रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पेंट की बाल्टी पर लगे ज़िद्दी दाग हटाएं आसान घरेलू नुस्खों से, वो भी बिना किसी महंगे क्लीनर के

पेंट की बाल्टी या डिब्बे अगर दोबारा इस्तेमाल में लाने हैं, तो महंगे क्लीनर की कोई ज़रूरत नहीं। सिर्फ 1 रुपये वाला शैंपू, बेकिंग सोडा, नींबू और नमक से आप इन्हें दोबारा चमका सकते हैं – वो भी बिना किसी मेहनत और खर्च के।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 7, 2025
in Uncategorized
Bucket Cleaning Hacks
Share on FacebookShare on Twitter

Paint Bucket Cleaning Hacks: जब हम घर की दीवारों पर पेंट करवाते हैं, तो बाजार से पेंट वाली बड़ी-बड़ी बाल्टियां खरीद कर लाते हैं। काम खत्म होने के बाद कुछ लोग इन बाल्टियों को फेंक देते हैं, जबकि कई लोग इन्हें बाथरूम में पानी भरने या बगीचे में पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस दोबारा इस्तेमाल के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है। बाल्टी पर जमे हुए पेंट को साफ करना।

अगर आप इसे एक-दो दिन बाद साफ करने की सोचते हैं, तो ये और मुश्किल हो जाता है। पुराने पेंट को हटाना इतना आसान नहीं होता, और इसके लिए या तो बहुत रगड़ना पड़ता है या फिर महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की ज़रूरत पड़ती है। मगर चिंता मत कीजिए, आज हम आपको बेहद सस्ती और आसान तरकीब बताएंगे, जिससे आप सिर्फ 1 रुपये के शैंपू से ही बाल्टी को एकदम चमका सकते हैं।

RELATED NEWS

Old Charging Cable Reuse: बेकार पड़े चार्जिंग केबल को फेंकने की न करें गलती, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल

Old Charging Cable Reuse: बेकार पड़े चार्जिंग केबल को फेंकने की न करें गलती, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल

अगस्त 6, 2026

पुरानी पेंट की बाल्टी कैसे करें साफ

सबसे पहले खाली पेंट बाल्टी में ठंडा या हल्का गुनगुना पानी भर दें।

अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पानी को 24 घंटे के लिए छोड़ दें।

अगले दिन एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें दो नींबू काटकर डालें और साथ ही 1 रुपये वाला शैंपू डाल दें।

इस पानी को 5 मिनट तक उबालें, फिर गैस बंद कर दें।

तैयार किया गया ये गर्म पानी अब बाल्टी में डालें और 1 से 2 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें।

अब बाल्टी को हाथ या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें।

अंत में साफ पानी से बाल्टी को धो लें।

अगर बाल्टी में बहुत पुराना और सूखा पेंट है, तो थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन ये घरेलू उपाय काफी हद तक असरदार होता है।

स्टील के छोटे डिब्बों से पेंट हटाने की जुगाड़

अगर आपके पास पेंट वाले छोटे स्टील के डिब्बे हैं, तो उन्हें भी आप बहुत आसान तरीके से साफ कर सकते हैं:

एक पैन में पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच नमक और थोड़ा सा फिटकरी पाउडर डालें।

इस पानी को अच्छे से उबालें।

अब इस गर्म पानी को स्टील के डिब्बों में डाल दें और 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।

फिर ब्रश या स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें, जिससे पेंट का दाग साफ हो जाएगा।

Tags: DIY hackshome cleaning
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Old Charging Cable Reuse: बेकार पड़े चार्जिंग केबल को फेंकने की न करें गलती, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल

Old Charging Cable Reuse: बेकार पड़े चार्जिंग केबल को फेंकने की न करें गलती, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

Old Charging Cable Reuse: अक्सर घरों में पुराने या खराब हो चुके चार्जिंग केबल जमा हो जाते हैं। ज्यादातर लोग...

Next Post
UP Board

UP Board: नाम और जन्मतिथि में गलती है? सुधार का आखिरी मौका, 9 अप्रैल तक करें आवेदन

Rojgar Mela

यूपी के इन तीन ज़िलों में लग रहा रोज़गार मेला..1900 पदों पर होगी भर्तियां.. जानें कैसें करे आवेदन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In