बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Health news : आजमाएं हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान घरेलू नुस्खे, जानिए आपकी उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए हिमोग्लोबिन

हीमोग्लोबिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, और इसकी कमी होने पर कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसे बढ़ाने के लिए आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन C और B12 युक्त आहार लें।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 3, 2025
in Uncategorized
remedies to increase hemoglobin
Share on FacebookShare on Twitter

 Remedies to increase hemoglobin हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में खून का एक जरूरी हिस्सा होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए, तो थकान, कमजोरी, चक्कर आना और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए संतुलित आहार, सही जीवनशैली और नियमित व्यायाम के जरिए इसे सामान्य बनाए रखना जरूरी है।

अगर हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाए, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें और जरूरत पड़ने पर आयरन सप्लीमेंट लें। हालांकि, कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से भी हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Health Tips: संतुलित आहार के नाम पर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?जानें क्या है सच

Health Tips: संतुलित आहार के नाम पर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?जानें क्या है सच

सितम्बर 6, 2026

हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर

उम्र और लिंग के आधार पर हीमोग्लोबिन का स्तर अलग-अलग होता है

14 से 18 साल के लड़के ,12 से 15.5 ग्राम/डीएल

वयस्क पुरुष (18 साल से अधिक) 13.5 से 17.5 ग्राम/डीएल

14 से 18 साल की लड़कियां,10 से 15.5 ग्राम/डीएल

वयस्क महिलाएं ,12 से 15.5 ग्राम/डीएल

अगर हीमोग्लोबिन का स्तर इससे कम हो तो घरेलू उपाय अपनाकर इसे बढ़ाया जा सकता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय

आयरन से भरपूर आहार लें

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए शरीर में आयरन की मात्रा सही होनी चाहिए। इसके लिए इन चीजों को अपने खाने में शामिल करें:

हरी पत्तेदार सब्जियां,पालक, मेथी, बथुआ

चुकंदर और अनार ,ये खून बढ़ाने में काफी फायदेमंद होते हैं

अंजीर और खजूर , इनमें प्राकृतिक आयरन होता है

सहजन की पत्तियां ,ये आयरन के साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं

विटामिन C का सेवन करें

विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर करता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके लिए इन चीजों को खाएं।

संतरा, नींबू, मौसंबी

आंवला और टमाटर

गाजर और चुकंदर का जूस

फोलिक एसिड युक्त आहार लें

फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके लिए आप ये चीजें खा सकते हैं

सोयाबीन, ब्रोकली, मूंगफली और चना

चावल और पपीता

संतरा, यह फोलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है

विटामिन B12 जरूरी 

विटामिन B12 की कमी भी हीमोग्लोबिन कम होने की वजह बन सकती है। इसे बढ़ाने के लिए

दूध, दही, पनीर और अंडे का सेवन करें

शाकाहारी लोग फोर्टिफाइड अनाज और सोया प्रोडक्ट्स ले सकते हैं

गुड़ और चना खाएं

गुड़ आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जबकि चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इन्हें साथ में खाने से हीमोग्लोबिन जल्दी बढ़ता है।

हीमोग्लोबिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, और इसकी कमी होने पर कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसे बढ़ाने के लिए आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन C और B12 युक्त आहार लें। अगर हीमोग्लोबिन बहुत कम हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags: Health Tipsnutrition
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Health Tips: संतुलित आहार के नाम पर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?जानें क्या है सच

Health Tips: संतुलित आहार के नाम पर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?जानें क्या है सच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Health Tips: शरीर को रोजमर्रा के कामों के लिए ऊर्जा के साथ विटामिन, प्रोटीन, खनिज, फाइबर, वसा और कार्बोहाइड्रेट जैसे...

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Morning Health soaked staples: कई बार अच्छी सेहत के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Next Post
Trump

Trump Tariff 2025: भारत सहित 180 देशों पर असर, देखें पूरी लिस्ट, जानिए भारत कैसे उठा सकता है फायदा

change clothes before sleeping for better hygiene

Healthy sleep tips: दिन भर के पहने हुए कपड़े में रात को सोने की आदत सही या ग़लत जाने पूरी ख़बर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In