• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home खेल IPL 2025

केएल राहुल की होने जा रही टीम में वापसी, IPL 2025 की सबसे खतरनाक टीम के खिलाफ करेंगे धमाकेदार रिटर्न…

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल हाल ही में पिता बने हैं, उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब उनकी वापसी की तारीख को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।

by Gulshan
March 27, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
0
KL Rahul IPL 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

KL Rahul IPL 2025 : केएल राहुल ने IPL 2025 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला नहीं था, जिसमें दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। कुछ दिन पहले ही राहुल पहली बार पिता बने थे, जब उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया। इस खुशी के मौके पर दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने राहुल को पहले मैच को मिस करने की विशेष अनुमति दी थी। अब एक ताजे अपडेट के अनुसार, राहुल जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड से जुड़ने वाले हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

किस टीम से खेलेंगे केएल राहुल ?

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल 30 मार्च को विशाखापट्टनम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले, मुंबई में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग की थी। आपको याद दिला दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

यह भी पढ़ें : पुलिस को फिर चुनौती…. उच्चके साइकिल से उतार ले…

30 मार्च को होगी दिल्ली और हैदराबाद की भिड़ंत 

IPL 2025 में दिल्ली ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया था, और अब उनका अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जो 30 मार्च को खेला जाएगा। पिछली सीजन की तरह SRH इस बार भी बेहद मजबूत नजर आ रही है, जिन्होंने अपने पहले मैच में 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं, LSG के खिलाफ दिल्ली के टॉप ऑर्डर को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

अब तक, IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 13 बार हैदराबाद को जीत मिली है, जबकि 11 बार दिल्ली की टीम विजयी रही है। दिलचस्प बात यह है कि विशाखापट्टनम में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कोई मैच नहीं खेला गया है।

Tags: IPL 2025KL Rahul IPL 2025
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Kasganj News : पुलिस को फिर चुनौती…. उच्चके साइकिल से उतार ले गए दो लाख नकदी भरा थैला,तलाश मे जुटी पुलिस

Next Post

कानपुर मेट्रो के कौन हैं वह 4 अदृश्य पहरी, जो अंधेरे में बना लेंगे वीडियो और कुछ इस तरह से पकड़ेंगे ‘विलेन’

Gulshan

Gulshan

Next Post
कानपुर मेट्रो के कौन हैं वह 4 अदृश्य पहरी, जो अंधेरे में बना लेंगे वीडियो और कुछ इस तरह से पकड़ेंगे ‘विलेन’

कानपुर मेट्रो के कौन हैं वह 4 अदृश्य पहरी, जो अंधेरे में बना लेंगे वीडियो और कुछ इस तरह से पकड़ेंगे ‘विलेन’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version