Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात.. चार बच्चों की हत्या के बाद पिता ने लगाई फांसी

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात.. चार बच्चों की हत्या के बाद पिता ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

by Akhand Pratap Singh
27/03/2025
Shahjahanpur
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में एक पिता ने अपने ही चार मासूम बच्चों को धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक वारदात ने न केवल गांव में सनसनी फैला दी, बल्कि लोगों के दिलों को भी दहला दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

चार मासूमों की हत्या, फिर खुदकुशी

मृतकों में आरोपी राजीव कुमार (36) की तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 साल थी जबकि सबसे छोटे बेटे की उम्र महज 5 साल थी। बताया जा रहा है कि यह घटना (Shahjahanpur) बुधवार देर रात की है। सुबह काफी देर तक घर से कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ। राजीव के पिता ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। बेड पर चारों बच्चों की लाशें खून से लथपथ पड़ी थीं वहीं राजीव का शव फंदे से लटक रहा था। गांव में कोहराम मच गया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पत्नी से विवाद.. मौत का मंजर

RELATED NEWS

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

October 7, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

August 27, 2025

पुलिस और गांव वालों के अनुसार राजीव का अपनी पत्नी क्रांति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। दो-तीन दिन पहले क्रांति मायके चली गई थी जिसके बाद से राजीव गुस्से में था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले (Shahjahanpur) हुए एक हादसे के बाद से वह अक्सर अपना आपा खो देता था। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले राजीव का अपने गुस्से पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया था। पत्नी के मायके जाने के बाद वह और आक्रोशित हो गया था। इसी गुस्से में उसने पहले अपने बच्चों की जान ली और फिर खुद को फांसी पर लटका लिया।

यह भी पढ़े: रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने गोलियों से वारदात को दिया अंजाम

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को इस जघन्य वारदात की वजह माना जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि राजीव और क्रांति के बीच तनाव लंबे समय से चल रहा था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतनी भयावह घटना में तब्दील हो जाएगा।

इलाके में सनसनी.. लोगों में गम और गुस्सा

इस घटना ने मानपुर चचरी गांव सहित पूरे शाहजहांपुर में सनसनी फैला दी है। लोग सदमे में हैं कि एक पिता अपने मासूम बच्चों के साथ ऐसा क्रूर कदम कैसे उठा सकता है। चार मासूमों की हत्या और पिता की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कोई अन्य वजह इस वारदात के पीछे हो सकती है। यह घटना समाज के सामने एक गंभीर सवाल छोड़ गई है कि पारिवारिक तनाव और गुस्से का ऐसा खौफनाक परिणाम कैसे रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Posts

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

October 7, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

August 27, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

August 20, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur का नाम बदलने की उठी मांग, उमा भारती बोलीं– गुलामी की निशानी है यह नाम

August 18, 2025
Shahjahanpur

वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

August 5, 2025
Shahjahanpur Crime

Shahjahanpur में घरेलू विवाद बना काल: मां पर हमला करने जा रहे बेटे को रोकते हुए पिता से चली गोली, दर्दनाक मौत

July 16, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से मची अफरा-तफरी, मरीजों को किया गया सुरक्षित बाहर

May 25, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur में भीषण सड़क हादसा: बाइक और ईको की टक्कर में 6 की दर्दनाक मौत, बाइक जलकर खाक

May 6, 2025
Shahjahanpur

मेहंदीवाले आशिक पर फिदा हुई 9 बच्‍चों की मां, मायके-बच्‍चों को छोड़ा, बोली- जान दे दूंगी पर उसे नहीं

May 5, 2025
Shahjahanpur

तनाव के बीच वायुसेना का प्रदर्शन, गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली बार लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग

May 3, 2025
Next Post
Samsung tax penalty in India

भारत सरकार का Samsung पर कड़ा रुख लगाया भारी tax और जुर्माना जानिए क्या है पूरा मामला

Indus River gold

हिन्दुस्तान ने पाकिस्तान को किया मालामाल.. नदियों से बहकर पहुंचा 80 हज़ार करोड़ का सोना!

Ghaziabad Rape Case

गाजियाबाद में नाबालिग से दरिंदगी.. 17 साल की लड़की के साथ कब्रिस्तान में दोस्तों ने किया गैंगरेप

POPULAR POST

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

LATEST

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India