Easy Ways to Keep Body Cool in Summer अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे मौसम में शरीर का तापमान बढ़ना आम बात है, लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए, तो इससे थकावट, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
पानी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स का सेवन बढ़ाएं
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए खूब सारा पानी पिएं और साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का शरबत, इलेक्ट्रोलाइट वाले ड्रिंक्स भी लें। ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
ठंडे पानी से नहाएं
गर्मियों में रोज़ाना ठंडे पानी से नहाना शरीर के तापमान को संतुलित करने का सबसे आसान तरीका है। इससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती है और थकान भी दूर होती है। चाहें तो दिन में दो बार भी नहा सकते हैं।
हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
गर्मी में कपड़ों का चुनाव भी बहुत मायने रखता है। सूती और ढीले कपड़े पहनें जो शरीर को सांस लेने दें और पसीना सोख लें। हल्के रंगों के कपड़े गर्मी को दूर रखते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं।
बर्फ या ठंडी पट्टी लगाएं
अगर शरीर बहुत ज़्यादा गर्म लग रहा है, तो कलाई, गर्दन, माथे और पैरों पर बर्फ या ठंडी पट्टी रखना राहत दे सकता है। यह तरीका शरीर की गर्मी को तुरंत कम करने में मदद करता है।
ठंडे फलों का सेवन करें
गर्मियों में मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खट्टे फल और अंगूर का सेवन ज़रूर करें। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और ये शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।
दिन में खूब पानी पिएं
गर्मियों में पानी की मात्रा और भी ज्यादा बढ़ा देनी चाहिए। दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और अंदरूनी गर्मी भी संतुलित रहेगी।
थोड़ा आराम भी जरूरी है
गर्मी में ज़्यादा भागदौड़ और शारीरिक मेहनत करने से बचें। शरीर को आराम दें और दोपहर के समय धूप से दूर रहें। अगर घर से बाहर जाना ज़रूरी हो, तो छाते या टोपी का इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। News1india इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता।