Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

100 साल बाद 5 ग्रहों की युति से बना पंचग्रही योग, इन तीन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

Panchgrahi Yoga 2025: ये पंचग्रही योग 100 वर्षों के बाद बन रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ रहा है, लेकिन तीन विशेष राशियों के लिए ये समय जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है।

Manish Pandey by Manish Pandey
April 7, 2025
in धर्म
panchgrahi yoga 2025

panchgrahi yoga 2025

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shani Gochar in Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के गोचर से न केवल 12 राशियों के जातकों के जीवन पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। 100 सालों के बाद 3 अप्रैल को एक बेहद ही दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बना है। मीन राशि में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति से पंचग्रही योग बना है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार पंचग्रही योग तीन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ और फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं मीन राशि में बन रहे इस योग से किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है…

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

RELATED POSTS

No Content Available

मिथुन राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग दशम भाव में बन रहा है। यह करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और सफलता का भाव माना जाता है। इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों को उच्च पदों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों के लिए यह समय अत्यंत लाभदायक रहेगा। इन लोगों को विदेश यात्रा या व्यापार विस्तार की भी संभावना भी मिल सकती है। इन जातकों के व्यक्तिगत जीवन में भी शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। इस दौरान जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के लिए पंचग्रही योग सप्तम भाव में बन रहा है। यह भाव विवाह और साझेदारी से संबंधित होता है। इस समय कन्या राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में सुधार होगा, प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और विवाह के योग भी बन सकते हैं। हालांकि इन लोगों को व्यापार में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यक है, क्योंकि गलत निर्णय से लाभ के अवसर चूक सकते हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के योग बन सकते हैं। संपत्ति या वाहन खरीदने का भी यह बेहद उत्तम समय है। इन जातकों को इश दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें- आपके जीवन में रोज हो रही हैं ये अशुभ घटनाएं, संयोग नहीं आने वाली अनहोनी का संकेत

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के लिए पंचग्रही योग शुभ फेल देने वाला है। सप्तम भाव में बन रहा ये योग अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रबल योग लेकर आ रहा है। इस दौरान मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है। शिक्षा और संपत्ति निवेश के क्षेत्र में यह समय फलदायी रहने वाला है। शनि की साढ़ेसाती का अंत मकर राशि वालों को मानसिक राहत देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.)

Tags: Panchgrahi Yoga
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

No Content Available
Next Post
सबसे पहले खोजी गई धातु और इसके चमत्कारी फायदे जानिए कौनसी राशियों को बना देती है राजा

सबसे पहले खोजी गई धातु और इसके चमत्कारी फायदे जानिए कौनसी राशियों को बना देती है राजा

Maruti Suzuki Dzire  कार को एनकैप (GNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, अब और भी दमदार, सेफ्टी और माइलेज में नंबर वन

Maruti Suzuki Dzire कार को एनकैप (GNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, अब और भी दमदार, सेफ्टी और माइलेज में नंबर वन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version