Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

क्या हैं डमी स्कूल क्यों उनके छात्रों को CBSE BOARD देगा झटका इन स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

CBSE ने डमी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोक दिया है। अब न्यूनतम उपस्थिति जरूरी होगी। यह कदम शिक्षा प्रणाली को सुधारने और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

by SYED BUSHRA
March 27, 2025
in राष्ट्रीय
CBSE bans dummy school students
Share on FacebookShare on Twitter

CBSE bans dummy school students केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डमी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि डमी स्कूलों से जुड़े छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

पिछले साल दिसंबर में, CBSE ने दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 29 स्कूलों में डमी एडमिशन की जांच के लिए औचक निरीक्षण किए थे। इस जांच के बाद दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

RELATED NEWS

CBSE विवाद पर सरकार सख्त , उत्तर पुस्तिकाओं और डिजिटल सेवाओं को लेकर उठे सवालों के बीच जांच समिति का गठन

CBSE विवाद पर सरकार सख्त , उत्तर पुस्तिकाओं और डिजिटल सेवाओं को लेकर उठे सवालों के बीच जांच समिति का गठन

June 3, 2026
Screen Marking Controversy: डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर उठे सवालों, मंत्रालय सख्त , जवाबदेही तय करने की तैयारी, जांच शुरू

Screen Marking Controversy: डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर उठे सवालों, मंत्रालय सख्त , जवाबदेही तय करने की तैयारी, जांच शुरू

June 2, 2026

क्या होते हैं डमी स्कूल

डमी स्कूल वे स्कूल होते हैं, जहां छात्रों का नामांकन तो होता है, लेकिन वे नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते। यह व्यवस्था खासकर उन छात्रों के लिए बनाई जाती है, जो मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं। ये छात्र कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्कूल की कक्षाओं में शामिल नहीं होते। वे सिर्फ परीक्षा फॉर्म भरते हैं और सीधे बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं।

न्यूनतम उपस्थिति जरूरी

शिक्षा मंत्रालय ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि डमी एडमिशन वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जा रही है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। CBSE के नियमों के अनुसार, नियमित स्कूल आना और न्यूनतम उपस्थिति (अटेंडेंस) की शर्त पूरी करना जरूरी है। स्कूलों को समय-समय पर अटेंडेंस नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं। अगर किसी स्कूल के डेटा में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद CBSE की टीम द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया जाता है, और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होती है।

डमी एडमिशन से बढ़ रही समस्या

देश में डमी एडमिशन एक बड़ी समस्या बन चुकी है। आमतौर पर, 9वीं कक्षा के बाद ही छात्र स्कूल जाना छोड़ देते हैं और कोचिंग सेंटरों में मेडिकल या इंजीनियरिंग की तैयारी करने लगते हैं। इससे शिक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

CBSE ने इस समस्या को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए स्कूलों में नियमित उपस्थिति जरूरी होगी। डमी स्कूलों की समस्या को खत्म करने के लिए CBSE ने जो सख्त कदम उठाए हैं, वे शिक्षा प्रणाली को सुधारने में मदद करेंगे। इससे छात्रों को अनुशासन का महत्व समझ में आएगा और वे कोचिंग के साथ-साथ नियमित स्कूल शिक्षा पर भी ध्यान देंगे।

Tags: cbse newseducation policy
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

CBSE विवाद पर सरकार सख्त , उत्तर पुस्तिकाओं और डिजिटल सेवाओं को लेकर उठे सवालों के बीच जांच समिति का गठन

CBSE विवाद पर सरकार सख्त , उत्तर पुस्तिकाओं और डिजिटल सेवाओं को लेकर उठे सवालों के बीच जांच समिति का गठन

by Kirtika Tyagi
June 3, 2026

CBSE Controversy केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम से जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर पिछले कुछ समय...

Screen Marking Controversy: डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर उठे सवालों, मंत्रालय सख्त , जवाबदेही तय करने की तैयारी, जांच शुरू

Screen Marking Controversy: डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर उठे सवालों, मंत्रालय सख्त , जवाबदेही तय करने की तैयारी, जांच शुरू

by Kirtika Tyagi
June 2, 2026

CBSE On Screen Marking Controversy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली इन दिनों विवादों में है।...

CBSE allows up to 45 students per class section

CBSE का नया फैसला, कक्षा में छात्रों की संख्या बढ़ाई ,जानिए कौन सी शर्तों के साथ

by SYED BUSHRA
July 24, 2025

CBSE new rules:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक अहम फैसला लेते हुए स्कूलों को कक्षा में अधिकतम 45 छात्रों...

CBSE 12th accounts exam calculator

C B S E News : 12वीं के छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत क्या इस गैजेट के इस्तेमाल की होगी अनुमति, परीक्षा बनेगी आसान

by SYED BUSHRA
March 25, 2025

CBSE 12th accounts exam :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं कक्षा की अकाउंट्स परीक्षा में छात्रों को साधारण कैलकुलेटर...

CBSE Board Exam

CBSE Board Exam : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं- 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरु, इस दिन हो सकते हैं एडमिट कार्ड जारी

by Poonam Chaudhary
January 30, 2024

CBSE Board Exam : सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड सीबीएसई की परीक्षा...

Next Post
LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद ने लखनऊ के सामने रखा 191 का लक्ष्य, झांसी के ‘राजकुमार’ बने सिक्सर किंग तो ठाकुर ने झटके 4 विकेट

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद ने लखनऊ के सामने रखा 191 का लक्ष्य, झांसी के ‘राजकुमार’ बने सिक्सर किंग तो ठाकुर ने झटके 4 विकेट

Ghaziabad News

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटा, तीन मजदूरों की मौत, छह घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist