गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather Update: प्रचंड गर्मी के बीच यूपी में बारिश की उम्मीद, आगरा.. वाराणसी समेत 20 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में बढ़ती उमस से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में बढ़ती उमस से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को प्रदेश के 20 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगा, जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। हालांकि, यह बारिश का दौर सिर्फ 24 घंटे तक रहेगा, लेकिन इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

20 जिलों में बारिश का अलर्ट

RELATED NEWS

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

जून 28, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

जून 23, 2026

मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के दक्षिणी हिस्सों में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, मैनपुरी, इटावा, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर शामिल हैं। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगी जो हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। हालांकि यह राहत थोड़े ही समय के लिए होगी क्योंकि 4, 5 और 6 अप्रैल को मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 6 से 7 दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 7 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिससे गर्मी फिर से बढ़ सकती है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़े: विवादों के बाद Ranveer Allahbadia ने फिर से की वापसी, पहला पॉडकास्ट विडियो आया सामने

जानें शहरों का तापमान

प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान में उछाल देखा गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी बीएचयू में 39 डिग्री, बलिया में 38 डिग्री, कानपुर ग्रामीण में 38.4 डिग्री, सुल्तानपुर में 38.2 डिग्री, गाजीपुर में 38.5 डिग्री, अयोध्या में 36 डिग्री, हमीरपुर में 38.2 डिग्री और बरेली में 33.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और दिन चढ़ने के साथ कड़ाके की धूप पड़ेगी। लेकिन 3 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है जो गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं चलेगी क्योंकि 4 अप्रैल से मौसम फिर से साफ होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि गर्मी से बचने के लिए (UP Weather Update) सावधानी बरतें। दिन में धूप में कम निकलें, हल्के कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। 3 अप्रैल को बारिश की संभावना को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि मौसम के बदलाव से किसी तरह की परेशानी न हो। उत्तर प्रदेश में मौसम के इस बदलाव से जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी वहीं तापमान में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Tags: UP Weather Update
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

UP Weather Update June 2026:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
नवम्बर 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
जुलाई 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

Next Post
Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill Live: अगर PM मोदी का चेहरा नहीं भाता, तो आँखें मूंद लीजिए... लेकिन वक्फ बिल की अहमियत को नज़रअंदाज़ मत कीजिए!

Gold Rate Today

क्या चल रहा है सोने और चांदी का भाव ? खरीदने से पहले जानें आज का रेट...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist