मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जानिए कैसे पुलिस को गच्चा दे रही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन, तो क्या अब अतीक की बेगम का भी होगा ‘एनकाउंटर’

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन चल रही फरार, पुलिस को लेडी डॉन कुछ ऐसे दे रही चकमा।

by Vinod
अप्रैल 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
Lady Don Shaista Parveen
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। काला चश्मा और शरीर पर बोरका… तो कभी पहनती है साड़ी के साथ ही मर्दाना कपड़ा। ऑन-बान और शान के साथ पुलिस के पहरे को गच्चा देकर कौशांबी से लेकर प्रयागराज की करती है सैर। भौकाली लेडी डॉन की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं माफिया अतीक के दो शार्प शूटर। ननद और देवरानी के हाथों में भी थमाए हथियार। माफिया अतीक की बेगम भी कमर पर खोसकर चलती है पिस्टल। कांस्टेबल पिता से सीखी वर्दीधारियों से बचने के तौर तरीके। तभी तो पुलिस-यूपी एसटीएफ के हत्थे नहीं लग रही अतीक की खूबसूरत बीवी शाइस्ता परवीन।

अतीक एंड बदमाश कंपनी का पूरी तरह से सफाया

असल में शाइस्ता परवीन की कहानी की शुरूआत उमेश पाल हत्याकांड के बाद से होती है। जब शाइस्ता अपने माफिया पति और शूटर बेटे के साथ मिलकर प्रयागराज के वकील उमेश पाल की हत्या करवा देती है। फिर क्या था सीएम योगी आदित्यनाथ दहाड़ते हैं और माफिया को मिट्टी में मिलाने की प्रतिज्ञा लेते हैं। सीएम की प्रतिज्ञा का असर भी दिखता है। शाइस्ता का सबसे छोटा बेटा असद यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा जाता है। फिर वह तारीख भी आ जाती है, जब तीन शूटर्स मिलकर शाइस्ता के पति अतीक और देवर अशरफ को गेम ओवर कर देते हैं। इतना ही नहीं पुलिस और यूपी एसटीएफ अतीक एंड बदमाश कंपनी का पूरी तरह से सफाया कर देती है।

RELATED NEWS

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

अगस्त 8, 2026
अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अप्रैल 15, 2025

शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद

अतीक का गैंग लगभग-लगभग खत्म हो जाता है। ऐसे में माफिया की खूबसूरत बेगम शाइस्ता आगे आती है और गैंग की बागडोर संभाल लेती है। पुलिस भी शातिर लेडी डॉन के सिर पर इनाम घोषित कर देती है। यूपी से लेकर बंगाल तक पुलिस की छापेमारी जारी रहती है पर लेडी डॉन शाइस्ता हाथ नहीं लगती। शाइस्ता अपनी ननद और देवरानी के साथ फरार चल रही है। पुलिस की कई टीमें तीनों की तलाश में दिनरात एक किए हुए हैं। इनसब के बीच वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी की एक किताब बाजार में आती है। जिसका नाम कसारी-मसारी है। इस किताब में शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद के बारे में विस्तार से बताया गया है।

तो जोर-जोर से हॉर्न बजाती है

एक प्रोडकॉस्ट को दिए इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने बताया कि शाइस्ता के पिता यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। ऐसे में उसे पुलिस की हर गतिविधियों की पूरी जानकारी है। पुलिस से कैसे बचा जाए, उसके सारे तरीके शाइस्ता को मालूम हैं। मनोज राजन त्रिपाठी बताते हैं कि शाइस्ता की आखिरी बार लोकेशन कौशांबी में मिली थी। कछार के क्षेत्र में उसने अपना ठिकाना बनाया हुआ था। पुलिस को भी शाइस्ता के कछार में छिपे होने के इनपुट थे। मनोज राजन त्रिपाठी बताते हैं कि खुद पुलिस ही शाइस्ता को मिल्खा सिंह बनाए हुए है। जब भी पुलिस दबिश के लिए जाती है तो जोर-जोर से हॉर्न बजाती है। जिसके कारण शाइस्ता तत्काल अपना ठिकाना बदल लेती है।

पुलिस शाइस्ता का एनकाउंटर नहीं करेगी

मनोज राजन त्रिपाठी बताते हैं कि यूपी पुलिस शाइस्ता का एनकाउंटर नहीं करेगी। पुलिस उसे फिलहाल बख्शे हुए है। पुलिस शाइस्ता को सिर्फ दौड़ा रही है। मनोज राजन त्रिपाठी बताते हैं, अगर पुलिस चाहे तो शाइस्ता चंद घंटे के अंदर पकड़ी जा सकती है। पुलिस उसको एनकाउंटर में ढेर कर सकती है। पर सरकार की तरफ से अभी तक शाइस्ता को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। मनोज राजन त्रिपाठी बताते हैं कि अतीक की तरह ही शाइस्ता के भी सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं से गहरी पैठ है। मनोज राजन त्रिपाठी कहते हैं कि अभी 2027 के चुनाव दूर हैं। कह सकते हैं कि अभी शाइस्ता उसकी ननद और देवरानी सिर्फ पुलिस का हॉन सुनकर भागती रहेंगी।

शाइस्ता परवीन हेड कांस्टेबल फारुख की बेटी

बता दें, शाइस्ता परवीन हेड कांस्टेबल फारुख की बेटी है। शादी से पहले वह अलग-अलग थानों के सरकारी क्वार्टर में रही है। उसकी परवरिश का ज्यादा हिस्सा प्रतापगढ़ में बीता। यहां भी पट्टी कोतवाली में फारुख का परिवार कई साल रहा है। यहीं रहते हुए शाइस्ता की अतीक से शादी हुई थी। वह थाने के क्वार्टर में पली बढ़ी है, हेड कांस्टेबल की बेटी है, इसलिए पुलिस के दांवपेंचों से अच्छी तरह वाकिफ है। कई बार ऐसा हुआ कि पुलिस ने किसी गांव में दबिश दी, पता चला कि शाइस्ता कुछ घंटे पहले ही निकल गई। वह लगातार अपनी रिहाइश बदल रही है। मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रही है। न ही वे अपने करीबियों से संपर्क में हैं। इसी कारण पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही है।

अतीक के भांजे जका को गिरफ्तार किया

बता दें, दिसंबर 2024 में फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। पुलिस ने अतीक के भांजे जका को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जाका ने पुलिस को बताया था कि करीब सात माह पहले आखिरी बार मामी शाइस्ता परवीन से दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह कहां गई, वह नहीं जानता है। इसके अलावा वह अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और बहन नूरी के बारे में भी कुछ नहीं बता सका।

 

Tags: Guddu MuslimLady Don Shaista Parveenmafia atiq ahmedShaista Parveen
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

by Vinod
अप्रैल 15, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। चकिया के डॉन अतीक अहमद की आज के ही दिन यानि 15 अप्रैल 2023 को उसके भाई...

गुड्डू मुस्लिम ने ऐसे ‘अतीक एंड कंपनी’ की जलाई ‘लंका’, असद का करवाया ‘द एंड’ और ‘बमबाज’ बना अंडरवर्ल्ड का ‘किंग’

गुड्डू मुस्लिम ने ऐसे ‘अतीक एंड कंपनी’ की जलाई ‘लंका’, असद का करवाया ‘द एंड’ और ‘बमबाज’ बना अंडरवर्ल्ड का ‘किंग’

by Vinod
अप्रैल 5, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। एक तांगेवाले के घर पर अतीक अहमद का जन्म होता है। घर पर एक वक्त का खाना...

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

by Vinod
मार्च 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। माफिया अतीक अहमद अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी और उसके भाई अशरफ की तीन शूटर्स...

Guddu Muslim

Guddu Muslim in Dubai: गुड्डू मुस्लिम का दुबई फरार…. सुरक्षा एजेंसियों के मुंह पर तमाचा

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2025

Guddu Muslim escape to Dubai: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित कुख्यात अपराधी गुड्डू मुस्लिम ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों...

Next Post
Instagram Update

Instagram का नया धमाका अब अपने फेवरेट लोगों को एक साथ भेजें Reels, और भी आसान हुआ शेयर करना

Ghaziabad

परवाना हुआ बेगाना.. गाजियाबाद में ऑनलाइन प्रणाली से अब जेल पहुंचेगा रिहाई का आदेश, अंग्रेजी युग की परंपरा खत्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In