Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » SpiceJet में जारी किया नया schedule कितने नए शहरों को जोड़ा जानिए क्या इसमें आपका शहर भी है शामिल

SpiceJet में जारी किया नया schedule कितने नए शहरों को जोड़ा जानिए क्या इसमें आपका शहर भी है शामिल

स्पाइसजेट ने 30 मार्च से अपने समर शेड्यूल के तहत 12 शहरों के लिए 24 नई घरेलू उड़ानों की घोषणा की है। इनमें देहरादून, तूतीकोरिन और पोरबंदर को नए डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ा गया है।

by SYED BUSHRA
27/03/2025
SpiceJet new summer domestic flights

SpiceJet new summer domestic flights स्पाइसजेट ने अपने समर शेड्यूल के तहत देश के 12 शहरों के लिए नई उड़ानों का ऐलान किया है। 30 मार्च से शुरू हो रहीं इन उड़ानों से देश के अलग-अलग हिस्सों में हवाई सफर आसान होगा। एयरलाइंस ने 24 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है, जिनमें से 22 उड़ानें 30 मार्च से और बाकी 2 उड़ानें 1 अप्रैल से ऑपरेशन में आ जाएंगी।

किन शहरों को मिली नई उड़ानें

स्पाइसजेट ने इस बार जिन 12 शहरों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है, उनमें दिल्ली, देहरादून, मुंबई, अहमदाबाद, श्रीनगर, पुणे, वाराणसी, उत्तरी गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई, तूतीकोरिन और पोरबंदर शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार तूतीकोरिन, पोरबंदर और देहरादून को नए डेस्टिनेशन के तौर पर शामिल किया गया है। एयरलाइंस का कहना है कि इन शहरों को जोड़ने से यात्रा करने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

नए रूट्स की शुरुआत

स्पाइसजेट इस बार कुछ नए रूट्स पर भी उड़ानें शुरू कर रहा है। इसमें तूतीकोरिन से बेंगलुरु और चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

तूतीकोरिन–बेंगलुरु रोजाना एक डायरेक्ट फ्लाइट

तूतीकोरिन–चेन्नई: रोजाना दो सीधी उड़ानें

बेंगलुरु–गोवा दैनिक सेवा

पुणे-वाराणसी: हर दिन (शनिवार को छोड़कर)

अहमदाबाद-श्रीनगर सप्ताह में 5 दिन (शनिवार और रविवार को छोड़कर)

स्पाइसजेट ने इन फ्लाइट्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

देहरादून को मिली सीधी उड़ानें

गर्मी के मौसम में पहाड़ी इलाकों की यात्रा बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्पाइसजेट ने दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु से देहरादून के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है।

दिल्ली-देहरादून दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान, 3:35 बजे पहुंच

मुंबई-देहरादून: दोपहर 3:45 बजे प्रस्थान, 6:10 बजे पहुंच

बेंगलुरु-देहरादून सुबह 5:20 बजे प्रस्थान, 8:20 बजे पहुंच

यह सभी उड़ानें 30 मार्च से शुरू हो जाएंगी।

मुंबई से पोरबंदर के लिए सीधी फ्लाइट

स्पाइसजेट 1 अप्रैल से मुंबई और पोरबंदर के बीच सप्ताह में दो बार सीधी उड़ान शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।

मुंबई-पोरबंदर सुबह 11:30 बजे प्रस्थान, दोपहर 1:00 बजे पहुंच

पोरबंदर-मुंबई दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान, 2:55 बजे पहुंच

समर शेड्यूल से यात्रियों को फायदा

स्पाइसजेट की ये नई उड़ानें यात्रियों को ज्यादा कनेक्टिविटी देने के लिए शुरू की गई हैं। खासकर देहरादून, तूतीकोरिन और पोरबंदर जैसे नए डेस्टिनेशन को शामिल करना एयरलाइंस के नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब यात्रियों को इन रूट्स पर यात्रा करने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और सफर भी आसान होगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Politics

'इन्हें दुर्गंध पसंद है..इसलिए बना रहे गौशाला' अखिलेश यादव के बयान पर गौसेवकों ने दी मानसिक इलाज कराने की सलाह

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं. मेरठ पुलिस ने इसको लेकर फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ईद की नमाज सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उसके पासपोर्ट भी रद्द किए जाएंगे. मेरठ पुलिस के इस फरमान पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ऑरवेलियन 1984 की ओर पुलिसिंग! जयंत के इस ट्वीट का मतलब यही है कि कहीं न कहीं वो मेरठ पुलिस के इस फरमान ने खिलाफ हैं. जयंत ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि मौजूदा पुलिसिंग या शासन व्यवस्था वैसी हो गई है जैसा कि जॉर्ज ऑरवेल की उपन्यास 1984 में बताया गया है. जिसमें एक निरंकुश सरकार होती है, जो लोगों के हर गतिविधि पर नजर रखती है और उनकी स्वतंत्रता को सीमित करने की कोशिश करती है. सड़कों पर नहीं अदा की जाएगी ईद की नमाज मेरठ में ईद को लेकर जो फरमान जारी किया गया है, उसको लेकर सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा है कि इस साल ईद की नमाज नजदीकी मस्जिदों और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज जैसे तय स्थानों पर ही पढ़ी जाएगी, ईदगाह के आसपास या सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. ईदगाह जैसे स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती ईद के मौके पर ईदगाह जैसे प्रमुख स्थानों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए उन स्थानों पर PAC, RAF और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. ड्रोन और वीडियो कैमरों से भी उन स्थानों की निगरानी की जाएगी. निर्देश में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक प्रार्थना नहीं की जाएगी. मक्का और मदीना भी नहीं जा पाएंगे फरमान में ये भी कहा गया है कि सड़क पर नमाज पढ़ते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें FIR दर्ज करना और संभावित गिरफ्तारी शामिल है. सड़क पर नमाज अदा करके सार्वजनिक शांति को बाधित करने का प्रयास करने वाले लोग मक्का और मदीना जैसी जगहों पर विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी आपराधिक गतिविधियों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा. क्या है ऑरवेलियन स्टेट? जयंत चौधरी ने ये लिखकर यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. ऑरवेलियन स्टेट का मतलब तानाशाही से प्रेरित सरकार या व्यवस्था, मतलब ऐसी सरकार जो, हमेशा निगरानी करे. सच को दबाए. आजादी का दमन करे. डर फैलाकर शासन करे. जॉर्ज ऑर्वेल की किताब “1984” में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर इसका जिक्र किया गया है. दरअसल, 1949 में जॉर्ज ऑरवेल ने ऐसे राज्य की कल्पना में किताब लिखी है. किताब में ऐसे राज्य की कल्पना की गई जहां प्यार करने पर सजा मिलेगी. ऐसा राज्य जहां लोगों की निजता लूटी गई, झूठ को बढ़ावा मिला. ऐसा राज्य जहां सत्ता नागरिकों पर हर वक्त नजर रखती हैं. ऐसा राज्य जहां सरकार नागरिकों की आजादी को कुचलती है.

मेरठ में सड़क पर नमाज पर रोक, जयंत चौधरी ने पुलिस पर साधा निशाना, X पर किया पोस्ट...

Kasganj News : पुलिस को फिर चुनौती…. उच्चके साइकिल से उतार ले गए दो लाख नकदी भरा थैला,तलाश मे जुटी पुलिस

Kasganj News : पुलिस को फिर चुनौती.... उच्चके साइकिल से उतार ले गए दो लाख नकदी भरा थैला,तलाश मे जुटी पुलिस

POPULAR POST

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India