Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन है ‘वो’ जिसके साथ बैरक में सोने पर अड़ी मुस्कान, नहीं मिली अनुमति तो हत्यारिन ने मांगी ड्रग्स और शराब

कौन है ‘वो’ जिसके साथ बैरक में सोने पर अड़ी मुस्कान, नहीं मिली अनुमति तो हत्यारिन ने मांगी ड्रग्स और शराब

मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल जिला कारागार में बंद हैं, दोनों नशे के लती हैं, जिसके कारण उन्हें नींद नहीं आ रही।

by Vinod
23/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी महिला मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल को पुलिस ने अरेस्ट करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही सनसनीखेज वारदात की पड़ताल पुलिस कई ऐंगलों के साथ कर रही है। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में कई राज भी उगले हैं। हत्या के बाद आरोपी 9 लोगों से मिले। ब्रह्मपुरी पुलिस सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दो लोगों से पूछताछ बाकी है।

क्या है पूरा मामला

मेरठ की ब्रह्मपुरी इलाके में सौरभ राजपूत अपनी पत्नी और बच्ची के साथ किराए के मकान पर रहते थे। कुछ दिन पहले सौरभ की बेरहमी से उन्हीं की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला मुस्कान और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद दोनों से पुलिस ने पूछताछ की। आरोपियों ने हत्याकांड के कई राज उगले। ऐसे में अब पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए साक्ष्य जुटा रही है।

हत्या के बाद 9 लोगों से मिले आरोपी

पुलिस की छानबीन में फिलहाल नौ लोग सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो 9 लोगों में चार दुकानदार, एक डाक्टर, एक कैमिस्ट, कैब चालक, किराएदार और वह खाता धारक शामिल हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कैब चालक ने पुलिस को कई राज बताते। कैब चालक ने बताया कि मुस्कान और साहिल एक होटल पर रूके। चार बोतल शराब मंगाई और दोनों ने पिया। कैब चालक ने बताया कि मुस्कान ने मांग भी भरी और होली भी खेली।

RELATED NEWS

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

May 30, 2025
Meerut Saurabh Murder Case

14 दिन बाद मिले मुस्कान और साहिल, आंखों में भावनाएं लेकिन लब रहे खामोश!

April 2, 2025

जेल में नहीं आ रही नींद

मुस्कान और साहिल जिला कारागार में बंद हैं। दोनों तीन दिन से नहीं सोए। वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं। जेल में ड्रग्स और शराब न मिलने पर मुस्कान और साहिल की हालत बिगड़ गई है। बताया गया कि लंबे समय से दोनों नशा करते थे। हालत बिगड़ने पर जेल में ही डॉक्टरों ने इलाज किया और उनको दवाई भी दी। दोनों की लगातार सीसीटीवी से भी निगरानी हो रही है। नशा नहीं मिलने के चलते मुस्कान ने खाना भी नहीं खाया। मुस्कान बैरक से बाहर नहीं निकलती। वह गुमशुम हालत में बैरक के अंदर रहती है।

अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों बंदियों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं। योग और नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से नशे की लत छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच में भी सामने आया था कि दोनों नशे की लती हैं। नशे में ही दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू घोपे थे। साहिल के घर से तो बीयर की बोतलें भी बरामद की गई थीं। शिमला और कसोल ले जाने वाले कैब चालक ने भी दोनों के नशा करने क बात पुलिस को बताई।

नशा करने की बात कबूली

जेल प्रशासन ने दोनों हत्यारोपी से बातचीत की। इसके बाद दोनों ने लंबे समय से नशा करने की बात कबूली है। दोनों में एल्कोहल विड्रॉल के लक्षण देखे गए हैं। दोनों को जेल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें रिलेक्स के लिए कुछ दवाएं दीं हैं। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल और मुस्कान दोनों काफी समय से नशा कर रहे हैं। इस कारण अब नशा न मिलने के कारण बेचैनी की दिक्कत हो रही है और रात को नींद भी नहीं आ रही है। नशा नहीं मिलने से दोनों परेशान हैं। इनका जेल अस्पताल में डाक्टरों से चेकअप कराया गया है। डाक्टरों ने कुछ दवाएं दी हैं।

साहिल के बिना नहीं रह सकती

जेल सूत्रों की मानें तो मुस्कान ने जेल के अधिकारियों से कहा है कि उसे और साहिल को एक बैरक में रखा जाए। मुस्कान ने अधिकारियों से कहा कि वह साहिल के बिना नहीं रह सकती। अगर साहिल उसके साथ नहीं सोएगा तो वह जेल में ही मर जाएगी। हालांकि जेल में यह संभव नहीं है। जेल प्रशासन ने मुस्कान की इस मांग को मानने से इंकार कर दिया है। मुस्कान की बैरक पर पुलिस का कड़ा पहरा है। उसे दूसरे बंदियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जेल सूत्र बताते हैं कि मुस्कान और साहिल सुबह पहर स्नान करते हैं। इसके बाद दोनों को चाय दी जाती है। दोनों को भोजन दिया जाता है पर मुस्कान खाने से इंकार कर देती है।

मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और

जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद कर लिया।

हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और

दरअसल, 25 फरवरी को सौरभ की पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए सौरभ लंदन से वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

मुस्कान ने नींद की गोलियां मिलाईं थीं, ताकि

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

Related Posts

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

May 30, 2025
Meerut Saurabh Murder Case

14 दिन बाद मिले मुस्कान और साहिल, आंखों में भावनाएं लेकिन लब रहे खामोश!

April 2, 2025
कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

March 28, 2025
कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

March 27, 2025
जानिए मुस्कान कैसे बनी मेरठ की शबनम, अब फांसी से ‘हत्यारिन’ को ऐसे बचाएगी ‘कोख’

जानिए मुस्कान कैसे बनी मेरठ की शबनम, अब फांसी से ‘हत्यारिन’ को ऐसे बचाएगी ‘कोख’

March 24, 2025
इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

March 22, 2025
Next Post
BJP leader family murder

Saharanpur में दिल दहलाने वाली घटना ,कौन है वह दरिंदा जिसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली,दो की मौत

Virat Kohli

IPL में Virat Kohli ने किया ऐसा काम, जो अब तक रोहित और धोनी भी नहीं कर पाए!

Gold Rate Today

सोने और चांदी के दामों में हफ्तेभर का उतार-चढ़ाव, जानिए 22 कैरेट गोल्ड रेट की ताज़ा जानकारी

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India