गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

महान महिलाओं ने अपने साहस और संघर्ष से भारत का इतिहास बदल दिया। इन्होंने शिक्षा, राजनीति, न्याय और आज़ादी के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने की राह दिखाई और समाज को नई दिशा दी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Women of India Who Made History: महिलाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।महिलाएं समाज का ऐसा हिस्सा हैं जो सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। लेकिन यह बदलाव आज का नहीं है। इसकी नींव तो बहुत पहले ही पड़ चुकी थी, जब कुछ साहसी महिलाओं ने समाज की बंदिशों को तोड़कर इतिहास रच दिया। इस लेख में हम जानेंगे भारत की उन 5 महान महिलाओं के बारे में जिन्होंने अपने संघर्ष और हिम्मत से मिसाल कायम की।

लक्ष्मी सहगल,आज़ादी की जंग में शामिल पहली महिला अफसर

लक्ष्मी सहगल एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और डॉक्टर थीं। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ‘आजाद हिंद फौज’ में अहम भूमिका निभाई और महिलाओं की ‘रानी झांसी रेजीमेंट’ की पहली कमांडर बनीं। आज़ादी की लड़ाई के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। साल 2002 में वे भारत की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी रहीं।

RELATED NEWS

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

अगस्त 31, 2026
Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

जुलाई 27, 2026

सुचेता कृपलानी, भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री

सुचेता कृपलानी एक जानी-मानी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेविका थीं। वे महात्मा गांधी के साथ कई आंदोलनों में शामिल रहीं। आज़ादी के बाद वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल किया। उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का रास्ता आसान किया।

आनंदी गोपाल जोशी, भारत की पहली महिला डॉक्टर

आनंदीबाई जोशी उस दौर की थीं जब लड़कियों का स्कूल जाना भी समाज को खटकता था। लेकिन उन्होंने सभी विरोधों को पीछे छोड़ते हुए डॉक्टरी की पढ़ाई की और भारत की पहली महिला डॉक्टर बनीं। उनका सफर आज भी लाखों लड़कियों को पढ़ाई और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है।

अन्ना चंडी, पहली महिला जज

अन्ना चंडी भारत की पहली महिला न्यायाधीश बनीं। उन्होंने न सिर्फ कानून के क्षेत्र में नाम कमाया, बल्कि महिलाओं के हक़ में आवाज़ भी उठाई। उन्होंने ‘श्रीमती’ नाम की पत्रिका का संपादन भी किया, जो महिलाओं की समस्याओं और अधिकारों पर केंद्रित थी।

सावित्रीबाई फुले,महिला शिक्षा की जननी

सावित्रीबाई फुले ने उस समय में लड़कियों के लिए स्कूल खोला, जब लड़कियों को पढ़ाना पाप समझा जाता था। उन्होंने 1848 में पुणे में पहला लड़कियों का स्कूल खोला और महिलाओं की शिक्षा, विधवा विवाह और दलित अधिकारों के लिए ज़िंदगी भर संघर्ष किया।

Tags: Indian historyinspirational storieswomen empowerment
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Women Self Help Groups:उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के...

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Next Post
Alok Maurya

ठुकराए गए प्यार से शुरू हुआ आत्मसम्मान का संघर्ष, अब हर एग्जाम में दिख रहा है आलोक मौर्य का इरादा

Dimple Yadav

Dimple Yadav पर विवादित टिप्पणी से मचा सियासी तूफान, मौलाना साजिद रशीदी पर FIR, अखिलेश की चुप्पी पर उठे सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In