Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

करोड़ों की जायदाद राजघराने के वारिस पिता है केंद्रीय मंत्री जानिए कौन है वह क्यों बेच रहे हैं सब्जी

केंद्रीय मंत्री के बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने करोड़ों की संपत्ति के बावजूद मेहनत की राह चुनी और MyMandi स्टार्टअप के जरिए सब्जी बेचने का काम शुरू कर मिसाल कायम की।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 5, 2025
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Union Minister’s son vegetable startup: जब किसी व्यक्ति के पिता देश के केंद्रीय मंत्री हों और परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति हो, तो आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि उनके बच्चों को काम करने की क्या जरूरत है? बहुत से लोग मानते हैं कि अमीर घरों के बच्चे सिर्फ अपने माता-पिता की कमाई उड़ाने में लगे रहते हैं। लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। कुछ बच्चे अपने दम पर कुछ अलग करके दिखाना चाहते हैं, और ऐसा ही एक उदाहरण है महा आर्यमन सिंधिया का।

ग्वालियर के राजघराने से जुड़े हैं महा आर्यमन

महा आर्यमन सिंधिया किसी आम परिवार से नहीं, बल्कि ग्वालियर के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के केंद्रीय मंत्री हैं। इसके बावजूद महा आर्यमन ने अपने लिए एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने न तो अपने पिता का व्यवसाय संभाला और न ही राजनीति की ओर कदम बढ़ाया, बल्कि एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया।

RELATED POSTS

Dilip Kumar struggle to Bollywood stardom

Entertainment news: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग, जानिए साधारण लड़के से सुपरस्टार बनने तक का सफ़र

August 7, 2025
जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

July 28, 2025

स्टार्टअप “MyMandi” से की नई शुरुआत

साल 2021 में महा आर्यमन ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर “MyMandi” नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया। यह एक ऑनलाइन एग्रीगेटर है, जो लोगों को ताजे फल और सब्जियां पहुंचाता है। शुरुआत में महा आर्यमन खुद सुबह उठकर मंडियों में जाते थे और वहां से ताजा सब्जी और फल खरीदकर ऐप के ज़रिए लोगों तक पहुंचाते थे।

किसानों को जोड़कर किया काम और भी खास

MyMandi सिर्फ एक बिजनेस नहीं है, बल्कि यह किसानों के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी बड़े स्तर पर किसानों से सब्जियां खरीदती है और फिर ग्राहकों को सीधे पहुंचाती है। इस स्टार्टअप से कई किसान जुड़ चुके हैं, जिससे उन्हें भी अच्छा फायदा हो रहा है। फिलहाल MyMandi पांच शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है।

लोग कर रहे हैं तारीफ

महा आर्यमन की मेहनत और सोच को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिस उम्र में अधिकतर अमीर परिवारों के बच्चे आराम की जिंदगी जीते हैं, उस उम्र में महा आर्यमन सब्जियां बेचकर एक मिसाल कायम कर रहे हैं। जनता उनके इस प्रयास को सलाम कर रही है।

Tags: inspirational storiesstartup success
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Dilip Kumar struggle to Bollywood stardom

Entertainment news: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग, जानिए साधारण लड़के से सुपरस्टार बनने तक का सफ़र

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Dilip Kumar The King of Cinema Who Rose from Struggles to Stardom: हिंदी सिनेमा के सबसे चमकते सितारों में गिने...

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

by SYED BUSHRA
July 28, 2025

Success Story of Saumya Sharma:सिर्फ 16 साल की उम्र में सुनने की ताकत खो दी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। बिना...

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

by SYED BUSHRA
July 28, 2025

Women of India Who Made History: महिलाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।महिलाएं समाज का ऐसा हिस्सा...

Business success story:कौन है नीरज चोपड़ा जिन्होंने पुराने को नया बनाकर खड़ी की  करोड़ों की कंपनी

Business success story:कौन है नीरज चोपड़ा जिन्होंने पुराने को नया बनाकर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

by SYED BUSHRA
July 25, 2025

Neeraj Chopra's Inspiring Success Journey: नीरज चोपड़ा का बिजनेस से पहला जुड़ाव उनके पिता की वजह से हुआ। उनके पिता...

Fauja Singh death and life story of India’s oldest marathon runner

Fauja Singh Death: दौड़ की दुनिया के सितारे फौजा सिंह नहीं रहे 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में हुआ निधन

by SYED BUSHRA
July 15, 2025

Fauja Singh passed away: भारत के सबसे उम्रदराज और चर्चित मैराथन धावक फौजा सिंह का 14 जुलाई 2025 को दुखद...

Next Post
CCS University

मनेल-राष्ट्रकवि की भाभी का अजब कारनामा, आरएसएस को आतंकवाद से जोड़ने पर मचा बवाल, सीमा पंवार डिबार

भारत की पहली स्वदेशी एयर टैक्सी ‘शून्य’ हुई पेश – कबसे देश में फ्लाइंग टैक्सी का सपना होगा साकार

भारत की पहली स्वदेशी एयर टैक्सी 'शून्य' हुई पेश – कबसे देश में फ्लाइंग टैक्सी का सपना होगा साकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version