साइंटिस्ट ने बनाया ‘त्रिशूल’, इस ‘ब्रम्हास्त्र’ की खासियत जानकर आप हो जाएंगे चकित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist