Wednesday, November 25, 2026 2:49 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

RCB vs PBKS IPL Final 2025: क्रुणाल पंड्या का ई साला कप नामदे नारा रहा सुपरहिट, जो पंजाब की हार और आरसीबी की जीत का बना ब्रम्हास्त्र।

by Vinod
04/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है कि विराट कोहली एंड कंपनी ने। जिस तरह से आरसीबी के धुरंधरों ने आईपीएल 2025 में अपनी अकड़ और गजब की फुर्ती दिखाई, उसका नतीजा ये रहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लीग का खिताब जांबाजों ने अपने नाम पर कर दिया। इस विजय के साथ ही आरसीबी ने टीम इंडिया को भविष्य के क्रिकेटर भी दिए तो पुराने धुरंधर भी चमके। इन्हीं पुराने धुरंधरों में से एक क्रुणाल पंड्या, हैं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। छोटे भाई हार्दिक की पंजाब से मिली हार का पड़े भाई ने प्रीती जिंटा की टीम को हराकर बदला भी ले लिया। आईपीएल पर कब्जे को लेकर पंड्या ने ‘ई साला कप नामदे’ नाम का इजाद किया, जो मील का पत्थर साबित हुआ।

विराट कोहली की सेना ने किया कमाल

आईपीएल की कहानी की शुरूआत 2008 में हुई थी। जब एक कारोबारी ललित मोदी ने आईपीएल नाम की लीग को कलम से उकेरा। कारवां चल पड़ा और साल-साल गुजरने के साथ ही आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग बन गई। वर्ल्ड के क्रिकेटर्स के अपने देशों से खेलने के बजाए आईपीएल को जवज्जो देने लगे। कई दिग्गजों ने आईपीएल के चलते अपने देश की टीमों से सन्यास भी ले लिया। आईपीएल के जन्म से आरसीबी हर बार जबरदस्त प्रदर्शन करती। विराट कोहली रनों का पहाड़ खड़ा करते पर कप आरसीबी से हरबार दूर चला जाता रहा। लेकिन विराट की सेना ने 2025 में कुछ अगल अंदाज से मैदान में उतरी और आखिरकार 2025 का खिताब अपने नाम कर आईपीएल की ‘न्यू शंहशाह’ घोषित कर दिया।

क्रुणाल पंड्या ने झटके दो विकेट

18 साल के सूखे को खत्म करने में आरसीबी के कई खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया। लेकिन हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या, कुछ अलग मूड में नजर आए। लीग मैचों में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग के जरिए आरसीबी को कई मैच तिजवाए। फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से ज्यादा रन तो नहीं निकले। लेकिन उन्होंने बॉलिंग से ऐसा कहर ढाया कि पंजाब उभर नहीं सकी। कुणाल ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसी के चलते पंजाब 191 रन के लक्ष्य को भेद नहीं पाई। क्रुणाल पंड्या मैदान पर चीते की तरफ फील्डिंग की। असंभव कैच को लेकर आरसीबी की जीत में आखिरी कील ठोकी। कुणाल क्रुणाल पंड्या आरसीबी से पहले लखनऊ के लिए खेलते थे। लेकिन इसबार लखनऊ ने उन्हें नहीं खरीदा।

RELATED NEWS

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

November 12, 2025
कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

June 7, 2025

क्रुणाल पंड्या साबित हुए ट्रंप कार्ड

आखिर में भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडरों में से एक क्रुणाल पंड्या रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। मुंबई इंडियंस के साथ तीन-तीन ट्रॉफी जीतने वाले क्रुणाल पंड्या ने आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में आरसीबी को जिताने में अहम रोल निभाया। आरसीबी ने 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के मौजूदा सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। क्रुणाल पंड्या ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि मेगा ऑक्शन में आरसीबी का क्रुणाल पंड्या को चुना जाना शानदार रहा। मैथ्यू हेडन ने कहा कि पंड्या की गेंद की गति बदलने और स्टंप्स पर हमला करने की क्षमता इस बाएं हाथ के स्पिनर के लिए काम आईं।

मुम्बई-लखनऊ से खेल चुके हैं क्रुणाल पंड्या

हार्दिक पंड्या को साइन करने के एक साल बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2016 की नीलामी में उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर क्रुणाल जल्द ही हार्दिक और कायरन पोलार्ड के साथ मुम्बई के मजबूत लोअर मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा बन गए। क्रुणाल ने अपने पहले आईपीएल सीजन में 191.12 की स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाए और छह विकेट लिए। आईपीएल 2017 के फाइनल में 38 गेंदों में 47 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। 2018 में मुंबई ने उन्हें ऑक्शन में 8.80 करोड़ रुपये में वापस खरीदा। उन्होंने मुम्बई के मध्यक्रम में अपनी जगह बनाए रखी और 2019 और 2020 में लगातार खिताब जीते। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल में विजयी रन बनाए। क्रुणाल को 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

क्रुणाल पंड्या ने निभाया अहम रोल

क्रुणाल पंड्या, ने लखनऊ को उनके पहले दो सीजन में आईपीएल प्लेऑफ तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाई। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खरीदा था। आरसीबी की टीम ने ऑक्शन में क्रुणाल पंड्या पर 5.75 करोड़ की बोली लगाई। क्रुणाल पंड्या के लिए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी जोर लगाया था, लेकिन आखिरी बोली में आरसीबी ने बाजी मार लिया। क्रुणाल पंड्या ने आरसीबी के लिए एक नारा भी बनाया था। जिसे ई साला कप नामदे नाम दिया था। नारा ई साला कप नामदू में बदल गया। ई साला कप नामदे का मतलब होता है इस साल कप हमारा होगा। ई साला कप नामदू का मतलब है इस साल कप हमारा है। कुणाल का ये नारा सुपरहिट रहा। क्रुणाल पंड्या हार्दिक के बड़े भाई हैं और वह टीम इंडिया के लिए भी खेलते हैं। दोनों भाईयों को टी-20 का बॉस कहा जाता है।

Related Posts

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

November 12, 2025
कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

June 7, 2025
बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

June 5, 2025
बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

June 5, 2025
IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

June 4, 2025
IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

June 4, 2025
PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

June 4, 2025
IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

June 3, 2025
IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

June 3, 2025
IPL 2025

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के वो 5 खिलाड़ी, जो पलट सकते हैं फाइनल मैच का पासा

June 3, 2025
Next Post
Rapid Rail

Lucknow Kanpur Rapid Rail प्रोजेक्ट को LDA से मिली मंजूरी, यात्रा अब होगी मात्र 40-50 मिनट में

Madhya Pradesh Accident

शादी से लौट रही कार पर पलटा सीमेंट ट्रक, भीषण हादसे में 9 की दर्दनाक मौत!

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

POPULAR POST

Gold Silver Price: सोने-चांदी की तेजी एक दिन में हवा, COMEX में चांदी और गोल्ड कितना टूटे, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Silver Price: सोने-चांदी की तेजी एक दिन में हवा, COMEX में चांदी और गोल्ड कितना टूटे, जानिए आज के ताजा रेट

November 24, 2026
Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

November 21, 2026
Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

November 25, 2026

LATEST

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Comedian Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक,क्यों घिरे यश माहेश्वरी, क्या माफी से शांत होगा बवाल?

November 25, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

November 25, 2026
UP election Samajwadi Party c

UP Election: सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जुबानी जंग हुई तेज़ ,क्या अब टूटेगा गठबंधन

November 25, 2026
Punjab election 2027

पंजाब में BJP-अकाली दल के गठबंधन से बदले सियासी समीकरण, सीट बंटवारे पर फंसा पेंच; क्या AAP बढ़ेगी मुश्किलें?

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India