शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान, राणा सांगा को बताया गद्दार, सावरकर पर लगाए गंभीर आरोप…

इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है।

by Gulshan
मार्च 29, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Maulana Tauqeer Raza
Share on FacebookShare on Twitter

Maulana Tauqeer Raza : इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। बरेली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राणा सांगा को देश का गद्दार बताया, जबकि वीर सावरकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने 60 रुपये महीने के लिए अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार कर ली थी।

मोदी-योगी सरकार पर निशाना

मौलाना तौकीर ने देश की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के खिलाफ जंग छेड़ दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकारें इस बात की प्रतिस्पर्धा कर रही हैं कि कौन मुसलमानों पर अधिक अत्याचार करेगा। तौकीर रजा ने ऐलान किया कि ईद के बाद वे संभल में धरना-प्रदर्शन करेंगे और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक वहां के अधिकारियों को हटाया नहीं जाता।

RELATED NEWS

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

अक्टूबर 5, 2025

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

सितम्बर 30, 2025

‘राणा सांगा ने की गद्दारी‘

मौलाना तौकीर ने इतिहास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबर खुद हिंदुस्तान नहीं आया था, बल्कि उसे राणा सांगा ने बुलाया था। उन्होंने दावा किया कि राणा सांगा ने बाबर को इब्राहिम लोदी के खिलाफ लड़ाई के लिए आमंत्रित किया, लेकिन बाद में वादा तोड़ दिया। इसी वजह से बाबर ने हमला किया। तौकीर रजा ने कहा, “अगर किसी ने देश से गद्दारी की, तो वह राणा सांगा था, बाबर नहीं।”

‘वीर सावरकर अंग्रेजों के थे वफादार ‘

मौलाना ने सावरकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें एक महानायक के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जबकि उन्होंने अंग्रेजों से हाथ मिलाया था। तौकीर रजा के अनुसार, “वीर सावरकर अंग्रेजों की नौकरी करते थे और 60 रुपये महीने की तनख्वाह पर काम करते हुए उनकी चापलूसी किया करते थे।”

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे लगा प्रगति की ‘Love Story’ पर ‘ग्रहण’, ऐसे पकड़े गए कातिल…

तौकीर रजा ने संभल के सीओ अनुज चौधरी को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि उनकी वजह से पूरे देश का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सीओ को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए।

ईद सादगी से मनाने का ऐलान

उन्होंने कहा कि इस बार ईद पर नए कपड़े नहीं पहने जाएंगे क्योंकि हमारे समुदाय के लोगों को झूठे आरोपों में जेल में डाला गया है और उन पर जुल्म किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ईद खुशी का मौका है, लेकिन जब हमारे बच्चे मारे जा रहे हैं, तो हम कैसे जश्न मना सकते हैं?”

‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पूरी तरह नाकाम‘

मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भी कठघरे में खड़ा किया और कहा कि वह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को जिन मुद्दों पर काम करना चाहिए था, उन पर उसने ध्यान नहीं दिया। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अदालतें संविधान के खिलाफ फैसले सुना रही हैं और मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी कर रही हैं। तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगलों से करते हुए कहा कि “अगर मुगलों ने गलत किया, तो वे बाहरी थे, लेकिन मोदी तो इस देश के हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे लगा प्रगति की ‘Love Story’ पर ‘ग्रहण’, ऐसे पकड़े गए का…

फिर भी वह मस्जिदें तुड़वा रहे हैं और मुसलमानों पर जुल्म कर रहे हैं।” मौलाना तौकीर ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी (GST) ठीक उसी तरह है, जैसे औरंगजेब का जजिया कर था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को गुलाम बनाने का काम कर रही है। मौलाना तौकीर रजा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। उनके इन बयानों की तीखी आलोचना भी हो रही है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं।

Tags: Maulana Tauqeer Raza
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

by Vinod
अक्टूबर 5, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। 26 सितंबर से पहले बरेली में मौलाना तौकीर रजा की तूती बोलती थी। एक आवाज पर हजारों...

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

by Vinod
सितम्बर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी...

Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

by Gulshan
सितम्बर 27, 2025

Maulana Tauqeer Raza : उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर (शुक्रवार) को हुए उपद्रव के मामले में बड़ा एक्शन...

Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza का बड़ा बयान: फर्जी लेटरपैड का खेल, बरेली छावनी में तब्दील

by Mayank Yadav
सितम्बर 26, 2025

Maulana Tauqeer Raza News: बरेली में सियासी और धार्मिक हलचल के बीच इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर...

Maulana Tauqeer Raza

पहलगाम आतंकी हमले पर IMC प्रमुख का सख्त बयान: कहा– पाकिस्तान से तोड़ें सभी रिश्ते

by Mayank Yadav
अप्रैल 24, 2025

Maulana Tauqeer Raza News: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने पहलगाम में हुए आतंकी...

Next Post
Navratri के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या है सही प्रक्रिया

Navratri के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या है सही प्रक्रिया

डबल XL से स्लिम-ट्रिम… ये हीरोइन दे चुकी हैं सुपरहिट मूवीज, अब छरहरे बदन से लाखों दिलों पर करती हैं राज

डबल XL से स्लिम-ट्रिम... ये हीरोइन दे चुकी हैं सुपरहिट मूवीज, अब छरहरे बदन से लाखों दिलों पर करती हैं राज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist