• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home दिल्ली

Delhi Budget : दिल्ली बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं ये बड़े ऐलान

Delhi Budget : दिल्ली विधानसभा का यह बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार में वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है।

by Kirtika Tyagi
March 24, 2025
in दिल्ली
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Budget : केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का बजट सत्र आज सोमवार 24 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। यह बजट सत्र सोमवार से आरंभ होगा, जबकि विधानसभा में बजट मंगलवार 25 मार्च को पेश किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा का यह बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार में वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है। आइए जानते हैं कि इस बजट सत्र के पहले दिन क्या होने वाला है और विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट में सीएम रेखा गुप्ता कौन से बड़े ऐलान कर सकती हैं।

इस बजट सत्र की शुरुआत सुबह 9 बजे खीर सेरेमनी से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खीर वितरित करके सत्र की शुरुआत करेंगी। आज विधानसभा में DTC पर CAG की रिपोर्ट भी पेश की जा सकती है, हालांकि यह अभी तक लिस्ट ऑफ बिज़नेस में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा, सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी महिला सम्मान योजना के न शुरू होने पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 27 मार्च को प्रस्तावित बजट पर चर्चा होगी और उसे पारित किया जाएगा।

Related posts

Delhi Traffic Alert

दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! आज रात से बदलेगा रूट, सफर से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

August 14, 2025
Delhi Weather Red Alert

बारिश में डूबी दिल्ली, जलभराव में थमी BMW, धौलाकुआं से गुरुग्राम तक जाम ही जाम!

August 14, 2025

बजट में क्या होगा खास?

दिल्ली के बजट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिला सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रदूषण नियंत्रण और जल निकासी पर केंद्रित होगा। रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसमें रोजगार सृजन के उपाय शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को पूरा करने में मददगार हो।

महिला समृद्धि योजना पर ऐलान हो सकता है

इसके अतिरिक्त, दिल्ली विधानसभा के इस बजट सत्र में महिला समृद्धि योजना के बारे में महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं। भाजपा ने चुनाव से पहले वादा किया था कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, हालांकि अब तक लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू नहीं हो सका है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी लगातार विरोध जता रही है।

Tags: Delhi Budget
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Chennai Super Kings ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर IPL 2025 सीजन की शानदार शुरुआत

Next Post

Kunal Kamra कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
Kunal Kamra कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

Kunal Kamra कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version