Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

सबसे पहले खोजी गई धातु और इसके चमत्कारी फायदे जानिए कौनसी राशियों को बना देती है राजा

तांबा एक चमत्कारी धातु है जो शरीर, मन और जीवन के हर पहलू में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। लेकिन इसे पहनने से पहले राशि और सेहत को ध्यान में रखना जरूरी है।

by Ahmed Naseem
April 7, 2025
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Copper: The First Discovered Metal,तांबे को इंसान द्वारा खोजा गया पहला धातु माना जाता है। इसका जिक्र न सिर्फ आयुर्वेद में बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी खूब होता है। माना जाता है कि तांबे में कई ऐसे गुण होते हैं, जो न सिर्फ शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं बल्कि मानसिक शांति और आर्थिक समृद्धि भी बढ़ाते हैं। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कई बीमारियों से राहत मिलती है और पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

धार्मिक और वास्तु में तांबे की अहमियत

धार्मिक नजरिए से तांबा शुभता का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ, हवन और अन्य धार्मिक कार्यों में तांबे के बर्तनों या कलश का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में तांबे से बनी चीजों जैसे त्रिकोण या प्लेट्स को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक माहौल बना रहता है।

RELATED NEWS

No Content Available

ज्योतिष में तांबा क्यों खास माना जाता है?

ज्योतिष शास्त्र में तांबा एक ऐसी धातु मानी जाती है जो नकारात्मक ऊर्जा को सोख कर मन को शांत करती है। तांबा पहनने से गुस्से में कमी आती है और मनोबल बढ़ता है। कहा जाता है कि तांबे की अंगूठी या कड़ा पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और डर भी कम होता है।

तांबा पहनने से मिलने वाले फायदे

रक्त संचार में सुधार: तांबे से बना कड़ा या अंगूठी पहनने से खून का बहाव बेहतर होता है।

मानसिक स्पष्टता: तांबा पहनने से सोचने की क्षमता बेहतर होती है और दिमाग शांत रहता है।

रोगों से लड़ने की ताकत: तांबा शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और इंफेक्शन से लड़ता है।

हड्डियों और दिल के लिए फायदेमंद: यह हड्डियों को मजबूत करता है और दिल को भी स्वस्थ रखता है।

सकारात्मक ऊर्जा: तांबे की धातु घर और शरीर दोनों में पॉजिटिव वाइब्स फैलाती है।

तांबा किनके लिए शुभ है

मेष, सिंह और धनु, इन राशियों के लिए तांबा बेहद शुभ माना गया है। क्योंकि ये तीनों अग्नि तत्व की राशियां हैं और तांबा अग्नि तत्व का ही धातु है।

तांबा किन्हें नहीं पहनना चाहिए

वृषभ, कन्या और मकर राशियों के लोगों को तांबा पहनने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इनके लिए यह धातु अनुकूल नहीं मानी जाती।
तांबा कब और कैसे पहनें।

रविवार को तांबे का कड़ा या अंगूठी पहनना सबसे अच्छा माना जाता है।

पुरुष दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में पहनें।

महिलाएं इसे बाएं हाथ में पहन सकती हैं।

कुंवारी लड़कियां इसे दाहिने हाथ में पहनें।

रात में सोते समय भी तांबे का कड़ा पहन सकते हैं। कुछ लोग इसे गले में भी पहनते हैं जिससे सौभाग्य और समृद्धि मिलती है।

किन्हें तांबा पहनने से बचना चाहिए

गर्भवती महिलाएं

दिल के मरीज

धातु से एलर्जी वाले लोग

ऐसे लोगों के लिए तांबा पहनना नुकसानदायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। News1india इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags: Copper BenefitsSpiritual Wellness
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
Maruti Suzuki Dzire  कार को एनकैप (GNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, अब और भी दमदार, सेफ्टी और माइलेज में नंबर वन

Maruti Suzuki Dzire कार को एनकैप (GNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, अब और भी दमदार, सेफ्टी और माइलेज में नंबर वन

कौन है  वानिया अग्रवाल क्यों बिल गेट्स से कहा तुम्हें शर्म आनी चाहिए क्या है इसका GAZA कनेक्शन

कौन है वानिया अग्रवाल क्यों बिल गेट्स से कहा तुम्हें शर्म आनी चाहिए क्या है इसका GAZA कनेक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist