शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 KKR vs RCB : IPL के ओपनिंग मैच में कोहली और साल्ट ने खेली ‘विराट’ पारी, फिर ऐसे RCB ने KKR पर दर्ज की प्रचंड जीत

आईपीएल 2025 का आगाज शानदार तरीके से हुआ, पहला मुकाबला आरसीबी-केकेआर के बीच खेला गया, विराट कोहली और साल्ट की बल्लेबाजी के बदौलत ओपनिंग मैच में आरसीबी की प्रचंड जीत हुई।

by Vinod
मार्च 22, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का शनिवार को ईडेन गार्डंस के मैदान में शानदार तरीके से आगाज हुआ। ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली और फिल साल्ट की फिफ्टी के बदौलत केकेआर को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत से शंखनाद किया।

रहाणे ने धुआंधार बैटिंग की

ईडेन गार्डंस के मैदान में सिक्का आरसीबी ने जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। केकेआर की तरफ से सलामी बल्लेबाजी के लिए सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक मैदान पर उतरे। केकेआर को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। रहाणे ने धुआंधार बैटिंग की। रहाणे और नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई।

RELATED NEWS

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

अगस्त 10, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

अगस्त 6, 2026

आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लिए

केकेआर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। तभी केकेआर ने चार गेंदों के अंदर कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) और सुनील नरेन (44) के विकेट गवां दिए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने वेंकटेश अय्यर को बोल्ड कर आरसीबी की मैच में वापसी करपा दी। आंद्रे रसेल भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिंकू सिंह का भी बल्ला नहीं चला। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने बोल्ड किया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लिए। केकेआर की तरफ से दो बल्लेबाजों को छोड़कर किसी अन्य ने बड़ी पारी नहीं खेली।

आरसीबी की शुरुआत काफी धमाकेदार रही

केकेआर ने आरसीबी को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। दोनों के बीच 51 गेंदों पर 95 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज साल्ट ने सिर्फ 25 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली। साल्ट 56 रन के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर स्पेंसर जॉनसन के हाथों कैच आउट हुए। साल्ट ने 31 गेंदों की पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए।

विराट कोहली 59 रन बनाकर नाबाद लौटे

साल्ट के बाद आरसीबी ने इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक का विकेट सस्ते में गंवा दिया। पडिक्कल के आउट होने के कुछ देर बाद ही विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। कोहली का कप्तान रजत पाटीदार ने बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई। पाटीदार ने 16 बॉल पर 34 रन बनाए और उन्हें वैभव अरोड़ा ने चलता किया। यहां से कोहली और लियाम लिविंगस्टोने टीम को जीत दिला दी। विराट कोहली 36 बॉल पर 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान कोहली ने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

केकेआर को इस मैच में खूब कूटा

आईपीएल के पहले मैच में फिल साल्ट चमके। उन्होंने पिछले सीजन की टीम केकेआर को इस मैच में खूब कूटा। साल्ट 2024 में केकेआर के लिए खेला था। पिछले सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 182 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए। उन्होंने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। फिल साल्ट इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से आरसीबी की बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है।

ऑक्शन में फिल साल्ट भी शामिल थे

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था। इस ऑक्शन में फिल साल्ट भी शामिल थे। कई टीमों ने उन पर बोली लगाई और अंत में, आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। फिल साल्ट ने 2023 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। उस सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 163 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे।

Tags: 2025 IPLBCCIIPL 2025KKR vs RCB
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लगातार मिली हार के बाद भारतीय...

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से  चर्चा हुई तेज़

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से चर्चा हुई तेज़

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

IPL Matches Discussion: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की थी।...

Next Post
कानपुर के युवा साइंटिस्ट ने बनाया ‘त्रिशूल’, इस ‘ब्रम्हास्त्र’ की खासियत जानकर आप हो जाएंगे चकित

कानपुर के युवा साइंटिस्ट ने बनाया ‘त्रिशूल’, इस ‘ब्रम्हास्त्र’ की खासियत जानकर आप हो जाएंगे चकित

RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, IPL 2025 में 7 विकेट से धमाकेदार जीत

RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, IPL 2025 में 7 विकेट से धमाकेदार जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist