रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आपके जीवन में रोज हो रही हैं ये अशुभ घटनाएं, संयोग नहीं आने वाली अनहोनी का संकेत

Vastu dosh in home: जीवन में बार-बार हो रही अशुभ घटनाएं किसी नकारात्मक ऊर्जा, ग्रहों की अशुभ दशा या वास्तु दोष के कारण हो सकती हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज़ करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

by Manish Pandey
अप्रैल 7, 2025
in Latest News, धर्म
vastu tips for home

vastu dosh

Share on FacebookShare on Twitter

Ghar me vastu dosh: आपने भी अपने जीवन में कई बार इस बात को महसूस किया होगा कि जब सबकुछ अच्छा चल रहा हो तभी अचानक से सब चौपट हो जाता है। आपके जीवन में कुछ अशुभ घटनाएं बार-बार लगातार घटने लगती है। ज्यादातर लोग इसे संयोग मानकर भूल जाते हैं, लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा है तो यह महज संयोग नहीं, बल्कि आने वाली किसी बड़ी अनहोनी का संकेत हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में बार-बार हो रही अशुभ घटनाएं किसी नकारात्मक ऊर्जा, ग्रहों की अशुभ दशा या वास्तु दोष के कारण हो सकती हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज़ करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

1. घर के कांच या आइने का टूटना

RELATED NEWS

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन,  क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन, क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

जुलाई 9, 2026
Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

जुलाई 7, 2026


अगर आपके घर में अक्सर शीशे या कांच टूट जाते हैं, तो यह आपके लिए किसी बड़ अनहोनी का इशारा हो सकता है। आइने का टूटना शनि और राहु की अशुभ स्थिति का संकेत माना जाता है। शास्त्रों में कांच का टूटना नकारात्मक ऊर्जा का आपके घर में प्रवेश का संकेत माना गया है।

2. अचानक पौधों का सूख जाना


आपके घर में रखे पौधे अगर बिना किसी कारण के मुरझा जाएं या अचानक से सूख जाएं, तो यह आपके या आपके परिवार के ऊपर आने वाली कोई विपदा की चेतावनी हो सकती है। तुलसी का बार-बार सूखना दर्शाता है कि आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो रहा है।

3. नींद में डर जाना या बुरे सपने आना


ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर आपको लगातार डरावने सपने आ रहे हैं या आप बिना किसी कारण रात में घबरा कर उठ जाते हैं, तो यह किसी नकारात्मक शक्ति के प्रभाव का संकेत हो सकता है। यह अपके मानसिक संतुलन के बिगड़ने का इशारा करता है।

4. घर के सदस्य अक्सर बीमार रहना


आपके परिवार के लोग बिना किसी वजह के बार-बार बीमार हो रहे हों या छोटी-मोटी बीमारियां ठीक होने का नाम नहीं ले रही, तो संभल जाइए। ये आपके परिवार के लिए खतरे की घंटी है। ये परेशानियां ग्रह दोष या नज़र दोष का परिणाम हो सकते हैं।

5. आर्थिक तंगी और काम में अड़चन


अगर हर काम मन से करने के बाद भी वह अधूरा रह जाता है, अचानक आपका खर्च बढ़ रहा है या पैसा आने वाला था लेकिन किसी वजह से अटक जा रहा है, तो ये सब शनि, केतु या राहु की अशुभ स्थिति का संकेत हो सकते हैं। यह दशाएं व्यक्ति के जीवन में भारी उतार-चढ़ाव लाती हैं।

कैसे बचें और क्या करें उपाय?
– रोजाना घर में घी का दीपक जलाएं, खासकर शाम के समय।
– हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
– घर के उत्तर-पूर्व कोना (ईशान कोण) को साफ-सुथरा और खाली रखें।
– शनिवार को शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं और गरीबों को दान करें।
– वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित जल दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें)

यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में बसी है छोटी अयोध्या, यहां विराजमान है 4 इंच के रामलला, जानिए CP ने क्यों बजाया डमरू और नगाड़ा

Tags: Vastu Tips
Share198Tweet124Share49

Manish Pandey

Related Posts

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन,  क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन, क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

घर की रसोई केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में...

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026

Vastu Tips: भारतीय घरों में अक्सर बड़े-बुजुर्ग उल्टे पड़े जूते-चप्पलों को तुरंत सीधा करने की सलाह देते हैं। इसे केवल...

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

by Sadaf Farooqui
जून 9, 2026

Vastu Shastra : सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में दैनिक जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से...

Vastu tips: धन की कमी दूर करने के लिए पर्स में रखें ये शुभ चीजें,जाने क्या है उपाय

Vastu tips: धन की कमी दूर करने के लिए पर्स में रखें ये शुभ चीजें,जाने क्या है उपाय

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Astro tips: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे और पर्स कभी खाली...

Vastu Tips

20 नवंबर 2025 धन, स्वास्थ्य और सकारात्मकता बढ़ाने वाले आज के वास्तु टिप्स

by Kanan Verma
नवम्बर 20, 2025

20 नवंबर 2025 को घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और समृद्धि बढ़ाने के लिए वास्तु विशेषज्ञों ने कई खास...

Next Post
Shahjahanpur

शाहजहांपुर में 15 दिनों से गायब 8 वर्षीय ऋतिक का खेत में मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

Muskan Pregnant

Muskan Pregnant : कातिल मुस्कान निकली प्रेग्नेंट, मेरठ CMO ने किया चौंकाने वाला खुलासा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist